दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट: असलहा दिखाकर 8,400 रुपये लूटे, CCTV में कैद वारदात देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को असलहा दिखाकर 8,400 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पकड़ी बुजुर्ग निवासी सचिन साहनी डहरौली बुजुर्ग के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार छह युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सेल्समैन को लगा कि वे पेट्रोल भरवाने आए हैं। जैसे ही सचिन साहनी उनके पास पहुंचे और पेट्रोल के बारे में पूछा, बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया। आरोपियों ने उनके पास मौजूद 8,400 रुपये छीन लिए और तुरंत फरार हो गए। घटना के बाद सचिन साहनी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव और प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित कई टीमें गठित की हैं। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

- सबसे बड़ी खबर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक टीचर द्वारा छात्र के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल1
- जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के इस कदम से तीन गांवों के लोग और पुलिस प्रशासन घंटों तक परेशान रहे। बताया जा रहा है कि युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही युवती ने भावावेश में आकर अपनी जान जोखिम में डालने का फैसला कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे युवती घर से निकल गई थी। उसके पिता के अनुसार वह सहरी बनाकर घर से निकली थी। सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ा देखा तो तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 6326 और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इस बीच पता चला कि उसका प्रेमी नेपाल चला गया है। पुलिस ने तत्काल संपर्क कर युवक को बुलवाया। युवक के मौके पर पहुंचने और शादी का भरोसा देने के बाद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। करीब तीन घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और युवती को सकुशल घर भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में1
- देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या पर गोरखपुर में न्याय यात्रा, MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने CM से 2 करोड़ मुआवज़े की मांग1
- पहले दिखाने की होड़ में अस्पताल बना रणक्षेत्र, महिला गार्ड के सिर पर ईंट लगने से गंभीर घायल मैरवा (सीवान)। शनिवार को मैरवा रेफरल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे दो मरीजों के परिजनों के बीच पहले दिखाने की होड़ ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में बदल गई। इस दौरान बीच-बचाव करने गई अस्पताल की महिला गार्ड रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गहरी चोट आई है और डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुठनी थाना क्षेत्र के केलहड़ुआ निवासी कपिलदेव साह के 28 वर्षीय पुत्र छोटू गुप्ता अपने भाई पप्पू गुप्ता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं दरौली थाना क्षेत्र के विश्वनिया निवासी शंकर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार अपनी भाभी सिमरन देवी को डिलीवरी जांच के लिए लाए थे। दोनों पक्ष लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पहले मरीज दिखाने को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। आरोप है कि दोनों ओर से ईंट और पत्थर चलने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख महिला गार्ड रेखा समझाने पहुंचीं, तभी उनके सिर पर ईंट लग गई। वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद अन्य गार्ड तुरंत दौड़े, जिनमें से एक पुरुष गार्ड को भी हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस दो गाड़ियों में फोर्स के साथ अस्पताल पहुंची और दोनों युवकों — छोटू गुप्ता और सचिन कुमार — को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन पूरे मामले को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है।1
- अबू धाबी में ईरान का अटैक भयावह है. मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिका के तमाम एयरबेसों को ईरान निशाना बना रहा है. हर जगह से ईरान इसी तरह की तस्वीरें आ रहीं हैं.1
- लोक भवन में मुख्य कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण मऊ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल के लिए सब्सिडी सहायता का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 121000 लाभार्थियों को फ्री रिफिलिंग का उपहार होली के अवसर पर दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 450 लाभार्थी रहे। मौके पर 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। वितरण के साथ-साथ गैस के सुरक्षित उपयोग और ई-केवाईसी के महत्व पर भी चर्चा की गई। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने न केवल धुएं से मुक्ति दिलाई है, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन स्तर में भी सुधार किया है। आज का यह वितरण कार्यक्रम इसी संकल्प को आगे बढ़ाने की एक कड़ी है। लखनऊ लोक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को लाभार्थियों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।3
- अब इनके पास भी पर्ची निकल रही है1
- मैरवा थाना में 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण, बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये मैरवा (सीवान)। शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन के तहत मैरवा थाना परिसर में शुक्रवार को 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जब्त की गई इस शराब की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। विभागीय निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई थाना प्रभारी राहुल कुमार और अंचलाधिकारी (सीओ) राहुल कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। शराबबंदी लागू होने के बाद पहली बार मैरवा थाना में इतनी बड़ी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पूर्व में विभिन्न अभियानों के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह शराब जब्त की गई थी। थाना परिसर में नियमानुसार शराब की बोतलों को ईंट से तोड़कर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल के दिनों में मैरवा थाना की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। शराब और स्मैक की बरामदगी के साथ-साथ चोरी की बाइक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के बाद थाना की कार्यशैली की सराहना भी हुई है। इसी क्रम में सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने भी हाल में मैरवा पहुंचकर थाने के कार्यों की समीक्षा की थी और उपलब्धियों की प्रशंसा की थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि 100 लीटर अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया है और आगे भी शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- #बलिया #ViralVideos पूर्व प्रधानमंत्री Chandra Shekhar जी की पुत्रवधू एवं राज्यसभा सांसद Neeraj Shekhar की धर्मपत्नी डॉ. सुषमा शेखर ने आज सादगी, आत्मीयता और अपनत्व का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को स्वयं अपने हाथों से चाय बनाकर पिलाई। यह केवल चाय नहीं, बल्कि सम्मान, विश्वास और परिवार जैसे रिश्ते की मिठास थी। राजनीति में ऐसे ही व्यवहार लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं। ☕✨1