logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कम्युनिटी हॉल में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी का वितरण ​ लोक भवन में मुख्य कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण ​ मऊ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल के लिए सब्सिडी सहायता का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। ​उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 121000 लाभार्थियों को फ्री रिफिलिंग का उपहार होली के अवसर पर दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 450 लाभार्थी रहे। मौके पर 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। ​अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। ​वितरण के साथ-साथ गैस के सुरक्षित उपयोग और ई-केवाईसी के महत्व पर भी चर्चा की गई। ​जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने न केवल धुएं से मुक्ति दिलाई है, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन स्तर में भी सुधार किया है। आज का यह वितरण कार्यक्रम इसी संकल्प को आगे बढ़ाने की एक कड़ी है। लखनऊ लोक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को लाभार्थियों द्वारा देखा गया। ​कार्यक्रम में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

2 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कम्युनिटी हॉल में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी का वितरण ​ लोक भवन में मुख्य कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण ​ मऊ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल के लिए सब्सिडी सहायता का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। ​उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 121000 लाभार्थियों को

e659db88-7ada-4893-a208-7439ca9632ea

फ्री रिफिलिंग का उपहार होली के अवसर पर दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 450 लाभार्थी रहे। मौके पर 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। ​अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। ​वितरण के साथ-साथ गैस के सुरक्षित उपयोग और ई-केवाईसी के महत्व पर भी चर्चा की गई।

15a706e0-3ec2-47fe-93af-534125ceedce

​जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने न केवल धुएं से मुक्ति दिलाई है, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन स्तर में भी सुधार किया है। आज का यह वितरण कार्यक्रम इसी संकल्प को आगे बढ़ाने की एक कड़ी है। लखनऊ लोक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को लाभार्थियों द्वारा देखा गया। ​कार्यक्रम में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

More news from Ballia and nearby areas
  • बेल्थरा रोड स्टेशन पर विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तारः लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज से यात्रियों को मिलेगी सुविधा। बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित इस स्टेशन पर लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण तेजी से जारी है। गार्डर लॉन्चिंग के बाद गुरुवार को फ्रेमिंग का कार्य किया जा रहा था। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है, जिसके तहत यहां सुंदरीकरण कार्य शुरू किए गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले पाथ-वे निर्माण, प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण, पेयजल व्यवस्था और पे-एंड-यूज शौचालय जैसे कार्यों में तेजी देखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन किया था। चुनाव के बाद टिकट घर की नई बिल्डिंग, पानी टंकी, लाइटिंग सिस्टम और शौचालय सहित कई परियोजनाएं अधूरी रह गई थीं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निरीक्षण और कार्यों की समीक्षा के बाद स्थिति में सुधार आया। इसके परिणामस्वरूप, निर्माण एजेंसियों ने फिर से काम में तेजी लाई है।
    1
    बेल्थरा रोड स्टेशन पर विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तारः लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज से यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित इस स्टेशन पर लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण तेजी से जारी है। गार्डर लॉन्चिंग के बाद गुरुवार को फ्रेमिंग का कार्य किया जा रहा था।
यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है, जिसके तहत यहां सुंदरीकरण कार्य शुरू किए गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले पाथ-वे निर्माण, प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण, पेयजल व्यवस्था और पे-एंड-यूज शौचालय जैसे कार्यों में तेजी देखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन किया था।
चुनाव के बाद टिकट घर की नई बिल्डिंग, पानी टंकी, लाइटिंग सिस्टम और शौचालय सहित कई परियोजनाएं अधूरी रह गई थीं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निरीक्षण और कार्यों की समीक्षा के बाद स्थिति में सुधार आया। इसके परिणामस्वरूप, निर्माण एजेंसियों ने फिर से काम में तेजी लाई है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    6 hrs ago
  • मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडसर गांव निवाशी मनोज राजभर के मड़ई में लगी आग सब जलकर हुआ खाक
    1
    मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडसर गांव निवाशी मनोज राजभर के मड़ई में लगी आग 
सब जलकर हुआ खाक
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Dinesh yadav
    1
    Post by Dinesh yadav
    user_Dinesh yadav
    Dinesh yadav
    Political party office Azamgarh, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया 🚨 आज 28 फरवरी 2026 को जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह और थाना प्रभारी तरकुलवा भूपेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने कोन्हवलिया गांव में छापेमारी कर 7 अभियुक्तों (4 महिला, 3 पुरुष) को 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। नदी किनारे भारी मात्रा में महुआ लहन बरामद कर नष्ट कराया गया। पुलिस व आबकारी विभाग ने आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया 🚨
आज 28 फरवरी 2026 को जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह और थाना प्रभारी तरकुलवा भूपेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने कोन्हवलिया गांव में छापेमारी कर 7 अभियुक्तों (4 महिला, 3 पुरुष) को 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। नदी किनारे भारी मात्रा में महुआ लहन बरामद कर नष्ट कराया गया। पुलिस व आबकारी विभाग ने आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।
    user_Shakti भारत नेशन न्यूज
    Shakti भारत नेशन न्यूज
    Social Media Manager देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 70 साल के 'चचा' और 22 साल की दुल्हन...रावलपिंडी की इस शादी ने इंटरनेट पर मचाया बवाल पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी में हाल ही में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल टॉपिक बनी हुई है. यहां 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की महिला से निकाह किया. उम्र में करीब 48 साल का फर्क होने की वजह से यह शादी चर्चा का सबब बन गई.
    1
    70 साल के 'चचा' और 22 साल की दुल्हन...रावलपिंडी की इस शादी ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी में हाल ही में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल टॉपिक बनी हुई है. यहां 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की महिला से निकाह किया. उम्र में करीब 48 साल का फर्क होने की वजह से यह शादी चर्चा का सबब बन गई.
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र में महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से लूटे गए आभूषण, एक मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा बरामद हुआ है।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27/28 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि को थानाध्यक्ष नन्दगंज मय पुलिस बल रामपुर बन्तरा कट पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि 01 फरवरी 2026 एवं 10 फरवरी 2026 को कस्बा नन्दगंज में महिलाओं से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र का लॉकेट व मोती छीनने वाला बदमाश लूटे गए आभूषण बेचने के लिए जा रहा है सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम बरहपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश पीछे मुड़कर भागने लगा, लेकिन फिसलकर गिर गया। स्वयं को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 02 मंगलसूत्र के लॉकेट (पीली धातु), 04 अदद मोती (पीली धातु), एक मोटरसाइकिल अपाचे 160, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र में महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से लूटे गए आभूषण, एक मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा बरामद हुआ है।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27/28 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि को थानाध्यक्ष नन्दगंज मय पुलिस बल रामपुर बन्तरा कट पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि 01 फरवरी 2026 एवं 10 फरवरी 2026 को कस्बा नन्दगंज में महिलाओं से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र का लॉकेट व मोती छीनने वाला बदमाश लूटे गए आभूषण बेचने के लिए जा रहा है सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम बरहपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश पीछे मुड़कर भागने लगा, लेकिन फिसलकर गिर गया। स्वयं को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 02 मंगलसूत्र के लॉकेट (पीली धातु), 04 अदद मोती (पीली धातु), एक मोटरसाइकिल अपाचे 160, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Dinesh yadav
    1
    Post by Dinesh yadav
    user_Dinesh yadav
    Dinesh yadav
    Political party office Azamgarh, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मरदह पावर हाउस पर शहीद फीटर की मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन
    1
    मरदह पावर हाउस पर शहीद फीटर की मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.