logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 hrs ago
user_Rahul Babu
Rahul Babu
सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
14 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक दंपति ने लाखों की ठगी को अंजाम दिया। मधेपुरा पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ठगी कांड का पर्दाफाश करते हुए पति–पत्नी को पटना से गिरफ्तार किया है। सरकारी रसूख, लग्जरी गाड़ी और आईएएस का फर्जी रौब… इसी जाल में फंसाकर एक ठेकेदार से 34 लाख 74 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। बाइट ---नारायण यादव, पीड़ित पीड़ित नारायण यादव ने कहा कि साल 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात इस दंपति से हुई। गाड़ी पर “बिहार सरकार, प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक” का बोर्ड लगा था। आरोपी सन्नी कुमार राय ने अपनी पत्नी को आईएएस अधिकारी बताया और खुद को उसका बॉडीगार्ड। इसके बाद सरकारी विभागों में काम दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग माध्यमों से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब लंबे समय तक काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि एक बार मधेपुरा आने पर आरोपी ने न सिर्फ पैसे लौटाने से इनकार किया, बल्कि पीड़ित के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना में केस दर्ज किया गया और एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को फर्जी आईएएस बनाकर लोगों को ठगता था। इस संबंध में एनडीटीवी ने मधेपुरा एसपी से फोन पर जानकारी लेने के दौरान एसपी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मधेपुरा थाने में आवेदन के आधार पर एक विशेष टीम गठित किया गया था गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के बिहटा इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बाइट --मनोज कुमार,सदर डीएसपी मधेपुरा वहीं सदर डीएसपी मधेपुरा मनोज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर पटना से कल गिरफ्तार किया गया है और आज दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर फर्जी पहचान के सहारे ये गिरोह कब से और कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
    4
    बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक दंपति ने लाखों की ठगी को अंजाम दिया। मधेपुरा पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ठगी कांड का पर्दाफाश करते हुए पति–पत्नी को पटना से गिरफ्तार किया है।
सरकारी रसूख, लग्जरी गाड़ी और आईएएस का फर्जी रौब… इसी जाल में फंसाकर एक ठेकेदार से 34 लाख 74 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।
बाइट ---नारायण यादव,
पीड़ित
पीड़ित नारायण यादव ने कहा कि साल 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात इस दंपति से हुई। गाड़ी पर “बिहार सरकार, प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक” का बोर्ड लगा था। आरोपी सन्नी कुमार राय ने अपनी पत्नी को आईएएस अधिकारी बताया और खुद को उसका बॉडीगार्ड।
इसके बाद सरकारी विभागों में काम दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग माध्यमों से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए।
जब लंबे समय तक काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि एक बार मधेपुरा आने पर आरोपी ने न सिर्फ पैसे लौटाने से इनकार किया, बल्कि पीड़ित के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना में केस दर्ज किया गया और एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को फर्जी आईएएस बनाकर लोगों को ठगता था।
इस संबंध में एनडीटीवी ने मधेपुरा एसपी से फोन पर जानकारी लेने के दौरान एसपी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मधेपुरा थाने में आवेदन के आधार पर एक विशेष टीम गठित किया गया था गठित टीम ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के बिहटा इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
बाइट --मनोज कुमार,सदर डीएसपी मधेपुरा 
वहीं सदर डीएसपी मधेपुरा मनोज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर पटना से कल गिरफ्तार किया गया है और आज दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर फर्जी पहचान के सहारे ये गिरोह कब से और कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Hira kumar
    1
    Post by Hira kumar
    user_Hira kumar
    Hira kumar
    Nurse सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Rahul Babu
    1
    Post by Rahul Babu
    user_Rahul Babu
    Rahul Babu
    सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड के जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का विधिवत उदघाटन प्रभारी एचएम नवास कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रभारी एचएम ने इस वर्ष के मैट्रिक परीक्षा में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभिनव आयुष (458 अंक) व इंटर आर्ट्स में स्कूल व जिला टापर रही आस्था प्रियदर्शी (461 अंक) तथा इंटर साइंस में स्कूल स्तर पर प्रथम आई निशा भारती (411 अंक) के पिता मनोज मेहता को मैडल, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान पर रहे आनंद कुमार झा (441 अंक), तृतीय स्थान पर रही दिव्या कुमारी (426 अंक) को वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती व राजमोहन गांधी ने मैडल, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी इंटर आर्ट्स