logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला अधिकारी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा: जमीन, पैसा और प्रेम प्रसंग का उलझा मामला बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील एक युवती को लेकर अपने चेंबर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए कुछ लोगों ने युवती को पकड़ने की कोशिश की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। युवती ने चीख-चिल्लाकर मदद मांगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि युवती को पकड़ने वाले कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसके अपने परिजन मां, बहन और अन्य रिश्तेदार ही थे। मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि करोड़ो रुपए की जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा जटिल विवाद बताया जा रहा है। विथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद बिचपुरी निवासी राहुल के मुताबिक, उसकी बहन मोहिनी कुछ समय पहले घर से करीब 20 लाख रुपये लेकर चली गई थी। बाद में पिता छत्रपाल के निधन के बाद उनकी लगभग 600 गज जमीन मोहिनी के नाम हो गई। आरोप है कि अब मोहिनी उस जमीन को कुछ बाहरी लोगों के नाम करने की कोशिश कर रही है, जिसका परिवार विरोध कर रहा है। परिजनों का कहना है कि मोहिनी किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में आकर यह कदम उठा रही है। जमीन को दूसरे के नाम होने से रोकने के लिए ही उन्होंने कचहरी से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर उसे रोकने का प्रयास किया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बरेली कचहरी का यह नाटकीय घटनाक्रम देर तक चर्चा का विषय बना रहा। परिवार का अंदरूनी विवाद जब सार्वजनिक हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

12 hrs ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति समीक्षा में डीएम अविनाश सिंह ने दिए सख्त निर्देश!
    3
    बरेली: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति समीक्षा में डीएम अविनाश सिंह ने दिए सख्त निर्देश!
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • बरेली जिला के बढ़रही कुइया के रहने वाले ठाकुर ओमपाल सिंह 17 सालों से किसी भी तरह की नसों की समस्या हो नसों से संबंधित करते हैं इलाज उनका दावा है कि जहां डॉक्टर नसों का इलाज नहीं कर पाते हैं वह इलाज करने को तैयार हैं ठाकुर ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके पास रोजाना 15 ,20 मरीज आते हैं जो नसों से संबंधित होते हैं
    1
    बरेली जिला के बढ़रही कुइया के रहने वाले ठाकुर ओमपाल सिंह 17 सालों से किसी भी तरह की नसों की समस्या हो नसों से संबंधित करते हैं इलाज उनका दावा है कि जहां डॉक्टर नसों का इलाज नहीं कर पाते हैं वह इलाज करने को तैयार हैं ठाकुर ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके पास रोजाना 15 ,20 मरीज आते हैं जो नसों से संबंधित होते हैं
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बरेली के थाना बिशारतगंज का मामला महिला ने की लव मैरिज शादी परिवार वालों ने दी जान से मारने की धमकी लगाई इंसाफ की कोहार
    1
    बरेली के थाना बिशारतगंज का मामला  महिला ने की लव मैरिज शादी परिवार वालों ने दी जान से मारने की धमकी लगाई इंसाफ की कोहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    1
    Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सबहेड: मीरगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, पूछताछ में अहम खुलासों की उम्मीद बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट
    1
    बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सबहेड:
मीरगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, पूछताछ में अहम खुलासों की उम्मीद
बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ayush Gupta
    1
    Post by Ayush Gupta
    user_Ayush Gupta
    Ayush Gupta
    Tailor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील एक युवती को लेकर अपने चेंबर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए कुछ लोगों ने युवती को पकड़ने की कोशिश की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। युवती ने चीख-चिल्लाकर मदद मांगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि युवती को पकड़ने वाले कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसके अपने परिजन मां, बहन और अन्य रिश्तेदार ही थे। मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि करोड़ो रुपए की जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा जटिल विवाद बताया जा रहा है। विथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद बिचपुरी निवासी राहुल के मुताबिक, उसकी बहन मोहिनी कुछ समय पहले घर से करीब 20 लाख रुपये लेकर चली गई थी। बाद में पिता छत्रपाल के निधन के बाद उनकी लगभग 600 गज जमीन मोहिनी के नाम हो गई। आरोप है कि अब मोहिनी उस जमीन को कुछ बाहरी लोगों के नाम करने की कोशिश कर रही है, जिसका परिवार विरोध कर रहा है। परिजनों का कहना है कि मोहिनी किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में आकर यह कदम उठा रही है। जमीन को दूसरे के नाम होने से रोकने के लिए ही उन्होंने कचहरी से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर उसे रोकने का प्रयास किया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बरेली कचहरी का यह नाटकीय घटनाक्रम देर तक चर्चा का विषय बना रहा। परिवार का अंदरूनी विवाद जब सार्वजनिक हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
    1
    बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील एक युवती को लेकर अपने चेंबर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए कुछ लोगों ने युवती को पकड़ने की कोशिश की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। युवती ने चीख-चिल्लाकर मदद मांगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
जांच में सामने आया कि युवती को पकड़ने वाले कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसके अपने परिजन मां, बहन और अन्य रिश्तेदार ही थे। मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि करोड़ो रुपए की जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा जटिल विवाद बताया जा रहा है।
विथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद बिचपुरी निवासी राहुल के मुताबिक, उसकी बहन मोहिनी कुछ समय पहले घर से करीब 20 लाख रुपये लेकर चली गई थी। बाद में पिता छत्रपाल के निधन के बाद उनकी लगभग 600 गज जमीन मोहिनी के नाम हो गई। आरोप है कि अब मोहिनी उस जमीन को कुछ बाहरी लोगों के नाम करने की कोशिश कर रही है, जिसका परिवार विरोध कर रहा है।
परिजनों का कहना है कि मोहिनी किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में आकर यह कदम उठा रही है। जमीन को दूसरे के नाम होने से रोकने के लिए ही उन्होंने कचहरी से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर उसे रोकने का प्रयास किया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बरेली कचहरी का यह नाटकीय घटनाक्रम देर तक चर्चा का विषय बना रहा। परिवार का अंदरूनी विवाद जब सार्वजनिक हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरेली जिलाधिकारी ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता का भी लिया जायजा।
    3
    बरेली जिलाधिकारी ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता का भी लिया जायजा।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.