Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोदी जी की रीलबाजी का पोल खोल दिया इन महिलाओं ने......
Jankari Adda
मोदी जी की रीलबाजी का पोल खोल दिया इन महिलाओं ने......
More news from बिहार and nearby areas
- मामला भतनी थाना के बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा वार्ड 11 व 12 का कुमारखंड। प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा टोला वार्ड 11 एवं 12 में बीते दो दिनों से हो रही रहस्यमयी तरीके से आगजनी की घटनाओं ने पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार यह आग बिना किसी स्पष्ट कारण के अपने आप लग रही है। जिससे लोग दहशत में हैं और अपने घरों में रहने से भी डरने लगे हैं। बताया जाता है कि इस अजीबोगरीब घटना की शुरुआत सोमवार को हुई। जब अचानक एक के बाद एक 14 परिवारों के घरों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई घरों में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह व प्रिंस कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल भतनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं सोमवार की देर रात मधेपुरा के एसडीएम संतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और हर संभावित कारण की गहन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारी को दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर रखने का निर्देश दिया। इधर मंगलवार की सुबह भी हालात सामान्य नहीं रहे। एक बार फिर चार परिवारों के घरों में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि इस बार पहले से सतर्क ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी। जिन्होंने तुरंत खुद से और मौजूद दमकल के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सजगता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल डेढ़ दर्जन घर आगजनी की इस रहस्यमयी घटना से प्रभावित हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा एहतियातन मौके पर दमकल की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया है और पुलिस बल लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। हर छोटी-बड़ी घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा रही है, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। प्रभारी सीओ ओम राजपूत, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। बाक्स:::::::: प्रशासन द्वारा अफवाह से बचने व सतर्क रहने की अपील: कुमारखंड। बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा के स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटनाएं अचानक ही नहीं शुरू हुई हैं। ग्रामीण पीर मोहम्मद ने बताया कि लगभग एक महीने पहले, रमजान के करीब 15वें दिन के बाद से ही अजीब घटनाएं होने लगी थीं। उन्होंने बताया कि उस समय घरों में अपने आप खाने-पीने का सामान बिखर जाता था और गैस चूल्हा या मिट्टी का चूल्हा अपने आप टूट जाता था। हालांकि उस समय लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन अब यह घटनाएं आगजनी के रूप में सामने आ रही हैं।सोमवार को जिन लोगों के घरों में आग लगी, उनमें मोहम्मद वजीर, मोहम्मद इंजिल, मोहम्मद अब्दुल रजाक, सलीम, कलीम, समीम, हलीम, शोएब, महरूम, कलाम सहित कई अन्य शामिल हैं।वहीं मंगलवार सुबह मोहम्मद कलाम, जमीला, इंजिल और सलीम के घरों में भी आग लगने की घटना सामने आई। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग रात-रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही इस रहस्यमयी आगजनी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। प्रमुख सिंधी सूर्य, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, सुरेंद्र सरदार, सुऐब आलम, बेचन यादव, फुरकान आलम,परवेज आलम, हैदर आलम सहित अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थाई समाधान और सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।4
- बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना का है, जहां पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी एसआई जमीन से जुड़े एक जांच प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के बदले घूस की मांग कर रहा था। इस पूरे मामले की शिकायत औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च को निगरानी विभाग से की थी। शिकायत में कहा गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से मांगी गई जांच रिपोर्ट को जानबूझकर लंबित रखा गया और इसके एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। बाइट ---आसिफ इकबाल मेंहदी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी के मुताबिक, टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को थाना के पास ही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एसआई को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, निगरानी विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बाइट ---वशिष्ठ कुमार, पीड़ित4
- Post by Rahul Babu1
- आज दिनांक 07.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा संभावित बाढ़-2026 के मद्देनजर जल संसाधन विभाग द्वारा किये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर/कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर-02/कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल/कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी तटबंध प्रमंडल, निर्मली एवं कार्यपालक अभियंता, शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर द्वारा उनके प्रमंडल में किये जा रहे विभिन्न कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी, सुपौल को अवगत कराया गया। कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर के द्वारा 15 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य, कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर-02 द्वारा 10 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य, कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल द्वारा 5 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य तथा कार्यपालक अभियंता, शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर द्वारा 20 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है। समीक्षा के क्रम में कुछ स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को विभागीय निदेशानुसार निधार्रित समयवधि में कार्य को पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया।3
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- Post by Jankari Adda1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- जोगबनी (अररिया): पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती जोगबनी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। खास तौर पर नव निर्माणाधीन पिट लाइन और इंजन वर्क शॉप कार्य की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बताया गया कि पिट लाइन का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, जिस पर जीएम ने संबंधित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इंजन वर्क शॉप (रिपेयर) कार्य में हो समस्या को लेकर भी उन्होंने गंभीरता दिखाई और संबंधित विभाग को कार्य के बारे मे निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अन्य बुनियादी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के बाद साथ आए सभी अधिकारी सीमापार नेपाल की ओर रवाना हो गए । रेलवे सूत्रों ने बताया की नेपाल में भी कार्यक्रम है । व्यवसाइयों से बातचीत होगी । देर शाम वापसी है । फिर अगले दिन बुधवार को दौरे के तीसरे व अंतिम दिन भी कटिहार -बरसौई - एनजेपी रेलखण्ड के निरीक्षण के भी कार्यक्रम प्रस्तावित है । सबसे खास जीएम के इस संक्षिप्त दौरे से जनप्रतिनिधियों की दूरी चर्चा का बिषय बना रहा। इस मौके पर उत्तम कुमार पीसीएमइ, विरेन्द्र नाराह डीआरएम, अनूप कुमार सिंह सीनियर डीसीएम, प्रभात कुमार सिंह डीइएन, अमित सिंह सीनियर डीएसओ, आशीष कुमार सीनियर डीएमइ, राजा कुमार सीसीएमआई, जोगबनी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भोले शंकर तिवारी, अक्षय सिंह, गोरेलाल तिवारी, एसएम विमल कुमार, आरपीएफ प्रभारी अनूप कुमार तिवारी, जिआरपी थाना प्रभारी हेमब्रान कुमार, महेन्द्र कुमार, सहित आरपीएफ, जीआरपी पुलिस बल मौजूद थे।2