में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी कुमारी (451 अंक)व तृतीय स्थान पर रही सोनी कुमारी (409 अंक) को शिक्षक रंजीत कुमार व शिक्षिका माधुरी कुमारी ने सम्मानित किया। वहीं इंटर साइंस में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान पर रही शाजिया प्रवीण (388 अंक) व तृतीय स्थान पर रहे आनंद कुमार (383 अंक) एवं कर्ण किशोर झा (383 अंक) को शिक्षक दीपक कुमार व रश्मि सिंह ने सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल के छात्रों दिव्यांशु देव, अनुराधा व छोटी कुमारी ने स्वागत गान व भक्ति गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजमोहन गांधी व दीपक कुमार ने किया। मौके पर एचएम नवास कुमार भारती ने कहा कि छात्रों के मैट्रिक व इंटर साइंस एवं आर्ट्स परीक्षा में स्कूल व जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने से स्कूल तथा माता पिता के साथ गुरुजनों का सम्मान बढ़ता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक गणेशचंद्र झा, निक्कू कुमार, ललन कुमार निराला, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, मो शादाब शमी, मो अखलाकुर रहमान, पुस्तकालयाध्यक्ष रवि कुमार रवि, शिक्षिका रश्मि सिंह, लिपिक प्रानजीत कुमार, परिचारी रेखा कुमारी, रात्रि प्रहरी श्यामानंद ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, राजीव कुमार, रिपूदमन ठाकुर, बिरजू दास, अवधेश ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
    4
    कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड के जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का विधिवत उदघाटन प्रभारी एचएम नवास कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रभारी एचएम ने इस वर्ष के मैट्रिक परीक्षा में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभिनव आयुष (458 अंक) व इंटर आर्ट्स में स्कूल व जिला टापर रही आस्था प्रियदर्शी (461 अंक) तथा इंटर साइंस में स्कूल स्तर पर प्रथम आई निशा भारती (411 अंक) के पिता मनोज मेहता को मैडल, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान पर रहे आनंद कुमार झा (441 अंक), तृतीय स्थान पर रही दिव्या कुमारी (426 अंक) को वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती व राजमोहन गांधी ने मैडल, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  इसी इंटर आर्ट्स में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी कुमारी (451 अंक)व तृतीय स्थान पर रही सोनी कुमारी (409 अंक) को शिक्षक रंजीत कुमार व शिक्षिका माधुरी कुमारी ने सम्मानित किया। वहीं इंटर साइंस में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान पर रही शाजिया प्रवीण (388 अंक) व तृतीय स्थान पर रहे आनंद कुमार (383 अंक) एवं कर्ण किशोर झा (383 अंक) को शिक्षक दीपक कुमार व रश्मि सिंह ने सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल के छात्रों दिव्यांशु देव, अनुराधा व छोटी कुमारी ने स्वागत गान व भक्ति गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजमोहन गांधी व दीपक कुमार ने किया। मौके पर एचएम नवास कुमार भारती ने कहा कि छात्रों के मैट्रिक व इंटर साइंस एवं आर्ट्स परीक्षा में स्कूल व जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने से स्कूल तथा माता पिता के साथ गुरुजनों का सम्मान बढ़ता है। 
मौके पर विद्यालय के शिक्षक गणेशचंद्र झा, निक्कू कुमार,  ललन कुमार निराला, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, मो शादाब शमी, मो अखलाकुर रहमान, पुस्तकालयाध्यक्ष रवि कुमार रवि, शिक्षिका रश्मि सिंह, लिपिक प्रानजीत कुमार, परिचारी रेखा कुमारी, रात्रि प्रहरी श्यामानंद ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, राजीव कुमार, रिपूदमन ठाकुर, बिरजू दास, अवधेश ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • 7-4-2026 --- आज मैं आप सभी सम्मानित जनता मालिकों को सूचित कर कहना चाहता हूं कि --- #पंचायत #स्तर पर #स्वच्छता #कुर्मी के साथ राज्य सरकार और #राज्य #सरकार के #पंचायती #राज #विभाग #ना #इंसाफी कर रही है , क्योंकि स्वच्छता कमी के सुरक्षा की दृष्टि कौन से ना तो अभी तक #ग्लव्स और #वर्दी दिया गया है , और ना ही 10 महीने से #वेतन की #भुगतान की गई है क्योंकि राज्य सरकार पहले पंचायत स्तर पर स्वच्छता कमी को ₹3000 देने की #घोषणा किया था और सितंबर 2025 से ₹5000 देने की घोषणा किया था लेकिन 10 #महीने से एक भी पंचायत स्तर पर स्वच्छता कमी को एक भी रुपया की भुगतान नहीं किया गया है इस समस्याओं को लेकर #शुक्रवार को 10 #तारीख को दिन के 11:00 #बजे सुपौल #कलेक्ट #गेट के #सामने होगी एक #दिवसीय #विरोध #प्रदर्शन !!
    1
    7-4-2026 --- आज मैं आप सभी सम्मानित जनता मालिकों को सूचित कर कहना चाहता हूं कि ---
#पंचायत #स्तर पर #स्वच्छता #कुर्मी के साथ राज्य सरकार और #राज्य #सरकार के #पंचायती #राज #विभाग #ना #इंसाफी कर रही है , क्योंकि स्वच्छता कमी के सुरक्षा की दृष्टि कौन से ना तो अभी तक #ग्लव्स और #वर्दी  दिया गया है , और ना ही 10 महीने से #वेतन की #भुगतान की गई है क्योंकि राज्य सरकार पहले पंचायत स्तर पर स्वच्छता कमी को ₹3000 देने की #घोषणा किया था और सितंबर 2025 से ₹5000 देने की घोषणा किया था लेकिन 10 #महीने से एक भी पंचायत स्तर पर स्वच्छता कमी को एक भी रुपया की भुगतान नहीं किया गया है इस समस्याओं को लेकर #शुक्रवार को 10 #तारीख को दिन के 11:00 #बजे 
सुपौल #कलेक्ट #गेट के #सामने होगी एक #दिवसीय #विरोध #प्रदर्शन !!
