logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया गया जागरूक देवरिया पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने जिलेभर में चलाया अभियान, हेल्पलाइन नंबरों व महिला सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण तथा "शक्ति दीदी" अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें महिला सशक्तिकरण, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत थाना बनकटा की मिशन शक्ति टीम ने रामपुर बुजुर्ग में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। वहीं थाना रामपुर कारखाना की टीम ने अशोक इंटर कॉलेज, बरपार में छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। थाना बघौचघाट की मिशन शक्ति टीम ने भी अपने क्षेत्र में महिलाओं एवं छात्राओं के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। इसी क्रम में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

8 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
af2719c7-f4b3-4d22-87a4-cd225302ef53

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया गया जागरूक देवरिया पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने जिलेभर में चलाया अभियान, हेल्पलाइन नंबरों व महिला सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण तथा "शक्ति दीदी" अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस

2f13b87d-7be6-4e41-9a8f-f9595bcdf1af

दौरान महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें महिला सशक्तिकरण, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत थाना बनकटा की मिशन शक्ति टीम ने रामपुर बुजुर्ग में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। वहीं थाना रामपुर कारखाना की टीम ने अशोक इंटर कॉलेज, बरपार में छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। थाना

3089c63e-5a4e-46c2-9713-aaa19342a8cc

बघौचघाट की मिशन शक्ति टीम ने भी अपने क्षेत्र में महिलाओं एवं छात्राओं के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में

7472b90c-93c7-4e89-a25f-e0de00b7fbe1

बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। इसी क्रम में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, पढ़ाई गायब... कर्मचारी गहरी नींद में! देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक संस्कृत महाविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर सोता मिला और महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए। देवरिया के पांडेयचक स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था बेहद खराब मिली। एक कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर सोता मिला, जबकि परिसर में पढ़ाई का माहौल और आवश्यक संसाधन नहीं मिले।
    1
    औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, पढ़ाई गायब... कर्मचारी गहरी नींद में!
देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक संस्कृत महाविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर सोता मिला और महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए।
देवरिया के पांडेयचक स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था बेहद खराब मिली। एक कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर सोता मिला, जबकि परिसर में पढ़ाई का माहौल और आवश्यक संसाधन नहीं मिले।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • , यह घटना संसद के मानसून सत्र के दौरान घटित हुई है। संसद परिसर (मकर द्वार) के बाहर विपक्षी सांसदों ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी/हेराफेरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए एक सांकेतिक नाटक (स्ट्रीट प्ले) का मंचन किया। ​नाटक और प्रदर्शन का विवरण ​मुख्य भूमिका: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने साधु/पुजारी का वेश धारण कर हाथ में भगवान राम की तस्वीर और सामने दान पेटियाँ रखीं। ​राहुल गांधी की भूमिका: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नाटक में एक भक्त की तरह दान पेटी में पैसे डाले। ​नाटकीय मोड़: नाटक में पुजारी बने पप्पू यादव दान के पैसों को अपनी जेब में रखकर भागने की कोशिश करते दिखे, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसदों (अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद आदि) और अन्य विपक्षी सांसदों ने उन्हें घेरकर "चंदा चोर, गड्डी छोड़" के नारे लगाए। ​विपक्ष की माँगे: विपक्षी दलों (INDIA ब्लॉक) ने आरोप लगाया कि राम मंदिर दान की हेराफेरी पर संसद में चर्चा कराई जाए और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर जवाब दें। ​प्रतिक्रियाएँ ​सदन की कार्यवाही पर असर: इस ड्रामे और हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी। ​स्पीकर की चेतावनी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों द्वारा तरह-तरह की वेशभूषा पहनकर संसद आने पर नाराजगी जताई और संसदीय मर्यादा का पालन करने की हिदायत दी। ​सत्तापक्ष व संतों का विरोध: बीजेपी नेताओं और अखिल भारतीय संत समिति ने इस नाटक पर कड़ा विरोध दर्ज कराया तथा इसे सनातन परंपरा और साधु-संतों का अपमान करार दिया।
    1
    , यह घटना संसद के मानसून सत्र के दौरान घटित हुई है। संसद परिसर (मकर द्वार) के बाहर विपक्षी सांसदों ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी/हेराफेरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए एक सांकेतिक नाटक (स्ट्रीट प्ले) का मंचन किया। 

