Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईरान ने देख सकते हैं आठ जगहों पर हमला किया है बहुत दुखी की बात है 😯😯😞😭
Lalsahab Kumar
ईरान ने देख सकते हैं आठ जगहों पर हमला किया है बहुत दुखी की बात है 😯😯😞😭
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- यह दिल दहला देने वाली खबर तेलंगाना के हैदराबाद के बोवरामपेट इलाके से सामने आई है, जहां एक कलयुगी मां ने अपने महज 2 महीने के मासूम बेटे की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। 21 साल की ममता नाम की महिला, जो निर्माण मजदूर कैंप में रहती थी, बच्चे के लगातार रोने से गुस्से और परेशानी में आकर उसे जलते लकड़ी के चूल्हे में फेंक दिया। मासूम की चीखें दब गईं और उसकी मौत हो गई। पति काम पर गए थे और जब लौटकर आए तो यह भयानक दृश्य उनके सामने आया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है, जिसमें मानसिक तनाव और पोस्टपार्टम डिप्रेशन के एंगल से भी जांच की जा रही है। इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्या मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिए बिना किसी परिवार में ऐसी क्रूरता संभव है? यह हादसा यह दर्शाता है कि परिवारों में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता और ध्यान देने की कितनी आवश्यकता है।1
- Post by Raftar Maurya1
- Post by विजय कुमार1
- दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट: असलहा दिखाकर 8,400 रुपये लूटे, CCTV में कैद वारदात देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को असलहा दिखाकर 8,400 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पकड़ी बुजुर्ग निवासी सचिन साहनी डहरौली बुजुर्ग के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार छह युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सेल्समैन को लगा कि वे पेट्रोल भरवाने आए हैं। जैसे ही सचिन साहनी उनके पास पहुंचे और पेट्रोल के बारे में पूछा, बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया। आरोपियों ने उनके पास मौजूद 8,400 रुपये छीन लिए और तुरंत फरार हो गए। घटना के बाद सचिन साहनी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव और प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित कई टीमें गठित की हैं। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने चार साल के बच्चे के ऊपर जानलेवा हमला किया और फिर खुद भी नहर में कूद कर आत्महत्या कर लिया #hatakushingar #newskushinagar #newsupdate #newsfeed #kushinagar1
- कुशीनगर पुलिस का बड़ा सराहनीय कार्य — 102 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए जनपद कुशीनगर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां कुशीनगर पुलिस ने जनता के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की है। कुशीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों के खोए हुए कुल 102 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के बाद इन मोबाइल फोनों को खोज निकाला गया। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई और उन्होंने कुशीनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता की समस्याओं के समाधान और खोई संपत्ति की बरामदगी के लिए अभियान जारी रहेगा। 🎤 बाइट (APS सिद्धार्थ वर्मा): “जनपद कुशीनगर में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 102 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।” 📌 समापन: कुशीनगर पुलिस की इस पहल से आम जनता में भरोसा बढ़ा है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है। #Hashtags: #KushinagarPolice #UPPolice #MobileRecovery #GoodWork #PoliceAction #KushinagarNews1
- मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा-ग्वालियर हाईवे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक में फंस गई और चालक उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कार में सवार तीन लोग लगातार चिल्लाते रहे और राहगीरों ने भी ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। इसी दौरान एक बुलेट सवार ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया। आखिरकार ट्रक रुकने पर चालक नीचे उतरकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। कार में सवार तीनों लोग एसएएफ के अधिकारी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस खौफनाक घटना के बावजूद सभी सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाई साहब छितौनी पट्टी में गांव वालों को गाने के खेत में एक नवजात शिशु मिला जिसके वजह से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है #kushinagar #hatakushingar #newskushinagar #newsfeed #newsupdate1
- ईरानी सरकारी टीवी पर एक भावुक होस्ट ने कन्फर्म किया कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इज़राइली हवाई हमलों में शहीद हो गए। ईरानी सरकार ने खामेनेई की शहादत पर 40 दिन के शोक और एक हफ़्ते की छुट्टी का ऐलान किया है।1