प्रेरणादायक पहल: स्वर्गीय पिता की स्मृति में स्कूल को वाटर कूलर और सीमेंट बेंच भेंट लम्माणा भाटीयान से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आई एक प्रेरणादायक तस्वीर... राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लम्माणा भाटीयान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह परिवार ने सराहनीय पहल की। स्वर्गीय सोहन सिंह भाटी की पावन स्मृति में उनके पुत्र जितेन्द्र सिंह, भवानी सिंह और विरेन्द्र सिंह ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया। इसके साथ ही बस स्टैंड पर आमजन के बैठने के लिए दो कंक्रीट बेंच भी विद्यालय परिवार को समर्पित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद गोदारा ने दानदाता परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के लिए ठंडे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। इससे बच्चों को राहत मिलेगी और समाज में सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। दानदाता परिवार के इस सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सभी ने सराहना की। स्वर्गीय पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य, निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।
प्रेरणादायक पहल: स्वर्गीय पिता की स्मृति में स्कूल को वाटर कूलर और सीमेंट बेंच भेंट लम्माणा भाटीयान से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आई एक प्रेरणादायक तस्वीर... राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लम्माणा भाटीयान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह परिवार ने सराहनीय पहल की। स्वर्गीय सोहन सिंह भाटी की पावन स्मृति में उनके पुत्र जितेन्द्र सिंह, भवानी सिंह और विरेन्द्र सिंह ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया। इसके साथ ही बस स्टैंड पर आमजन के बैठने के लिए दो कंक्रीट बेंच भी विद्यालय परिवार को समर्पित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद गोदारा ने दानदाता परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के लिए ठंडे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। इससे बच्चों को राहत मिलेगी और समाज में सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। दानदाता परिवार के इस सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सभी ने सराहना की। स्वर्गीय पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य, निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।
- पूर्व पाकिस्तानी एयर मार्शल का दावा, 2025 संघर्ष में भारतीय राफेल के सामने F-16 को पीछे रखा गया पाकिस्तान एयर फोर्स के एक रिटायर्ड एयर मार्शल के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने F-16 लड़ाकू विमानों को भारतीय राफेल विमानों से काफी दूरी पर रखा था। उनका कहना है कि F-16 भारतीय राफेल का सीधे मुकाबला करने की स्थिति में नहीं थे। रिटायर्ड एयर मार्शल के अनुसार, पाकिस्तानी F-16 विमानों में इस्तेमाल होने वाली AIM-120C-5 AMRAAM एयर-टू-एयर मिसाइल की क्षमता भारतीय राफेल से जुड़ी लंबी दूरी की मिसाइलों के सामने सीमित थी। AIM-120C-5 की अधिकतम रेंज करीब 100 किलोमीटर बताई जाती है, जबकि राफेल से इस्तेमाल की जाने वाली कुछ मिसाइलों की रेंज इससे अधिक है। हालांकि, किसी मिसाइल की वास्तविक प्रभावी रेंज केवल उसके अधिकतम दायरे से तय नहीं होती। लॉन्च की ऊंचाई, विमान की गति, लक्ष्य की दिशा और क्षमता, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा अन्य परिस्थितियां मिसाइल की प्रभावशीलता को प्रभावित करती हैं। इसी आधार पर पूर्व पाकिस्तानी एयर मार्शल ने दावा किया कि 2025 के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने अपने F-16 विमानों को अपेक्षाकृत पीछे रखा था।1
- बीकानेर को मिली ऐतिहासिक सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया CM मूंदड़ा मेमोरियल अस्पताल का उद्घाटन~ बीकानेर में CM मूंदड़ा मेमोरियल अस्पताल की अत्याधुनिक मेडिसिन विंग का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकार्पण किया। मूंदड़ा परिवार की ओर से तैयार यह मेडिकल सुविधा राजस्थान की सबसे बड़ी अत्याधुनिक मेडिसिन विंग के रूप में सामने आई है। #BikanerNews #rajasthan #viral #cmbhajanlalsharma #pbmhospital1
- छत्तरगढ़ सत्तासर क्षेत्र क्षेत्र में लगातार विद्युत की कटौती होने के कारण का सामना करना पड़ रहा है दिन में लगातार करती रहती है क्षेत्र में नौकरी परेशानी का सामना करना पड़ता है यहां के ग्रामीणों ने विभाग को पत्र लिखकर लाइट की व्यवस्था सुधारने की मां की1
- फलौदी में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने किया ध्वजारोहण जिला फलोदी के मेज़र शैतानसिंह स्टेडियम में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर किया ध्वजारोहण। फलौदी,15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त शनिवार को मेजर शैतान सिंह स्टेडियम फलौदी में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने किया ध्वजारोहण। समारोह में गजेंद्र सिंह खींवसर विधायक पब्बाराम बिश्नोई , जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। आज 15 अगस्त के दिन युरो हाईस्कूल में शहिद मंगल पांडे ने आजादी की चिंगारी बनकर ज्वाला बनाया आज बच्चों द्वारा प्रस्तुत कर अमर शहीदों को याद किया गया।1
