logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया में एक ठगी का आरोपी गिरफ्तार , भेजा गया जेल सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल सुधार और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सीएसपी संचालक दीपक राव को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नगरा क्षेत्र के दो विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ नगरा जाहिद इकबाल से शिकायत की कि पूरा बकाया जमा करने के बावजूद उनके बिल में भुगतान दर्ज नहीं हुआ। देवरिया गांव निवासी ललन राजभर ने जनवरी में 16 हजार रुपये जमा किए, लेकिन उन्हें मात्र दो हजार रुपये की रसीद दी गई। इसी तरह पिपरा पट्टी की आशा देवी ने दो हजार रुपये ओटीएस और छह हजार रुपये बकाया के रूप में जमा किए, फिर भी भुगतान सिस्टम में प्रदर्शित नहीं हुआ। शिकायत पर एसडीओ ने जेई जयप्रकाश यादव को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान सलेमपुर उपकेंद्र पर तैनात सीएसपी संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। रिकार्ड खंगालने पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीओ व जेई, पीड़ितों को साथ लेकर नगरा थाने पहुंचे और साक्ष्य सहित तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मामला गंभीर है। कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लगभग एक लाख रुपये की ठगी सामने आई है, जबकि करीब 30 लाख रुपये तक के गोलमाल की आशंका जताई जा रही है। पूरे ओटीएस की सूची मंगाकर विस्तृत जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया 40 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। जांच के बाद और पीड़ित सामने आएंगे।

2 hrs ago
user_बागी बलिया
बागी बलिया
बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बलिया में एक ठगी का आरोपी गिरफ्तार , भेजा गया जेल सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल सुधार और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सीएसपी संचालक दीपक राव को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नगरा क्षेत्र के दो विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ नगरा जाहिद इकबाल से शिकायत की कि पूरा बकाया जमा करने के बावजूद उनके बिल में भुगतान दर्ज नहीं हुआ। देवरिया गांव निवासी ललन राजभर ने जनवरी में 16 हजार रुपये जमा किए, लेकिन उन्हें मात्र दो हजार रुपये की रसीद दी गई। इसी तरह पिपरा पट्टी की आशा देवी ने दो हजार रुपये ओटीएस और छह हजार रुपये बकाया के रूप में जमा किए, फिर भी भुगतान सिस्टम में प्रदर्शित नहीं हुआ। शिकायत पर एसडीओ ने जेई जयप्रकाश यादव को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान सलेमपुर उपकेंद्र पर तैनात सीएसपी संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। रिकार्ड खंगालने पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीओ व जेई, पीड़ितों को साथ लेकर नगरा थाने पहुंचे और साक्ष्य सहित तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मामला गंभीर है। कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लगभग एक लाख रुपये की ठगी सामने आई है, जबकि करीब 30 लाख रुपये तक के गोलमाल की आशंका जताई जा रही है। पूरे ओटीएस की सूची मंगाकर विस्तृत जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया 40 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। जांच के बाद और पीड़ित सामने आएंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडसर गांव निवाशी मनोज राजभर के मड़ई में लगी आग सब जलकर हुआ खाक
    1
    मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडसर गांव निवाशी मनोज राजभर के मड़ई में लगी आग 
सब जलकर हुआ खाक
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • न्यू लक्की जेन्ट्स पार्लर एवं हेयर कटिंग सैलून पता. नव दुर्गा होटल लीला साह के पोखरा दारौंदा सिवान बिहार एक बार सेवा का मौका अवश्य दे प्रो. कविन्द्र ठाकुर मो. 9006677031 .8207577031
    1
    न्यू लक्की जेन्ट्स पार्लर एवं हेयर कटिंग सैलून 
पता. नव दुर्गा होटल लीला साह के पोखरा दारौंदा सिवान बिहार 
एक बार सेवा का मौका अवश्य दे 
प्रो. कविन्द्र ठाकुर 
मो. 9006677031 .8207577031
    user_नंदवंशी कविन्द्र ठाकुर
    नंदवंशी कविन्द्र ठाकुर
    Fencing salon दरौंधा, सीवान, बिहार•
    15 hrs ago
  • जर्मन की नई उन्नत तकनीक के द्वारा जिन महिलाओं के कान कट गए हैं। या छेद बड़ा हो गया है। जो झुमका, टॉप्स, बाली, झाला, नहीं पहन सकती हैं। यह इलाज बिना ऑपरेशन बिना दर्द, बिना टांका, के कान को पहले जैसा ठीक कर दिया जाता है। इस इलाज के बाद किसी प्रकार का कोई परहेज नहीं करना है ,किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।, ऐसी महिलाएं जो कान के परेशानी से निराश हो जाती है उनके लिए यह आसान विधि रामबाण की तरह साबित हो रहा है। यह ट्रीटमेंट लल्लू साह एंड सन्स ज्वैलर्स ,जेल रोड आरा भोजपुर में संपन्न हो रहा है। प्रतिष्ठान के संचालक प्रोपराइटर दीपक कुमार अकेला ने कहा कि हजारों महिलाएं इस तकनीक से इलाज का लाभ उठा चुकी है, साथ ही साथ छोटी बच्चियों को नाक और कान विदेशी मशीन के द्वारा बिना दर्द का छेदाई भी किया जा रहा है । साथ ही साथ हॉलमार्क HUID गहने शादी विवाह के वेडिंग कलेक्शन उपलब्ध है लल्लु साह ज्वेलर्स नाम ही काफी है शुद्धता ही हमारी पहचान है !
