Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में गैगेस्टर एक्ट के 02 मुकदमों से सम्बन्धित 04 नफर गैंगलीडरों की अवैध तरीके से अर्जित धन/सम्पत्ति (8,96,228/- रू0) की जब्तीकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर की वीडियो बाइट
गंगा 24 ख़बर
*पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में गैगेस्टर एक्ट के 02 मुकदमों से सम्बन्धित 04 नफर गैंगलीडरों की अवैध तरीके से अर्जित धन/सम्पत्ति (8,96,228/- रू0) की जब्तीकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर की वीडियो बाइट
More news from Ballia and nearby areas
- *पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में गैगेस्टर एक्ट के 02 मुकदमों से सम्बन्धित 04 नफर गैंगलीडरों की अवैध तरीके से अर्जित धन/सम्पत्ति (8,96,228/- रू0) की जब्तीकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर की वीडियो बाइट1
- बिठूआ में बने नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी के द्वारा किया गया। बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर के ग्रामसभा बिठूआ में बने नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण शनिवार को प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और विधायक हंसू राम के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों का चहुमुंखी विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दी है। अनेक योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। वही ग्रामप्रधान श्रीमती रेखा गांधी ने कहा कि गांव में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, सीसी रोड , सोलर लाइट और पेयजल के लिए आरओ आदि कार्य कराया गया है। गांव के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ूंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा, नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त,सभासद राममनोहर गांधी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी गांधी, सभासद नैय्यर, सुखलाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, पंकज मिश्रा, रणजीत कुशवाहा, पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, ग्राम सचिव तेजबहादुर सिंह , पंचायत सहायक प्रियंका चौहान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।4
- सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल सुधार और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सीएसपी संचालक दीपक राव को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नगरा क्षेत्र के दो विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ नगरा जाहिद इकबाल से शिकायत की कि पूरा बकाया जमा करने के बावजूद उनके बिल में भुगतान दर्ज नहीं हुआ। देवरिया गांव निवासी ललन राजभर ने जनवरी में 16 हजार रुपये जमा किए, लेकिन उन्हें मात्र दो हजार रुपये की रसीद दी गई। इसी तरह पिपरा पट्टी की आशा देवी ने दो हजार रुपये ओटीएस और छह हजार रुपये बकाया के रूप में जमा किए, फिर भी भुगतान सिस्टम में प्रदर्शित नहीं हुआ। शिकायत पर एसडीओ ने जेई जयप्रकाश यादव को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान सलेमपुर उपकेंद्र पर तैनात सीएसपी संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। रिकार्ड खंगालने पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीओ व जेई, पीड़ितों को साथ लेकर नगरा थाने पहुंचे और साक्ष्य सहित तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मामला गंभीर है। कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लगभग एक लाख रुपये की ठगी सामने आई है, जबकि करीब 30 लाख रुपये तक के गोलमाल की आशंका जताई जा रही है। पूरे ओटीएस की सूची मंगाकर विस्तृत जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया 40 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। जांच के बाद और पीड़ित सामने आएंगे।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सिवान में भीषण आग से मचा हड़कंप 🚨 सिवान के सारी मोड़ स्थित डॉक्टर इसरायल के क्लिनिक के बगल में, एमआरएफ टायर एजेंसी के पीछे अचानक भयानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास का पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। धू धू कर मर्फ टायर के पास उठती लपटों और काले धुएं से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जबकि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। 🔥 मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, प्रशासन को सूचना दे दी गई है। #Siwan #सिवान #BreakingNews #FireIncident #MRF #Emergency #BiharNews #LiveUpdate #SariMor #AccidentNews #Smoke #LocalNews1
- बड़हरिया थाना चौक के पास एक ऐसा ग्राहक सेवा केंद्र जो तुरंत खोलता है बैंक अकाउंट और हाथो हाथ देता है पासबुक...... लहर न्यूज़ पर देखे एजाज़ अहमद की एक खास रिपोर्ट1
- महराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS परवेज़ आलम भारतीय होली की आड़ में 'हवस' का रंग! सरेआम ब्रेस्ट और हिप्स पर वार, कहाँ सो रही है यूपी पुलिस! मथुरा, उत्तर प्रदेश: कान्हा की नगरी मथुरा, जो अपनी लट्ठमार और फूलों वाली होली के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, वहां से एक रूह कपा देने वाला वीडियो सामने आया है। एक पीड़ित महिला ने कैमरे पर जो आपबीती सुनाई है, उसने प्रशासन के 'सुरक्षित महिला' के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। *उत्सव नहीं, यह 'अश्लीलता' का नग्न नाच है!* सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला का दर्द और आक्रोश साफ देखा जा सकता है। महिला का आरोप है कि वहां होली के नाम पर केवल लड़कियों से बदतमीजी की जा रही है। *पीड़िता के गंभीर आरोप!* *प्राइवेट पार्ट्स पर हमला:* उपद्रवी भीड़ जानबूझकर महिलाओं के 'प्राइवेट पार्ट्स' को निशाना बना रही है। *गंदी हरकतें:* पिचकारी और रंगों के बहाने महिलाओं के ब्रेस्ट और हिप्स पर वार किया जा रहा है। *अभद्र भाषा:* जब कोई महिला इसका विरोध करती है, तो उसे 'तू क्या यहां मरने आई है?' जैसे शब्दों के साथ भद्दी गालियां दी जा रही हैं। *असुरक्षा का माहौल:* महिला ने साफ कहा कि यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है, पुलिस भी लाचार नजर आ रही है। *कहां है प्रशासन की 'एंटी रोमियो' स्क्वाड!* हर साल मथुरा-वृंदावन में लाखों की भीड़ जुटती है, लेकिन क्या भीड़ नियंत्रण का मतलब केवल रास्ता दिखाना है? इस घटना ने कई तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं! *क्या सरेआम महिलाओं के साथ होने वाली इस शारीरिक छेड़खानी पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी!* उत्सव की आड़ में 'हुड़दंगियों' को इतनी छूट किसने दी कि वे महिलाओं से मोबाइल नंबर मांगें और उन्हें डराएं? *क्या तीर्थ स्थलों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं!* "कोई होली-वोली नहीं है, यहां सिर्फ लड़कियों से बदतमीजी हो रही है..." - यह वाक्य उन तमाम दावों पर तमाचा है जो महिला सुरक्षा के नाम पर किए जाते हैं। *समाज और सिस्टम के लिए 'चेतावनी'!* अगर भक्ति और उल्लास के इस केंद्र में भी महिलाओं को इस तरह के मानसिक और शारीरिक शोषण से गुजरना पड़ रहा है, तो यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। केवल रंग डालना होली नहीं है, मर्यादाओं को लांघना अपराध है। प्रशासन को इस वीडियो का संज्ञान लेकर उन हुड़दंगियों की पहचान करनी चाहिए जिन्होंने इस पावन त्योहार को कलंकित किया है। जब तक ऐसे 'मजनुओं' पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बेटियां घरों से बाहर निकलने में डरती रहेंगी।वायरल विडिओ। --इंद्र यादव - ईशान टाइम्स, मुंबई #JusticeForWomen #MathuraHoliShame #SafetyFirst #StopHarassment #WomenSafetyIndia #ShamefulHoli #EndTheObjectification #CrimeAgainstWomen #MathuraAdministration #ProtectOurDaughters #BreakTheSilence #ZeroTolerance4
- दरौंदा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति का बैठक थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के उद्देश्य से किया गया. थाना अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के लोगों से अपील किया गया कि प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष पर होली का त्योहार आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण मनाया जाए. क्षेत्र में होने वाले संवेदनशील जगहों को भी बैठक में चिन्हित किया गया है. बैठक में थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह जदयू नेता विजय प्रसाद वर्मा पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र शर्मा जिला परिषद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ चुन्नी बाबू जिला परिषद नगीना यादव ग्रामीण मनीष कुमार यादव राजकिशोर सिंह मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार शर्मा धर्मेंद्र कुमार यादव अजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे. #siwan #Bihar1
- बेल्थरा रोड स्टेशन पर विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तारः लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज से यात्रियों को मिलेगी सुविधा। बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित इस स्टेशन पर लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण तेजी से जारी है। गार्डर लॉन्चिंग के बाद गुरुवार को फ्रेमिंग का कार्य किया जा रहा था। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है, जिसके तहत यहां सुंदरीकरण कार्य शुरू किए गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले पाथ-वे निर्माण, प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण, पेयजल व्यवस्था और पे-एंड-यूज शौचालय जैसे कार्यों में तेजी देखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन किया था। चुनाव के बाद टिकट घर की नई बिल्डिंग, पानी टंकी, लाइटिंग सिस्टम और शौचालय सहित कई परियोजनाएं अधूरी रह गई थीं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निरीक्षण और कार्यों की समीक्षा के बाद स्थिति में सुधार आया। इसके परिणामस्वरूप, निर्माण एजेंसियों ने फिर से काम में तेजी लाई है।1