Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर का सख्त निर्देश, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त आगर मालवा में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने निर्माणाधीन फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को शासकीय भूमि के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसी को फायर स्टेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश भी दिए।
हर खबर आपके साथ
कलेक्टर का सख्त निर्देश, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त आगर मालवा में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने निर्माणाधीन फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को शासकीय भूमि के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसी को फायर स्टेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश भी दिए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ोद 4 अगस्त श्री महावीर जैन विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा कार्यक्रम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन l बड़ौद ( आगर ) मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित जिला स्तरीय "विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा" कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी नितेश पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ l कार्यक्रम में नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। भाषण प्रतियोगिता में काव्या नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। वहीं अक्षरा जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूह गायन प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं कनक जैन, अवनी विश्वकर्मा, प्रिया सिंह, कनिष्का जैन एवं सुनिधि जैन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में स्तुति जैन ने द्वितीय तथा प्रसिद्धि जैन ने तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में कनव बैरागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष डॉ. गिरीश भाई शाह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार जैन, सचिव प्रकाशचंद्र नाहर, विद्यालय प्रबंधक संतोष जैन, प्राचार्य एस.एस. राजपूत सहित संस्था प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों तथा मार्गदर्शक शिक्षक बी.एल. गवली एवं राखी राजपूत को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। जानकारी विद्यालय के पुरुषोत्तम व्यास द्वारा दी गई l4
- 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन बकानी, झालावाड़, 4 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में खरीफ-2025 के स्वीकृत प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं आपदा प्रबंधन राहत कोष से बकाया मुआवजा किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर बकानी तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। लगभग 35 डिग्री तापमान और बरसाती टेंट के भीतर कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसानों का हौसला नहीं डिगा। धरने के बीच किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। लगातार दो दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसल मुरझाने की स्थिति में पहुंच गई है, फिर भी किसान अपने खेतों की चिंता छोड़कर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि उनके खातों में जमा नहीं होगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे, क्योंकि आर्थिक संकट के कारण अगली खेती करना भी मुश्किल होता जा रहा है। धरने के समर्थन में आज बकानी कस्बे के दूध, फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों के साथ एकजुटता दिखाई। व्यापारियों ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी बाजार और समाज समृद्ध होगा। इसलिए किसानों के न्यायपूर्ण आंदोलन के समर्थन में यह सांकेतिक बंद रखा गया। भारतीय किसान संघ ने कहा कि वह एक गैर-राजनीतिक, राष्ट्रवादी किसान संगठन है, जो संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि उग्र आंदोलनों पर शीघ्र निर्णय लिए जाते हैं। इससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा किसानों को चार दिन में स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि खातों में जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अधिकांश किसानों को आज तक राशि प्राप्त नहीं हुई। यही कारण है कि किसान पुनः धरना देने को विवश हुए हैं। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। आज के धरना-प्रदर्शन में चित्तौड़ प्रांत मंत्री जगदीश खाती, प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख श्री किशन पाटीदार, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान, जिला गौ सेवा प्रमुख बालू सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तहसील मंत्री नानूराम लोधा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरीलाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, मुकेश पाटीदार सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ का स्पष्ट संदेश है— "जब तक किसानों का स्वीकृत फसल बीमा एवं मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होगा, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।"1
- झालावाड़ में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा आयोजन, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश स्तर के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी, पुलिस कार्यों की सराहना। झालावाड़ में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा आयोजन, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश स्तर के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी, पुलिस कार्यों की सराहना।1
- पैदल यात्री प्रमोद विश्वकर्मा का यात्रा पूर्ण होने पर स्वागत किया... 550 किलोमीटर पैदल सकुशल यात्रा पूर्ण होने पर स्वागत किया गया.. शामगढ से श्री बरसाना धाम एवं पुण्य बृजभूमि की सकुशल पैदल यात्रा कर, शामगढ निवासी प्रमोद जी विश्वकर्मा बुधवार को नगर आगमन पर, श्री राम मंदिर, सुवासरा रोड पर सभी भक्तजनो द्वारा उनका स्वागत किया गया,शिव हनुमान मंदिर बस स्टैड पर नागरिकों व भक्तजनो ने यात्रा की बधाई दी व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया, इसके पश्चात मधुर कालोनी उनके निवास पर सभी भक्तजन पंहुचे.. 🙏2
- कलेक्टर का सख्त निर्देश, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त आगर मालवा में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने निर्माणाधीन फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को शासकीय भूमि के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसी को फायर स्टेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश भी दिए।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल पत्रकार याहया खान आगर मालवा। अपने गांव नरवल से आगर आ रहे बाइक सवार संजय यादव (40 वर्ष) छावनी चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के ईएमटी गोविंद एवं पायलट (ड्राइवर) विनोद प्रजापति ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल जिला अस्पताल आगर पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1