    1
    जर्मन की नई उन्नत तकनीक के द्वारा जिन महिलाओं के कान कट गए हैं। या छेद बड़ा हो गया है। जो झुमका, टॉप्स, बाली, झाला, नहीं पहन सकती हैं। यह इलाज बिना ऑपरेशन बिना दर्द, बिना टांका, के कान को पहले जैसा ठीक कर दिया जाता है। इस इलाज के बाद किसी प्रकार का कोई परहेज नहीं करना है ,किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।, 
ऐसी महिलाएं जो कान के परेशानी से निराश हो जाती है उनके लिए यह आसान विधि रामबाण की तरह साबित हो रहा है। यह ट्रीटमेंट लल्लू साह एंड सन्स ज्वैलर्स ,जेल रोड आरा भोजपुर में संपन्न हो रहा है। प्रतिष्ठान के संचालक प्रोपराइटर दीपक कुमार अकेला ने कहा कि हजारों महिलाएं इस  तकनीक से इलाज का लाभ उठा चुकी है, साथ ही साथ छोटी बच्चियों को नाक और कान विदेशी मशीन के द्वारा बिना दर्द का छेदाई भी किया जा रहा है । साथ ही साथ हॉलमार्क HUID गहने शादी विवाह के वेडिंग कलेक्शन उपलब्ध है लल्लु साह ज्वेलर्स नाम ही काफी है शुद्धता ही हमारी पहचान है !
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Journalist Bhojpur, Bihar•
    16 hrs ago
  • महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS परवेज़ आलम भारतीय यह वीडियो देखिए और बिहार सरकार को धन्यवाद दीजिये... अब पब्लिक होगी परेशान विकास पुरुष नीतीश कुमार.. उजाड़ हो गया अबकी बिहार... बढ़ गया लूट और अत्याचार
    1
    महाराजगंज, सिवान, बिहार 
JHVP BHARAT NEWS 
परवेज़ आलम भारतीय 
यह वीडियो देखिए और बिहार सरकार को धन्यवाद दीजिये...  अब पब्लिक होगी परेशान 
विकास पुरुष नीतीश कुमार.. उजाड़ हो गया अबकी बिहार... बढ़ गया लूट और अत्याचार
    user_JHVP BHARAT NEWS
    JHVP BHARAT NEWS
    Local News Reporter महाराजगंज, सीवान, बिहार•
    28 min ago
  • पहले दिखाने की होड़ में अस्पताल बना रणक्षेत्र, महिला गार्ड के सिर पर ईंट लगने से गंभीर घायल मैरवा (सीवान)। शनिवार को मैरवा रेफरल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे दो मरीजों के परिजनों के बीच पहले दिखाने की होड़ ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में बदल गई। इस दौरान बीच-बचाव करने गई अस्पताल की महिला गार्ड रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गहरी चोट आई है और डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुठनी थाना क्षेत्र के केलहड़ुआ निवासी कपिलदेव साह के 28 वर्षीय पुत्र छोटू गुप्ता अपने भाई पप्पू गुप्ता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं दरौली थाना क्षेत्र के विश्वनिया निवासी शंकर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार अपनी भाभी सिमरन देवी को डिलीवरी जांच के लिए लाए थे। दोनों पक्ष लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पहले मरीज दिखाने को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। आरोप है कि दोनों ओर से ईंट और पत्थर चलने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख महिला गार्ड रेखा समझाने पहुंचीं, तभी उनके सिर पर ईंट लग गई। वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद अन्य गार्ड तुरंत दौड़े, जिनमें से एक पुरुष गार्ड को भी हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस दो गाड़ियों में फोर्स के साथ अस्पताल पहुंची और दोनों युवकों — छोटू गुप्ता और सचिन कुमार — को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन पूरे मामले को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है।
    1
    पहले दिखाने की होड़ में अस्पताल बना रणक्षेत्र, महिला गार्ड के सिर पर ईंट लगने से गंभीर घायल
मैरवा (सीवान)। शनिवार को मैरवा रेफरल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे दो मरीजों के परिजनों के बीच पहले दिखाने की होड़ ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में बदल गई। इस दौरान बीच-बचाव करने गई अस्पताल की महिला गार्ड रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गहरी चोट आई है और डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गुठनी थाना क्षेत्र के केलहड़ुआ निवासी कपिलदेव साह के 28 वर्षीय पुत्र छोटू गुप्ता अपने भाई पप्पू गुप्ता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं दरौली थाना क्षेत्र के विश्वनिया निवासी शंकर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार अपनी भाभी सिमरन देवी को डिलीवरी जांच के लिए लाए थे।
दोनों पक्ष लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पहले मरीज दिखाने को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। आरोप है कि दोनों ओर से ईंट और पत्थर चलने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।
स्थिति बिगड़ती देख महिला गार्ड रेखा समझाने पहुंचीं, तभी उनके सिर पर ईंट लग गई। वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद अन्य गार्ड तुरंत दौड़े, जिनमें से एक पुरुष गार्ड को भी हल्की चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस दो गाड़ियों में फोर्स के साथ अस्पताल पहुंची और दोनों युवकों — छोटू गुप्ता और सचिन कुमार — को हिरासत में ले लिया।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन पूरे मामले को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
