ग्राम ढिकवाड़ा ये पास बाइक समेत नाले में जा गिरा युवक, हालत नाजुक ग्राम ढिकवाड़ा ये पास बाइक समेत नाले में जा गिरा युवक, हालत नाजुक सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकवाड़ा के पास एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अनियंत्रित हो गया और सीधे नाले में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात 8:00 बजे के लगभग की है घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक नरेंद्र भदौरिया और डायल 112 के पायलट विक्रम सिंह बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को नाले से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक सीटी 100 बाइक (क्रमांक MP 05 MU 6041) चला रहा था, जो अंतराम अहिरवार के नाम से पंजीकृत है। घायल की पहचान राकेश अहिरवार, निवासी ग्राम कोहानी के रूप में हुई है।
ग्राम ढिकवाड़ा ये पास बाइक समेत नाले में जा गिरा युवक, हालत नाजुक ग्राम ढिकवाड़ा ये पास बाइक समेत नाले में जा गिरा युवक, हालत नाजुक सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकवाड़ा के पास एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अनियंत्रित हो गया और सीधे नाले में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात 8:00 बजे के लगभग की है घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक नरेंद्र भदौरिया और डायल 112 के पायलट विक्रम सिंह बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को नाले से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक सीटी 100 बाइक (क्रमांक MP 05 MU 6041) चला रहा था, जो अंतराम अहिरवार के नाम से पंजीकृत है। घायल की पहचान राकेश अहिरवार, निवासी ग्राम कोहानी के रूप में हुई है।
- ग्राम ढिकवाड़ा ये पास बाइक समेत नाले में जा गिरा युवक, हालत नाजुक सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकवाड़ा के पास एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अनियंत्रित हो गया और सीधे नाले में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात 8:00 बजे के लगभग की है घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक नरेंद्र भदौरिया और डायल 112 के पायलट विक्रम सिंह बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को नाले से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक सीटी 100 बाइक (क्रमांक MP 05 MU 6041) चला रहा था, जो अंतराम अहिरवार के नाम से पंजीकृत है। घायल की पहचान राकेश अहिरवार, निवासी ग्राम कोहानी के रूप में हुई है।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-सिंचाई विभाग सोहागपुर एसडीओ श्री अजय सिंह सेंगर की धर्मपत्नी श्रीमती रिंकू चौहान द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्व.श्री लक्ष्मण सिंह चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में यहां पर जरूरतमंद,बेघर,बेसहारा लोगों को कराए स्वादिष्ट भोजन।1
- बनखेड़ी। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे चांदौन में बिजली ऑफिस के पास दो फोर व्हीलर और एक मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अलग-अलग शादियों से लौट रहे वाहनों की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपत्ति हरगोविंद दुबे (60) व गायत्री दुबे (55) निवासी पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में निभोरा निवासी 18 वर्षीय युवक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में नयाखेड़ा निवासी वर्मा जी की टवेरा और एक सफेद स्कॉर्पियो शामिल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।1
- bharkach block mein Panchayat Congress gathan hua aadarniy sabal Patel ji Manoj sthapak ji Deepak Chauhan Pratap Singh media prabhari block Congress1
- विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती कंपनियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को बिजली दफ्तर रैली के रूप में उन्होंने महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पेंशअनर्स की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। यह ज्ञापन विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के बैनर तले सौंपा गया।2
- पिपरिया स्टेशन रोड थाने एएसआई सेन ने आज बुधवार को 2:00 बजे जानकारी देते बताया कि पिपरिया के डोकरीखेड़ा डैम के पास 7 जनवरी को 30 से 35 वर्ष की महिला की लाश मिली थी जिसके सर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई थी वह महिला गर्भवती थी लगातार नर्मदा पुरम जिले के हर थाने में उसे महिला की सूचना दी गई इसके बाद आज दिनांक 11 2.2.2026 तक उनके परिजनों का पता नहीं लग पाया है जिसके चलते एएसआई सेन द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो एवं जानकारी साझा की गई है जिस भी व्यक्ति को महिला के बारे में जानकारी हो वहां पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस से संपर्क कर सकते हैं1
- https://youtu.be/qY-aIhfSkAw?si=hQIpeFqovEDVs5qs Narsinghpur करेली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 286 पेटी लगभग 50 लाख की शराब जप्त की *"OPERATION EAGLE CLAW"* *अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त* • *दो अंतर्गराज्जीय शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में।* • *लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue ) जप्त।* • *लगभग 50 लाख मूल्य का मशरूका किया गया जप्त।* • *मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बंकर बनाकर की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी।* नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है। दिनांक 10.02.2026 की रात्रि को विस्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक महाराष्ट्र पासिंग आयशार ट्रक से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। गठित की गयी एक टीम को नरसिंहपुर से लखनादौन की ओर जाने वाले मार्ग पर तैनात किया गया एवं एक टीम को राजमार्ग चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर तैनात किया जाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना करेली पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आयशर ट्रक नरसिंहपुर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया जिसे चेकिंग के लिए पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक द्वारा तेजी से ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा ट्रक को भागता देख उसका पीछा किया गया एवं बैहर तिराहे, बरमान के पास को रोकने में सफलता प्राप्त हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में मिठाई पैक करने के डब्बे भरे हुए थे। किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक में घबराहट को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ कि उक्त वाहन से कोई अवैध वस्तु परिवहन की जा रही है। इस पर पुलिस टीम द्वारा और बारीकी से चेकिंग की एवं नुकीली रॉड को डिब्बों के अंदर डाला गया तो कुछ भारी चीज होने की आबाज आयी जिसे खाली करने पर लगभग 3 फिट डिब्बों के नीचे बनाएं गए एक बंकर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। ट्रक में अवैध शराब होने के संदेह पर ट्रक सहित वाहन चालकों को थाने लाया गया जिनसे पूछताछ पर उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया आरोपियों द्वारा उक्त अवैध शराब को परिवहन नरसिंहपुर से सिलीगुडी ले जाना बताया एवं कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त किया जाकर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में जपती उपरांत गहनता से जांच की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी :* • *आरोपी 1* : सतीश नंदड निवासी उदेशीपुर, थाना गनोर, जिला सोनीपथ, हरियाणा। • *आरोपी 2* : मनोज यादव निवासी जफारपुर, साउथ बेस्ट दिल्ली। • *जप्ती* : 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue) एवं एक आयसर ट्रक क्रमांक एमएच 04 के एफ 3613 जप्त (कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग 50 लाख रूपये) • *वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, करेली निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सउनि संतराम मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, विपिन पटेल, सैनिक रियाज खान, रमेश सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही है।1
- ✳️ढोल नगाड़ों की थाप पर बह रही भक्ति की धार ✳️हर हर महादेव की गूंज से भक्तिमय हो रहा समूचा पचमढ़ी क्षेत्र ➡️भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते एवं अपने आराध्य के भजन गाते हुए श्रद्धालुगण अपनी मनोकामना की पूर्ति होने के पश्चात आस्था के प्रतीक बड़े-बड़े त्रिशूल अपने हाथों में लिए दुर्गम एवं कठिन रास्तों से चौरागढ़ मंदिर शिखर तक पहुंच रहे हैं। भक्तों का यह उत्साह रात्रि में भी कम नहीं हो रहा है। उनके उत्साह एवं भक्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखी जा रही है। कड़कड़ाती ठंड और कठिन चढ़ाई के बाद भी मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने वाले भक्तो की कतार नही टूट रही है। सभी भक्त देर रात्रि तक शिखर स्थल चोरागढ़ पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन का लाभ ले रहे है। मेले में खोया पाया केंद्र सक्रिय रूप से मेले में गुम हो जाने वाले व्यक्तियों की सहायता कर उन्हें उनके संबंधियों एवं परिजनों के सुपुर्द कर रहा है। प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए खोया पाया केंद्र से पीए सिस्टम के माध्यम से निरंतर सूचनाओं का आदान-प्रदान श्रद्धालुओं को किया जा रहा है। भीड़ भाड़ में व्यक्तियों के गुम हो जाने पर खोया पाया केंद्र द्वारा उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है। गत दिवस सिवनी जिले के रहने वाले 8 वर्षीय बालक शौर्य नायक अपने परिवार से बिछड़ गया जिसे कंट्रोल रूम द्वारा उनके पिता से मिलवाया गया। इसी प्रकार कंट्रोल रूम के खोया पाया केंद्र द्वारा सहायता कर छिंदवाड़ा जिले की निवासी आशा राठौर को भी उनके भाई महेश राठौर से मिलवाया गया। कंट्रोल रूम 24 घंटे सतत रूप से श्रद्धालुओं की सहायता करने के लिए संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनीया मीना के निर्देश अनुसार पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से मेले की व्यवस्थाओं को संभाले हुए हैं। अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से पूरे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन एवं एसडीएम श्री आकिप खान द्वारा निरंतर मेले का निरीक्षण किया जा रहा है। मेले के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित मेले की समीक्षा की जा रही है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक रूप से समझाइश दी जा रही है। यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा निरंतर वाहनों की जांच कर अवैध वसूली एवं अतिरिक्त किराया मांगने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूरा पुलिस बल 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहा है। मेले में सर्वाधिक आवश्यक व्यवस्था स्वच्छता के लिए सफाई मित्र सुबह से ही सक्रिय हो जाते हैं। सफाई मित्रों द्वारा पूरे मेला स्थल पर विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से सफाई की जा रही है तथा कचरे का उचित एवं प्रभावी निष्पादन एवं प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है जिससे भक्तों को स्वच्छ वातावरण की अनुभूति मिल सके। स्वच्छता मित्र प्रातः से ही विभिन्न दुकानों के समीप जाकर कचरा एकत्रीकरण का कार्य संपादित कर रहे हैं। साथ ही शौचालय इत्यादि की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी सफाई मित्रों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।1