​नाटक और प्रदर्शन का विवरण
​मुख्य भूमिका: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने साधु/पुजारी का वेश धारण कर हाथ में भगवान राम की तस्वीर और सामने दान पेटियाँ रखीं। 
​राहुल गांधी की भूमिका: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नाटक में एक भक्त की तरह दान पेटी में पैसे डाले। 
​नाटकीय मोड़: नाटक में पुजारी बने पप्पू यादव दान के पैसों को अपनी जेब में रखकर भागने की कोशिश करते दिखे, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसदों (अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद आदि) और अन्य विपक्षी सांसदों ने उन्हें घेरकर "चंदा चोर, गड्डी छोड़" के नारे लगाए।
​विपक्ष की माँगे: विपक्षी दलों (INDIA ब्लॉक) ने आरोप लगाया कि राम मंदिर दान की हेराफेरी पर संसद में चर्चा कराई जाए और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर जवाब दें।
​प्रतिक्रियाएँ
​सदन की कार्यवाही पर असर: इस ड्रामे और हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी।
​स्पीकर की चेतावनी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों द्वारा तरह-तरह की वेशभूषा पहनकर संसद आने पर नाराजगी जताई और संसदीय मर्यादा का पालन करने की हिदायत दी।
​सत्तापक्ष व संतों का विरोध: बीजेपी नेताओं और अखिल भारतीय संत समिति ने इस नाटक पर कड़ा विरोध दर्ज कराया तथा इसे सनातन परंपरा और साधु-संतों का अपमान करार दिया।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    23 hrs ago
  • संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल: निरीक्षण में सोता मिला कर्मचारी, पढ़ाई के नहीं मिले सबूत पांडेयचक बरनई स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय में सीडीओ के निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश देवरिया। जिले के पांडेयचक बरनई गांव स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह महाविद्यालय पहुंचे तो वहां की व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। निरीक्षण में पठन-पाठन के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले, कई कमरों में फर्नीचर नहीं था और कार्यालय में एक कर्मचारी कुर्सी पर पैर रखकर गहरी नींद में सोता मिला। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में तीन छोटे-छोटे कमरे मिले, जिनमें दो खुले और एक पर ताला लगा था। खुले कमरों में न तो पर्याप्त फर्नीचर मिला और न ही पढ़ाई से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दी। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया महाविद्यालय का संचालन संदिग्ध प्रतीत हुआ। सबसे चौंकाने वाला दृश्य कार्यालय में देखने को मिला, जहां करीब आठ गुणा आठ फीट के कमरे में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखे सोता मिला। अधिकारियों के अनुसार काफी देर तक लोगों की आवाजाही और बातचीत के बावजूद वह नहीं जागा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों का अगले सप्ताह औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। महाविद्यालय परिसर में बने शौचालय पर भी ताला लगा मिला। नाम पट्टिका के अनुसार इसका निर्माण वर्ष 2023-24 में जिला पंचायत की कार्ययोजना के तहत कराया गया था। इस पर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने प्रथम दृष्टया सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए महाविद्यालय की मान्यता, संचालन, छात्र उपस्थिति, पठन-पाठन और सरकारी अनुदान से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी संस्कृत महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
    1
    संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल: निरीक्षण में सोता मिला कर्मचारी, पढ़ाई के नहीं मिले सबूत
पांडेयचक बरनई स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय में सीडीओ के निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश
देवरिया। जिले के पांडेयचक बरनई गांव स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह महाविद्यालय पहुंचे तो वहां की व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। निरीक्षण में पठन-पाठन के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले, कई कमरों में फर्नीचर नहीं था और कार्यालय में एक कर्मचारी कुर्सी पर पैर रखकर गहरी नींद में सोता मिला।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में तीन छोटे-छोटे कमरे मिले, जिनमें दो खुले और एक पर ताला लगा था। खुले कमरों में न तो पर्याप्त फर्नीचर मिला और न ही पढ़ाई से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दी। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया महाविद्यालय का संचालन संदिग्ध प्रतीत हुआ।
सबसे चौंकाने वाला दृश्य कार्यालय में देखने को मिला, जहां करीब आठ गुणा आठ फीट के कमरे में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखे सोता मिला। अधिकारियों के अनुसार काफी देर तक लोगों की आवाजाही और बातचीत के बावजूद वह नहीं जागा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया।
निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों का अगले सप्ताह औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।
महाविद्यालय परिसर में बने शौचालय पर भी ताला लगा मिला। नाम पट्टिका के अनुसार इसका निर्माण वर्ष 2023-24 में जिला पंचायत की कार्ययोजना के तहत कराया गया था। इस पर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ ने प्रथम दृष्टया सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए महाविद्यालय की मान्यता, संचालन, छात्र उपस्थिति, पठन-पाठन और सरकारी अनुदान से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी संस्कृत महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान कुछ सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ी तथा विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा।
    1
    राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विरोध के दौरान कुछ सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ी तथा विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ओआरएस सप्ताह: सीएचसी देवतहा में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
    1
    ओआरएस सप्ताह: सीएचसी देवतहा में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • देवरिया: थाना खुखुन्दू पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कथित शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में कलीम शेख, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, के पैर में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी मुसाफिर शाह, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक सोने की माला बरामद करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। बाइट: अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह। देवरिया: थाना खुखुन्दू पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कथित शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में कलीम शेख, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, के पैर में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी मुसाफिर शाह, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक सोने की माला बरामद करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। बाइट: अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह।
    1
    देवरिया: थाना खुखुन्दू पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कथित शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में कलीम शेख, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, के पैर में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी मुसाफिर शाह, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक सोने की माला बरामद करने का दावा किया है।
फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
बाइट: अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह।

देवरिया: थाना खुखुन्दू पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कथित शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में कलीम शेख, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, के पैर में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी मुसाफिर शाह, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक सोने की माला बरामद करने का दावा किया है।
फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
बाइट: अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.