  • सूर्यपुरा और बलिहार बाजार से पुलिस ने नशे की हालत में पांच शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। शनिवार संध्या 06 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि सूर्यपुरा और बलिहार बाजार से शराब के नशे में धूत हो हो हंगामा कर रहा बलिहार निवासी चुनमुन कुमार, सुरेश यादव, अनिल कुमार, सूर्यपुरा निवासी राजा पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, राहुल कुमार कुल छह शराबियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शनिवार की दोपहर बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि गोली त्यौहार को लेकर संध्या प्रहर बलिहार मुसहर टोली में छापेमारी कर लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब विनष्ट किया गया, जबकि धंधेबाज पुलिस को आता देख खेत की ओर भाग निकले , छापेमारी दल में मेरे साथ थे एसआई तरुण कुमार, विकास कुमार, अनामिका सुधा, एएसआई दीप प्रकाश के साथ एक पुलिस बल के जवान।
    1
    सूर्यपुरा और बलिहार बाजार से पुलिस ने नशे की हालत में पांच शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। शनिवार संध्या 06 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि सूर्यपुरा और बलिहार बाजार से शराब के नशे में धूत हो हो हंगामा कर रहा बलिहार निवासी चुनमुन कुमार, सुरेश यादव, अनिल कुमार, सूर्यपुरा निवासी राजा पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, राहुल कुमार कुल छह शराबियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शनिवार की दोपहर बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि गोली त्यौहार को लेकर संध्या प्रहर बलिहार मुसहर टोली में छापेमारी कर लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब विनष्ट किया गया, जबकि धंधेबाज पुलिस को आता देख खेत की ओर भाग निकले , छापेमारी दल में मेरे साथ थे एसआई तरुण कुमार,
विकास कुमार, अनामिका सुधा, एएसआई दीप प्रकाश के साथ एक पुलिस बल के जवान।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    10 hrs ago
  • मरदह पावर हाउस पर शहीद फीटर की मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन
    1
    मरदह पावर हाउस पर शहीद फीटर की मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मैरवा थाना में 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण, बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये मैरवा (सीवान)। शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन के तहत मैरवा थाना परिसर में शुक्रवार को 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जब्त की गई इस शराब की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। विभागीय निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई थाना प्रभारी राहुल कुमार और अंचलाधिकारी (सीओ) राहुल कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। शराबबंदी लागू होने के बाद पहली बार मैरवा थाना में इतनी बड़ी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पूर्व में विभिन्न अभियानों के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह शराब जब्त की गई थी। थाना परिसर में नियमानुसार शराब की बोतलों को ईंट से तोड़कर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल के दिनों में मैरवा थाना की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। शराब और स्मैक की बरामदगी के साथ-साथ चोरी की बाइक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के बाद थाना की कार्यशैली की सराहना भी हुई है। इसी क्रम में सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने भी हाल में मैरवा पहुंचकर थाने के कार्यों की समीक्षा की थी और उपलब्धियों की प्रशंसा की थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि 100 लीटर अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया है और आगे भी शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    मैरवा थाना में 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण, बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये
मैरवा (सीवान)। शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन के तहत मैरवा थाना परिसर में शुक्रवार को 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जब्त की गई इस शराब की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।
विभागीय निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई थाना प्रभारी राहुल कुमार और अंचलाधिकारी (सीओ) राहुल कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। शराबबंदी लागू होने के बाद पहली बार मैरवा थाना में इतनी बड़ी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पूर्व में विभिन्न अभियानों के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह शराब जब्त की गई थी। थाना परिसर में नियमानुसार शराब की बोतलों को ईंट से तोड़कर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मैरवा थाना की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। शराब और स्मैक की बरामदगी के साथ-साथ चोरी की बाइक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के बाद थाना की कार्यशैली की सराहना भी हुई है। इसी क्रम में सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने भी हाल में मैरवा पहुंचकर थाने के कार्यों की समीक्षा की थी और उपलब्धियों की प्रशंसा की थी।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि 100 लीटर अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया है और आगे भी शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.