#महाराजगंज में अर्धजला महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जुटी महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव बड़ी नहर के पश्चिम स्थित खेत में मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में सीओ अंकुर गौतम और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है, लेकिन शव बुरी तरह जला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
#महाराजगंज में अर्धजला महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जुटी महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव बड़ी नहर के पश्चिम स्थित खेत में मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में सीओ अंकुर गौतम और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है, लेकिन शव बुरी तरह जला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
- Post by Gajendra gupta1
- 🚨 BREAKING | सोनौली बॉर्डर पर हंगामा! नेपाल पुलिस ने आरोपी को सीमा के अंदर से पकड़कर घसीटते हुए ले गई! वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 🔥 👉 क्या भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ रहा तनाव? 👉 या है कोई बड़ा क्राइम कनेक्शन?1
- मुजुरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक ने ग्राहक को पीटा , वीडियो वायरल महराजगंज जिले के मुजुरी में स्थित एक गैस एजेन्सी के संचालक द्वारा गैस गोदाम पर गैस लेने के एक व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ साथ ही पीड़ित द्वारा मुजुरी पुलिस चौकी पर एक तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है । पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर बड़का टोला निवासी सनोज द्वारा पुलिस को जो तहरीर दी गयी है उसके अनुसार वह मुजुरी में स्थित उत्कर्ष गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने गए थे जब उन्होंने अपने गैस की बात किया तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धक्का दे दिया फिर गैस एजेंसी के संचालक द्वारा गला दबा दिया गया और उनके सारे स्टाफ उनकी पिटाई करने लगे। वायरल वीडियो में दस - पंद्रह लोग दिख रहे हैं जो 12 सेकेंड का है वीडियो में एक युवक पीड़ित की गर्दन पकड़े दिख रहा है और कई लोग उसे थप्पड़ से मरते हुए दिख रहे हैं, बरहाल एएन न्यूज वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता हैं,किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होंने पाए इसके लिए सरकार द्वारा तमाम सख्ती करने के बावजूद खुलेआम गैस एजेंसी गोदाम पर युवक की पिटाई को देख लोग तरह - तरह के सवाल उठा रहे हैं । लोगो का कहना है कि पीड़ित युवक की गलती रही हो या न रही हो लेकिन एजेंसी संचालक को उसे पीटने का अधिकार किसने दिया । इस सम्बंध में एजेंसी संचालक सुभाष से मोबाइल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव के लोगो ने आपस मे झगड़ा कर लिया था वही चौकी इंचार्ज मुजुरी से अशोक कुमार गिरी से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर पड़ी थी दोनो पक्षो को बुलाया था दोनो पक्ष आपस मे सुलह समझौता कर लिए हैं । वैसे वायरल वीडियो की जांच करा लिया जाए तो मामला साफ हो जाएगा कि पिटाई करने वाले लोग कौन थें। #Maharajganj #police #gas #agency1
- खबर का बड़ा असर: वर्षों का इंतजार खत्म, शितलापुर खेसरहा में शुरू हुआ नाली निर्माण ---------------------------------------------------- निचलौल, महराजगंज। शितलापुर खेसरहा गांव के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों से जिस नाली निर्माण का इंतजार था, वो सपना आखिरकार साकार हो गया है। एम आर जे न्यूज महराजगंज द्वारा लगातार नाली निर्माण कार्य के लिए खबर चलाकर ब्लॉक और जिला प्रशासन से मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की पीड़ा को आवाज देने का असर अब दिखने लगा है। ब्लॉक प्रमुख निचलौल के सौजन्य से अब गांव में नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जलभराव और गंदगी से जूझ रहे ग्रामीणों के चेहरों पर अब राहत और खुशी साफ देखी जा सकती है। गांव वालों का कहना है कि बरसात में नाली न होने से घरों के सामने कीचड़ और पानी भर जाता था। अब नाली बनने से बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। MRJ News का असर, जनता की जीत✊ #MRJNews #Maharajganj #Nichlaul #ShitalapurKhesraha #Vikas #NaliNirman #GoodNews #BlockPramukh1
- निचलौल क्षेत्र के ग्राम झरवलिया के सिवान में मंगलवार को लगी भीषण आग ने एक व्यक्ति के भूसा गोदाम को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया। इस घटना में भूसा मालिक को करीब 25 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे वह गहरे सदमे और परेशानी में है। जानकारी के अनुसार, गेहूं के डंठलों में अचानक आग लग गई, जो तेज पछुआ हवा के चलते तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने पास में बने भूसे के बड़े भंडार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में गोदाम में रखा पूरा भूसा जलकर राख हो गया। यह भूसा पशुओं के चारे के लिए संग्रहित किया गया था, जिसके नष्ट हो जाने से अब पशुपालन पर भी संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि भूसे में आग लगने के कारण उसे पूरी तरह बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बार-बार सुलगती रही, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। पीड़ित भूसा मालिक ने बताया कि उसने लंबे समय से मेहनत कर यह भूसा इकट्ठा किया था, जो कुछ ही देर में जलकर नष्ट हो गया। अब उसे न केवल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पशुओं के चारे की व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- महराजगंज के बृजमनगंज नगर में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घंटों इंतजार के बाद जब सिलिंडर उपलब्ध नहीं हुआ, तो उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। . #Brijmanganj #MaharajganjNews #GasCylinderShortage #maharajganj | Maharajganj News || Brijamanganj News | Gas cylinder crisis in Maharajganj1
- भारत सीमा में घुसकर आरोपी को घसीट ले गई नेपाली पुलिस, मानवाधिकारों की उड़ती धज्जियां — सीमा सुरक्षा पर बड़े सवाल1
- Post by Gajendra gupta1