Shuru
Apke Nagar Ki App…
मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडसर गांव निवाशी मनोज राजभर के मड़ई में लगी आग सब जलकर हुआ खाक
Anand journalist
मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडसर गांव निवाशी मनोज राजभर के मड़ई में लगी आग सब जलकर हुआ खाक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- *पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में गैगेस्टर एक्ट के 02 मुकदमों से सम्बन्धित 04 नफर गैंगलीडरों की अवैध तरीके से अर्जित धन/सम्पत्ति (8,96,228/- रू0) की जब्तीकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर की वीडियो बाइट1
- बिठूआ में बने नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी के द्वारा किया गया। बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर के ग्रामसभा बिठूआ में बने नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण शनिवार को प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और विधायक हंसू राम के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों का चहुमुंखी विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दी है। अनेक योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। वही ग्रामप्रधान श्रीमती रेखा गांधी ने कहा कि गांव में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, सीसी रोड , सोलर लाइट और पेयजल के लिए आरओ आदि कार्य कराया गया है। गांव के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ूंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा, नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त,सभासद राममनोहर गांधी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी गांधी, सभासद नैय्यर, सुखलाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, पंकज मिश्रा, रणजीत कुशवाहा, पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, ग्राम सचिव तेजबहादुर सिंह , पंचायत सहायक प्रियंका चौहान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।4
- Post by Dinesh yadav1
- कैंब्रिज मॉडर्न एवं प्ले वे स्कूल, जहानागंज में 50 से अधिक मॉडलों की भव्य प्रदर्शनी सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक रहे मुख्य आकर्षण आजमगढ़ के जहानागंज नगर पंचायत में स्थित कैंब्रिज मॉडर्न एवं प्लेवे स्कूल में शनिवार को विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी ‘विज्ञान मेला का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा और वैज्ञानिक समझ का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश कन्नौजिया ब्लॉक प्रमुख एवं सरफ़राज़ अहमद चेयरमैन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 50 से अधिक मॉडलों ने आकर्षित किया ध्यान विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने 50 से अधिक वर्किंग एवं स्टिल मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, आधुनिक तकनीक तथा सामाजिक विषयों पर आधारित मॉडल तैयार कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में नवीकरणीय ऊर्जा के मॉडल, सिंधु घाटी सभ्यता का जीवंत प्रतिरूप, रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली, पॉल्यूशन कंट्रोलर, 3D आकृतियां, एटीएम मॉडल, रोबोट, सोलर सिस्टम, चिड़ियाघर, विंडमिल, लोकतंत्र आधारित मॉडल, 3D होलोग्राम तथा हाइड्रोजन गैस बैलून शामिल रहे। पर्यावरण संरक्षण से संबंधित वर्किंग मॉडलों ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। लिक्विड नाइट्रोजन के प्रयोग ने निर्णायक मंडल एवं उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रयोगों में वैज्ञानिक तथ्यों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया, जिससे अभिभावक एवं अतिथि भी काफी प्रभावित हुए। “रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मिलता है मंच” विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की परियोजनाओं का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह मंत्री शिव प्रकाश चौबे डॉ विवेक सिंह भाजपा नेता आनंद गुप्ता, सूरज सिंह, विपुल राज निगम, दीपमाला राय, रेखा चौबे, नेहा सिंह एवं रिंकी चौहान हरिद्वार सिंह सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा1
- मरदह पावर हाउस पर शहीद फीटर की मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन1
- Post by RISHI RAI1
- बेल्थरा रोड स्टेशन पर विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तारः लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज से यात्रियों को मिलेगी सुविधा। बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित इस स्टेशन पर लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण तेजी से जारी है। गार्डर लॉन्चिंग के बाद गुरुवार को फ्रेमिंग का कार्य किया जा रहा था। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है, जिसके तहत यहां सुंदरीकरण कार्य शुरू किए गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले पाथ-वे निर्माण, प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण, पेयजल व्यवस्था और पे-एंड-यूज शौचालय जैसे कार्यों में तेजी देखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन किया था। चुनाव के बाद टिकट घर की नई बिल्डिंग, पानी टंकी, लाइटिंग सिस्टम और शौचालय सहित कई परियोजनाएं अधूरी रह गई थीं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निरीक्षण और कार्यों की समीक्षा के बाद स्थिति में सुधार आया। इसके परिणामस्वरूप, निर्माण एजेंसियों ने फिर से काम में तेजी लाई है।1