logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गिद्धौर में वरीय पदाधिकारी ने किया निर्माणाधीन आवास की जांच वरीय पदाधिकारी मनु कुमार ने गुरुवार को लगभग 2 बजे प्रखंड के गिद्धौर व बारियातु पंचायत में निर्माणाधीन अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, पीएम जन मन जनजाति आवास योजना की जांच ऑन द स्पोर्ट किया। जांच में कई ऐसे लाभुक मिले जिनकी तीसरी किस्त की राशि भुगतान की जा चुकी है, परंतु आवास का निर्माण अधूरा है। वरीय पदाधिकारी ने 20 मार्च तक सभी अधूरे आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया और कहा कि निर्धारित समय तक आवास पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधूरे आवास निर्माण पूर्ण करने को लेकर 11 से 20 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है, जो उपायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

2 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
2 hrs ago

गिद्धौर में वरीय पदाधिकारी ने किया निर्माणाधीन आवास की जांच वरीय पदाधिकारी मनु कुमार ने गुरुवार को लगभग 2 बजे प्रखंड के गिद्धौर व बारियातु पंचायत में निर्माणाधीन अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, पीएम जन मन जनजाति आवास योजना की जांच ऑन द स्पोर्ट किया। जांच में कई ऐसे लाभुक मिले जिनकी तीसरी किस्त की राशि भुगतान की जा चुकी है, परंतु आवास का निर्माण अधूरा है। वरीय पदाधिकारी ने 20 मार्च तक सभी अधूरे आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया और कहा कि निर्धारित समय तक आवास पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधूरे आवास निर्माण पूर्ण करने को लेकर 11 से 20 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है, जो उपायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by News,hamr lawalong
    1
    Post by News,hamr lawalong
    user_News,hamr lawalong
    News,hamr lawalong
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • गया जिले के शेरघाटी थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की। आप देख रहे थे शेरघाटी से Shuru Apps के लिए कौसर अलम की रिपोर्ट ।
    1
    गया जिले के शेरघाटी थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 
उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की।
आप देख रहे थे शेरघाटी से Shuru Apps के लिए कौसर अलम की रिपोर्ट ।
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • रफीगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव में 48 वर्षीय सगुनी सिंह लापता हो गए हैं। उनके पुत्र अंकुर कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उनके पिता 6 मार्च की संध्या करीब 6 बजे दवा लेने के लिए घर से निकले थे। अंकुर कुमार ने कहा कि पिता को गांव के लोग अंतिम बार उसी दिन गांव में देखें थे, उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने सगुनी सिंह को देखा है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
    1
    रफीगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव में 48 वर्षीय सगुनी सिंह लापता हो गए हैं। उनके पुत्र अंकुर कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उनके पिता 6 मार्च की संध्या करीब 6 बजे दवा लेने के लिए घर से निकले थे।
अंकुर कुमार ने कहा कि पिता को गांव के लोग अंतिम बार उसी दिन गांव में देखें थे, उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने सगुनी सिंह को देखा है तो तुरंत  पुलिस को सूचना दें।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Bikram reporting News
    1
    Post by Bikram reporting News
    user_Bikram reporting News
    Bikram reporting News
    Satbarwa, Palamu•
    13 hrs ago
  • हजारीबाग जिले के बरही चौक पर एक तेज रफ्तार टाटा सफारी चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सफारी चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    हजारीबाग जिले के बरही चौक पर एक तेज रफ्तार टाटा सफारी चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सफारी चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Johar chauparan news
    Johar chauparan news
    Local News Reporter चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को लगभग 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि चतरा जिले में सीएसआर मद के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सीसीएल, एनटीपीसी, एनएचएआई, इरकॉन सहित अन्य परियोजना कंपनियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए थे। समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं को संबंधित कंपनियों के बोर्ड की बैठक में अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी कार्यों के लिए यथाशीघ्र एमओयू की प्रक्रिया पूर्ण की जाए ताकि कार्यों का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जा सके। साथ ही सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कंपनी प्रतिनिधियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
    1
    समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को लगभग 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि चतरा जिले में सीएसआर मद के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सीसीएल, एनटीपीसी, एनएचएआई, इरकॉन सहित अन्य परियोजना कंपनियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए थे। समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं को संबंधित कंपनियों के बोर्ड की बैठक में अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी कार्यों के लिए यथाशीघ्र एमओयू की प्रक्रिया पूर्ण की जाए ताकि कार्यों का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जा सके। साथ ही सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कंपनी प्रतिनिधियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    6 hrs ago
  • Post by News,hamr lawalong
    1
    Post by News,hamr lawalong
    user_News,hamr lawalong
    News,hamr lawalong
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गया जिले के इमामगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। इमामगंज स्थित RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गया के SSP सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आसपास के क्षेत्र के कई समाजसेवी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नए स्कूल की पहल की सराहना की और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर SSP सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्कूल बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करते हैं, जिससे उनका अच्छा विकास हो सके। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इमामगंज क्षेत्र में खुले इस नए स्कूल से अब स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का एक शानदार अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आप देख रहे थे SHURU APPS के लिए शेरघाटी इमामगंज से कौसर अलम की रिपोर्ट
    1
    गया जिले के इमामगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। इमामगंज स्थित RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गया के SSP सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल का  उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में आसपास के क्षेत्र के कई समाजसेवी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नए स्कूल की पहल की सराहना की और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की।
इस मौके पर SSP सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्कूल बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करते हैं, जिससे उनका अच्छा विकास हो सके।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें।
उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इमामगंज क्षेत्र में खुले इस नए स्कूल से अब स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का एक शानदार अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आप देख रहे थे SHURU APPS  के लिए शेरघाटी इमामगंज से कौसर अलम की रिपोर्ट
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.