Shuru
Apke Nagar Ki App…
आग लगने के बाद आप लोग देख सकते गेहूं किस प्रकार से जला है एक भी गेहूं नहीं बचा जल के राख हो गया है
Jankari Adda
आग लगने के बाद आप लोग देख सकते गेहूं किस प्रकार से जला है एक भी गेहूं नहीं बचा जल के राख हो गया है
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Jankari Adda1
- Post by Jitendar Kumar2
- Post by Ranjeet1
- कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड के जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का विधिवत उदघाटन प्रभारी एचएम नवास कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रभारी एचएम ने इस वर्ष के मैट्रिक परीक्षा में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभिनव आयुष (458 अंक) व इंटर आर्ट्स में स्कूल व जिला टापर रही आस्था प्रियदर्शी (461 अंक) तथा इंटर साइंस में स्कूल स्तर पर प्रथम आई निशा भारती (411 अंक) के पिता मनोज मेहता को मैडल, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान पर रहे आनंद कुमार झा (441 अंक), तृतीय स्थान पर रही दिव्या कुमारी (426 अंक) को वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती व राजमोहन गांधी ने मैडल, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी इंटर आर्ट्स में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी कुमारी (451 अंक)व तृतीय स्थान पर रही सोनी कुमारी (409 अंक) को शिक्षक रंजीत कुमार व शिक्षिका माधुरी कुमारी ने सम्मानित किया। वहीं इंटर साइंस में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान पर रही शाजिया प्रवीण (388 अंक) व तृतीय स्थान पर रहे आनंद कुमार (383 अंक) एवं कर्ण किशोर झा (383 अंक) को शिक्षक दीपक कुमार व रश्मि सिंह ने सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल के छात्रों दिव्यांशु देव, अनुराधा व छोटी कुमारी ने स्वागत गान व भक्ति गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजमोहन गांधी व दीपक कुमार ने किया। मौके पर एचएम नवास कुमार भारती ने कहा कि छात्रों के मैट्रिक व इंटर साइंस एवं आर्ट्स परीक्षा में स्कूल व जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने से स्कूल तथा माता पिता के साथ गुरुजनों का सम्मान बढ़ता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक गणेशचंद्र झा, निक्कू कुमार, ललन कुमार निराला, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, मो शादाब शमी, मो अखलाकुर रहमान, पुस्तकालयाध्यक्ष रवि कुमार रवि, शिक्षिका रश्मि सिंह, लिपिक प्रानजीत कुमार, परिचारी रेखा कुमारी, रात्रि प्रहरी श्यामानंद ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, राजीव कुमार, रिपूदमन ठाकुर, बिरजू दास, अवधेश ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।4
- Post by Gaurav kumar mehata1
- बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक दंपति ने लाखों की ठगी को अंजाम दिया। मधेपुरा पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ठगी कांड का पर्दाफाश करते हुए पति–पत्नी को पटना से गिरफ्तार किया है। सरकारी रसूख, लग्जरी गाड़ी और आईएएस का फर्जी रौब… इसी जाल में फंसाकर एक ठेकेदार से 34 लाख 74 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। बाइट ---नारायण यादव, पीड़ित पीड़ित नारायण यादव ने कहा कि साल 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात इस दंपति से हुई। गाड़ी पर “बिहार सरकार, प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक” का बोर्ड लगा था। आरोपी सन्नी कुमार राय ने अपनी पत्नी को आईएएस अधिकारी बताया और खुद को उसका बॉडीगार्ड। इसके बाद सरकारी विभागों में काम दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग माध्यमों से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब लंबे समय तक काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि एक बार मधेपुरा आने पर आरोपी ने न सिर्फ पैसे लौटाने से इनकार किया, बल्कि पीड़ित के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना में केस दर्ज किया गया और एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को फर्जी आईएएस बनाकर लोगों को ठगता था। इस संबंध में एनडीटीवी ने मधेपुरा एसपी से फोन पर जानकारी लेने के दौरान एसपी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मधेपुरा थाने में आवेदन के आधार पर एक विशेष टीम गठित किया गया था गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के बिहटा इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बाइट --मनोज कुमार,सदर डीएसपी मधेपुरा वहीं सदर डीएसपी मधेपुरा मनोज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर पटना से कल गिरफ्तार किया गया है और आज दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर फर्जी पहचान के सहारे ये गिरोह कब से और कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है।4
- Post by Hira kumar1
- Post by Jankari Adda1