शहीदों की याद में सजी देशभक्ति की शाम, ‘ये देश है वीर जवानों का’ गीत से गूंजा पार्थ दिवाकर भवन बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को पार्थ दिवाकर भवन, बीकानेर में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में “ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का, इस देश का यारो क्या कहना…” जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को देशभक्ति के भाव से भर दिया। कार्यक्रम में सिंगर सुनील दत्त नागल, हेमंत पुरोहित, रविन्द्र जैन, रामकिशोर यादव, पवन कुमार चड्ढा और हेमंत शर्मा ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के आयोजक दिनेश दिवाकर रहे तथा सैय्यद अख्तर ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष वाई.के. शर्मा (योगी), पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस युवा नेता मेहबूब अली रंगरेज, चांद रत्न सोनी, आसुराम मोदी, शकील स्टार, हरेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

- स्वतंत्रता दिवस पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल डीजल और एटीएफ के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स घटाया स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार डीजल के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी को 25.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं पेट्रोल के निर्यात पर ड्यूटी 3.5 रुपये से घटाकर शून्य रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसी तरह एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाला टैक्स 22 रुपये से घटाकर 19.5 रुपये प्रति लीटर किया गया है। नई दरें शनिवार से प्रभावी हो गई हैं। विंडफॉल टैक्स में कमी से भारतीय तेल रिफाइनिंग कंपनियों को विदेशों में पेट्रोलियम उत्पाद बेचने पर कम कर देना होगा। इससे कंपनियों के मार्जिन में सुधार और मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, इस फैसले का देश में पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।1
- बीकानेर में इलेक्ट्रिक बस स्टार्ट हो चुकी है आज हरी झंडी दिखाकर1
- आज कौन निगाहों के विद्यालय में 10वीं व 12वीं के 90% से ज्यादा छात्रवृत्ति छात्रा से उनको कंप्यूटर में लैपटॉप देने का वादा किया गांव वालों ने कंप्यूटर दिया1
- CM भजनलाल ने किया उद्घाटन ई-बस डिपो का उद्घाटन, बीकानेर को मिली आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बड़ी सौगात~ #BikanerNews #rajasthan #viral #cmbhajanlalsharma #pbmhospital1
- घर के आगे की dranage (नाली) बंद करने के लिए मैं बीकानेर की अंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 6 का रहने वाला हूं। मेरा घर गली नंबर 6 में हे और यहां कुछ अनपढ़ और नासमझ लोग हैं । जो कि अपने घर के आगे की नाली ( draneg) को बंद करके बाकी।लोगों को बोलते हे कि आप भी बंद करो अपने घर के आगे की नाली । इसी बात को लेकर रोज़ लड़ाई झगड़े होते हे । हालांकि घर के आगे की नाली( dranage) को बंद करने का कोई कानून नहीं लागू हुआ हे । तो मेरी नगर निगम निवेदन हे कि आप इस समस्या का समाधान निकालो ।1
- प्रेरणादायक पहल: स्वर्गीय पिता की स्मृति में स्कूल को वाटर कूलर और सीमेंट बेंच भेंट लम्माणा भाटीयान से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आई एक प्रेरणादायक तस्वीर... राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लम्माणा भाटीयान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह परिवार ने सराहनीय पहल की। स्वर्गीय सोहन सिंह भाटी की पावन स्मृति में उनके पुत्र जितेन्द्र सिंह, भवानी सिंह और विरेन्द्र सिंह ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया। इसके साथ ही बस स्टैंड पर आमजन के बैठने के लिए दो कंक्रीट बेंच भी विद्यालय परिवार को समर्पित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद गोदारा ने दानदाता परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के लिए ठंडे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। इससे बच्चों को राहत मिलेगी और समाज में सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। दानदाता परिवार के इस सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सभी ने सराहना की। स्वर्गीय पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य, निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।1
- छत्तरगढ़ सत्तासर क्षेत्र क्षेत्र में लगातार विद्युत की कटौती होने के कारण का सामना करना पड़ रहा है दिन में लगातार करती रहती है क्षेत्र में नौकरी परेशानी का सामना करना पड़ता है यहां के ग्रामीणों ने विभाग को पत्र लिखकर लाइट की व्यवस्था सुधारने की मां की1
- पूर्व पाकिस्तानी एयर मार्शल का दावा, 2025 संघर्ष में भारतीय राफेल के सामने F-16 को पीछे रखा गया पाकिस्तान एयर फोर्स के एक रिटायर्ड एयर मार्शल के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने F-16 लड़ाकू विमानों को भारतीय राफेल विमानों से काफी दूरी पर रखा था। उनका कहना है कि F-16 भारतीय राफेल का सीधे मुकाबला करने की स्थिति में नहीं थे। रिटायर्ड एयर मार्शल के अनुसार, पाकिस्तानी F-16 विमानों में इस्तेमाल होने वाली AIM-120C-5 AMRAAM एयर-टू-एयर मिसाइल की क्षमता भारतीय राफेल से जुड़ी लंबी दूरी की मिसाइलों के सामने सीमित थी। AIM-120C-5 की अधिकतम रेंज करीब 100 किलोमीटर बताई जाती है, जबकि राफेल से इस्तेमाल की जाने वाली कुछ मिसाइलों की रेंज इससे अधिक है। हालांकि, किसी मिसाइल की वास्तविक प्रभावी रेंज केवल उसके अधिकतम दायरे से तय नहीं होती। लॉन्च की ऊंचाई, विमान की गति, लक्ष्य की दिशा और क्षमता, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा अन्य परिस्थितियां मिसाइल की प्रभावशीलता को प्रभावित करती हैं। इसी आधार पर पूर्व पाकिस्तानी एयर मार्शल ने दावा किया कि 2025 के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने अपने F-16 विमानों को अपेक्षाकृत पीछे रखा था।1