- टांकला पंचायत कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण l व समारोह मे मेघावी विद्यार्थियों को चांदी का सिक्का प्रतिभाओं का समान लक्ष्मण प्रजापत टांकला। खींवसर क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टांकला नंबर-2 में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल पुनिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह पूर्व सरपंच चेनाराम सियाग द्वारा ध्वजारोहण किया गया विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बालक-बालिकाओं को भामाशाह गणपतराम मेघवाल की ओर से चांदी के सिक्के वितरित कर सम्मानित किया गया। भामाशाह द्वारा वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के सम्मान किए जा रहे हैं। उनके इस प्रयास से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा, उत्साह और आगे बढ़ने की भावना पैदा हो रही है। इसी दौरान मोटाराम प्रजापत एवं पुखराज प्रजापत का वर्ष 2026 में राजकीय सेवा में चयन होने पर विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणों एवं ग्राम के प्रशासक भंवरलाल प्रजापत द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच चेनाराम सियाग, पूर्व सरपंच गिरधारीराम चौकीदार, मादाराम जाजड़ा, सत्तूराम वैष्णव, भेराराम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह में भामाशाह एवं शिक्षक नरसीराम जाजड़ा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं उचित प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने गांव, परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। समारोह ने शिक्षा, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश देते हुए गांव में उत्साह का माहौल बना दिया। ग्राम पंचायत टांकला कार्यालय पर प्रशासक ने किया ध्वजारोहण ग्राम पंचायत टांकला में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उमंग एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया ग्राम पंचायत कार्यालय पर प्रशासक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर प्रशासक भंवरलाल प्रजापत ने कहा कि लाखो स्वतंत्रता सेनानियों देश की आजादी के लिए कुर्बान हो गए आज हम उन्ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण आजादी का जश्न मना रहे हैं इस अवसर पर ग्रामवासियों ने एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को यादगार बनाया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया इस अवसर पर , भाजपा ब्लॉक महामंत्री सीताराम प्रजापत, उपसरपंच भंवरलाल प्रजापत, जगराम दादरवाल, वार्ड पंच राजूराम लिम्बा, युवा नेता सुनील साड़ीवाल वह पंचायत सहायक संग्राम बेनीवाल सहित बड़ी तादात में ग्रामीण मौजूद थे ।3
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय शिक्षा और अवसरों में समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह निर्णय कोचिंग के आर्थिक बोझ को कम कर देश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा और उन्हें सफलता के नए अवसर प्रदान करेगा।1
- शहीदों की याद में सजी देशभक्ति की शाम, ‘ये देश है वीर जवानों का’ गीत से गूंजा पार्थ दिवाकर भवन बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को पार्थ दिवाकर भवन, बीकानेर में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में “ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का, इस देश का यारो क्या कहना…” जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को देशभक्ति के भाव से भर दिया। कार्यक्रम में सिंगर सुनील दत्त नागल, हेमंत पुरोहित, रविन्द्र जैन, रामकिशोर यादव, पवन कुमार चड्ढा और हेमंत शर्मा ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के आयोजक दिनेश दिवाकर रहे तथा सैय्यद अख्तर ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष वाई.के. शर्मा (योगी), पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस युवा नेता मेहबूब अली रंगरेज, चांद रत्न सोनी, आसुराम मोदी, शकील स्टार, हरेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लालकिले की प्राचीर पर लहराया गया तिरंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लालकिले की प्राचीर पर लहराया गया तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव का संदेश देता हुआ हर भारतीय के हृदय में गर्व और देशभक्ति का भाव जागृत कर रहा है। लालकिले की प्राचीर से तिरंगे का यह गौरवपूर्ण दृश्य भारत के उज्ज्वल भविष्य, अटूट संकल्प और विकसित राष्ट्र के हमारे स्वप्न को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला है।1
- टांकला में 15 अगस्त समारोह: मेधावी विद्यार्थियों को चांदी के सिक्के, प्रतिभाओं का सम्मान राजकीय सेवा में चयनित युवाओं का सम्मान दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण प्रजापत टांकला। खींवसर क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टांकला नंबर-2 में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल पुनिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह पूर्व सरपंच चेनाराम सियाग द्वारा ध्वजारोहण किया गया विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बालक-बालिकाओं को भामाशाह गणपतराम मेघवाल की ओर से चांदी के सिक्के वितरित कर सम्मानित किया गया। भामाशाह द्वारा वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के सम्मान किए जा रहे हैं। उनके इस प्रयास से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा, उत्साह और आगे बढ़ने की भावना पैदा हो रही है। इसी दौरान मोटाराम प्रजापत एवं पुखराज प्रजापत का वर्ष 2026 में राजकीय सेवा में चयन होने पर विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणों एवं ग्राम के प्रशासक भंवरलाल प्रजापत द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच गिरधारीराम, मादाराम जाजड़ा, सत्तूराम वैष्णव, भेराराम देवासी चेनाराम सियाग पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह में भामाशाह एवं शिक्षक नरसीराम जाजड़ा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं उचित प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने गांव, परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। समारोह ने शिक्षा, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश देते हुए गांव में उत्साह का माहौल बना दिया।2