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • आज दिनांक 07.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा संभावित बाढ़-2026 के मद्देनजर जल संसाधन विभाग द्वारा किये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर/कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर-02/कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल/कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी तटबंध प्रमंडल, निर्मली एवं कार्यपालक अभियंता, शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर द्वारा उनके प्रमंडल में किये जा रहे विभिन्न कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी, सुपौल को अवगत कराया गया। कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर के द्वारा 15 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य, कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर-02 द्वारा 10 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य, कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल द्वारा 5 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य तथा कार्यपालक अभियंता, शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर द्वारा 20 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है। समीक्षा के क्रम में कुछ स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को विभागीय निदेशानुसार निधार्रित समयवधि में कार्य को पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया।
    3
    आज दिनांक 07.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा संभावित बाढ़-2026 के मद्देनजर जल संसाधन विभाग द्वारा किये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर/कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर-02/कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल/कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी तटबंध प्रमंडल, निर्मली एवं कार्यपालक अभियंता, शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर द्वारा उनके प्रमंडल में किये जा रहे विभिन्न कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी, सुपौल को अवगत कराया गया। कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर के द्वारा 15 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य, कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर-02 द्वारा 10 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य, कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल द्वारा 5 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य तथा कार्यपालक अभियंता, शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर द्वारा 20 स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है।
समीक्षा के क्रम में कुछ स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को विभागीय निदेशानुसार निधार्रित समयवधि में कार्य को पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • ✍️जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍सहरसा अनुमंडल, सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत चिकनी ग्राम में गजाधर साहू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. फिरोज आलम के सुपुत्र फ़राज़ हाशमी एवं वरिष्ठ पत्रकार मो. मुश्ताक चौधरी की सुपुत्री आलिया परवीन के निकाह-ए-मुबारक के बाद आयोजित दावत-ए-वलीमा की पुरनूर और बामक़सद महफ़िल में शरीक होकर Advocate of Jsd Council (N.P.O.) की जानिब से नवदम्पति को दिली मुबारकबाद पेश की गई। इस मौके पर उनके लिए रहमत, बरकत, खुशहाली और कामयाबी से भरी ज़िंदगी की दुआएं की गईं, और अल्लाह तआला से उनकी जोड़ी को हमेशा सलामत रखने की दुआ-ए-ख़ैर मांगी गई। #जsd #बिहार
    1
    ✍️जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍सहरसा अनुमंडल, सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत चिकनी ग्राम में गजाधर साहू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. फिरोज आलम के सुपुत्र फ़राज़ हाशमी एवं वरिष्ठ पत्रकार मो. मुश्ताक चौधरी की सुपुत्री आलिया परवीन के निकाह-ए-मुबारक के बाद आयोजित दावत-ए-वलीमा की पुरनूर और बामक़सद महफ़िल में शरीक होकर Advocate of Jsd Council (N.P.O.) की जानिब से नवदम्पति को दिली मुबारकबाद पेश की गई।
इस मौके पर उनके लिए रहमत, बरकत, खुशहाली और कामयाबी से भरी ज़िंदगी की दुआएं की गईं, और अल्लाह तआला से उनकी जोड़ी को हमेशा सलामत रखने की दुआ-ए-ख़ैर मांगी गई। #जsd #बिहार
    user_जन:संवाददाता®जsd
    जन:संवाददाता®जsd
    शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून जनसरोकार शोध कथा Saur Bazar, Saharsa•
    2 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना का है, जहां पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी एसआई जमीन से जुड़े एक जांच प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के बदले घूस की मांग कर रहा था। इस पूरे मामले की शिकायत औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च को निगरानी विभाग से की थी। शिकायत में कहा गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से मांगी गई जांच रिपोर्ट को जानबूझकर लंबित रखा गया और इसके एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। बाइट ---आसिफ इकबाल मेंहदी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी के मुताबिक, टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को थाना के पास ही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एसआई को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, निगरानी विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बाइट ---वशिष्ठ कुमार, पीड़ित
    4
    बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना का है, जहां पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि आरोपी एसआई जमीन से जुड़े एक जांच प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के बदले घूस की मांग कर रहा था।
इस पूरे मामले की शिकायत औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च को निगरानी विभाग से की थी। शिकायत में कहा गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से मांगी गई जांच रिपोर्ट को जानबूझकर लंबित रखा गया और इसके एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।
बाइट ---आसिफ इकबाल मेंहदी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना 
निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी के मुताबिक, टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को थाना के पास ही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी एसआई को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल, निगरानी विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
बाइट ---वशिष्ठ कुमार, पीड़ित
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.