logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_Hira kumar
Hira kumar
Nurse सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
9 hrs ago

  • user_User3110
    User3110
    Gwalpara, Madhepura
    😤
    6 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • मामला भतनी थाना के बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा वार्ड 11 व 12 का कुमारखंड। प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा टोला वार्ड 11 एवं 12 में बीते दो दिनों से हो रही रहस्यमयी तरीके से आगजनी की घटनाओं ने पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार यह आग बिना किसी स्पष्ट कारण के अपने आप लग रही है। जिससे लोग दहशत में हैं और अपने घरों में रहने से भी डरने लगे हैं। बताया जाता है कि इस अजीबोगरीब घटना की शुरुआत सोमवार को हुई। जब अचानक एक के बाद एक 14 परिवारों के घरों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई घरों में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह व प्रिंस कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल भतनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं सोमवार की देर रात मधेपुरा के एसडीएम संतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और हर संभावित कारण की गहन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारी को दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर रखने का निर्देश दिया। इधर मंगलवार की सुबह भी हालात सामान्य नहीं रहे। एक बार फिर चार परिवारों के घरों में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि इस बार पहले से सतर्क ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी। जिन्होंने तुरंत खुद से और मौजूद दमकल के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सजगता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल डेढ़ दर्जन घर आगजनी की इस रहस्यमयी घटना से प्रभावित हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा एहतियातन मौके पर दमकल की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया है और पुलिस बल लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। हर छोटी-बड़ी घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा रही है, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। प्रभारी सीओ ओम राजपूत, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। बाक्स:::::::: प्रशासन द्वारा अफवाह से बचने व सतर्क रहने की अपील: कुमारखंड। बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा के  स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटनाएं अचानक ही नहीं शुरू हुई हैं। ग्रामीण पीर मोहम्मद ने बताया कि लगभग एक महीने पहले, रमजान के करीब 15वें दिन के बाद से ही अजीब घटनाएं होने लगी थीं। उन्होंने बताया कि उस समय घरों में अपने आप खाने-पीने का सामान बिखर जाता था और गैस चूल्हा या मिट्टी का चूल्हा अपने आप टूट जाता था। हालांकि उस समय लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन अब यह घटनाएं आगजनी के रूप में सामने आ रही हैं।सोमवार को जिन लोगों के घरों में आग लगी, उनमें मोहम्मद वजीर, मोहम्मद इंजिल, मोहम्मद अब्दुल रजाक, सलीम, कलीम, समीम, हलीम, शोएब, महरूम, कलाम सहित कई अन्य शामिल हैं।वहीं मंगलवार सुबह मोहम्मद कलाम, जमीला, इंजिल और सलीम के घरों में भी आग लगने की घटना सामने आई। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग रात-रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही इस रहस्यमयी आगजनी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।  प्रमुख सिंधी सूर्य, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, सुरेंद्र सरदार, सुऐब आलम, बेचन यादव, फुरकान आलम,परवेज आलम, हैदर आलम सहित अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थाई समाधान और सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    4
    मामला भतनी थाना के बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा वार्ड 11 व 12 का
कुमारखंड।
प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा टोला वार्ड 11 एवं 12 में बीते दो दिनों से हो रही रहस्यमयी तरीके से आगजनी की घटनाओं ने पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार यह आग बिना किसी स्पष्ट कारण के अपने आप लग रही है। जिससे लोग दहशत में हैं और अपने घरों में रहने से भी डरने लगे हैं। बताया जाता है कि इस अजीबोगरीब घटना की शुरुआत सोमवार को हुई। जब अचानक एक के बाद एक 14 परिवारों के घरों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई घरों में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह व प्रिंस कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल भतनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं सोमवार की देर रात मधेपुरा के एसडीएम संतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और हर संभावित कारण की गहन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारी को दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर रखने का निर्देश दिया। इधर मंगलवार की सुबह भी हालात सामान्य नहीं रहे। एक बार फिर चार परिवारों के घरों में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि इस बार पहले से सतर्क ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी। जिन्होंने तुरंत खुद से और मौजूद दमकल के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सजगता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल डेढ़ दर्जन घर आगजनी की इस रहस्यमयी घटना से प्रभावित हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा एहतियातन मौके पर दमकल की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया है और पुलिस बल लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। हर छोटी-बड़ी घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा रही है, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। प्रभारी सीओ ओम राजपूत, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।
बाक्स::::::::
प्रशासन द्वारा अफवाह से बचने व सतर्क रहने की अपील:
कुमारखंड। बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा के 
स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटनाएं अचानक ही नहीं शुरू हुई हैं। ग्रामीण पीर मोहम्मद ने बताया कि लगभग एक महीने पहले, रमजान के करीब 15वें दिन के बाद से ही अजीब घटनाएं होने लगी थीं। उन्होंने बताया कि उस समय घरों में अपने आप खाने-पीने का सामान बिखर जाता था और गैस चूल्हा या मिट्टी का चूल्हा अपने आप टूट जाता था। हालांकि उस समय लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन अब यह घटनाएं आगजनी के रूप में सामने आ रही हैं।सोमवार को जिन लोगों के घरों में आग लगी, उनमें मोहम्मद वजीर, मोहम्मद इंजिल, मोहम्मद अब्दुल रजाक, सलीम, कलीम, समीम, हलीम, शोएब, महरूम, कलाम सहित कई अन्य शामिल हैं।वहीं मंगलवार सुबह मोहम्मद कलाम, जमीला, इंजिल और सलीम के घरों में भी आग लगने की घटना सामने आई। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग रात-रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही इस रहस्यमयी आगजनी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।  प्रमुख सिंधी सूर्य, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, सुरेंद्र सरदार, सुऐब आलम, बेचन यादव, फुरकान आलम,परवेज आलम, हैदर आलम सहित अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थाई समाधान और सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • ## Bahut hi mast sayari ####
    1
    ## Bahut hi mast sayari ####
    user_Om Kumar
    Om Kumar
    ग्वालपाड़ा, मधेपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by HTk Today
    1
    Post by HTk Today
    user_HTk Today
    HTk Today
    Video Creator Nauhatta, Saharsa•
    1 hr ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Jitendar Kumar
    2
    Post by Jitendar Kumar
    user_Jitendar Kumar
    Jitendar Kumar
    प्रतापगंज, सुपौल, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.