Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या जिले का नाम 'संत रविदास नगर' होना चाहिए, 'भदोही' ही रहना चाहिए, या 'संत रविदास नगर, भदोही'? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भदोही का नाम पुनः 'संत रविदास नगर' किए जाने की घोषणा के बाद जिले में बहस तेज हो गई है। जहां एक ओर कई लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने 'भदोही' नाम को उसकी ऐतिहासिक और वैश्विक पहचान बताते हुए इसे बरकरार रखने की बात कही। कुछ लोगों ने 'संत रविदास नगर, भदोही' नाम रखने का सुझाव भी दिया।
The Bhadohi News
क्या जिले का नाम 'संत रविदास नगर' होना चाहिए, 'भदोही' ही रहना चाहिए, या 'संत रविदास नगर, भदोही'? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भदोही का नाम पुनः 'संत रविदास नगर' किए जाने की घोषणा के बाद जिले में बहस तेज हो गई है। जहां एक ओर कई लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने 'भदोही' नाम को उसकी ऐतिहासिक और वैश्विक पहचान बताते हुए इसे बरकरार रखने की बात कही। कुछ लोगों ने 'संत रविदास नगर, भदोही' नाम रखने का सुझाव भी दिया।
More news from Bhadohi and nearby areas
- कांवड़ यात्रा को लेकर भदोही में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 628 पुलिसकर्मी तैनात ज्ञानपुर, भदोही। श्रावण माह में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए भदोही पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में क्विक रिस्पॉन्स सबसे महत्वपूर्ण है। कांवड़ यात्रा के दौरान एनएच-19 के भीटी बॉर्डर से बाबूसराय तक करीब 42 किलोमीटर का उत्तरी लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि दक्षिणी लेन और सर्विस लेन से सामान्य यातायात संचालित होगा। पूरे मार्ग को चार जोन और 10 सेक्टरों में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 628 पुलिसकर्मी, पीएसी, पीआरबी, फायर टेंडर, क्रेन, एंबुलेंस और चिकित्सा टीमें तैनात की गई हैं। पांच इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट और ड्रोन कैमरों से पूरे मार्ग की निगरानी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि कांवड़ यात्रा अवधि में पूरे जनपद में धारा 163 बीएनएसएस लागू रहेगी तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- उज्जैन रेलवे स्टेशन जो महाकाल की नगरी है जय महाकाल कालों के काल महाकाल1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण4
- Post by Raju Yadav1
- मिर्ज़ापुर: 2029 में योगी आदित्यनाथ को PM बनाने की मांग, हिंदू युवा वाहिनी का हुआ विस्तार1
- भदोही का नाम बदलने पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नाम रखा है तो संत रविदास के विचार भी अपनाइए भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भदोही का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर' किए जाने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि जिले का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा गया है, तो उनके विचारों को भी अपनाया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा, "उन्होंने भदोही का नाम बदल दिया, अच्छी बात है। हमें उम्मीद है कि जो संत रविदास जी के नाम पर जिले का नाम रखा है, उन्हें पढ़ेंगे, उनके विचारों को अपनाएंगे। ये एक रंगी लोग कभी भी उनके विचारों पर नहीं चल सकते।" यह बयान समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है। जिले का नाम परिवर्तन पहले से ही राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बना हुआ है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद इस मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश मिर्जापुर, 30 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) को सौंपा गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विगत 28 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया, जो कि "जीवित व्यक्ति के पुतला दहन" के अंतर्गत कानूनन अपराध के साथ ही पूर्णतः अलोकतांत्रिक व अमर्यादित है। इनके खिलाफ चौबीस घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्यथा हमारे कार्यकर्ता भी जिले भर में चट्टी - चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे, जिसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर संचालन करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि ऐसे असामाजिक कृत्य से पार्टी के लाखों समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे राजनैतिक व सामाजिक वातावरण में तनाव व्याप्त है तथा जिले में शांति व सौहार्द प्रभावित होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, कीर्ति कोल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, झल्लू यादव, अनीस खान, बलराम यादव, पतालू यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, अभय यादव , सलीम बादशाह, चंदन यादव, रंजीत फौजी, सभासद राकेश यादव, अभिषेक दुबे, रामजी यादव, जाहिद अख्तर, राजकुमार यादव, मेवा लाल प्रजापति, आकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, प्रिंस राव, उपेन्द्र तिवारी, हरिशंकर यादव, कन्हैया लाल यादव, लाल बहादुर यादव, शिव पूजन, मंत्री यादव, धनंजय सिंह, रवि सोनकर, अयान आलम व वीरेंद्र यादव, राजकमल सिंह कसेरा इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे। भवदीय अशोक सिंह "मुन्ना" जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी, मिर्जापुर4
- भदोही: 3 दिन तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात शव को मुस्लिम रीति-रिवाज से किया गया सुपुर्द-ए-खाक | News Time UP1