logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बृजमनगंज में गैस सिलिंडर की किल्लत पर बवाल | सड़क जाम, लोगों का फूटा गुस्सा | Maharajganj News महराजगंज के बृजमनगंज नगर में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घंटों इंतजार के बाद जब सिलिंडर उपलब्ध नहीं हुआ, तो उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। . #Brijmanganj #MaharajganjNews #GasCylinderShortage #maharajganj | Maharajganj News || Brijamanganj News | Gas cylinder crisis in Maharajganj

2 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बृजमनगंज में गैस सिलिंडर की किल्लत पर बवाल | सड़क जाम, लोगों का फूटा गुस्सा | Maharajganj News महराजगंज के बृजमनगंज नगर में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घंटों इंतजार के बाद जब सिलिंडर उपलब्ध नहीं हुआ, तो उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। . #Brijmanganj #MaharajganjNews #GasCylinderShortage #maharajganj | Maharajganj News || Brijamanganj News | Gas cylinder crisis in Maharajganj

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #भारत #नेपाल की #सोनौली सीमा पर #एसएसबी की मौजूदगी में कार्रवाई का दावा... #SSB के रहते भारतीय सीमा में घुसी नेपाली सशस्त्र पुलिस मुजरिम को घसीटते हुए ले गई नेपाल #मानवाधिकारों की उड़ी धज्जियां.... #IndoNepalBorder #नेपाल #Maharajganj #spmaharajganj #dmmaharajganj #Sonauli
    1
    #भारत #नेपाल की #सोनौली सीमा पर #एसएसबी की मौजूदगी में कार्रवाई का दावा... #SSB के रहते भारतीय सीमा में घुसी नेपाली सशस्त्र पुलिस मुजरिम को घसीटते हुए ले गई नेपाल #मानवाधिकारों की उड़ी धज्जियां....
#IndoNepalBorder #नेपाल #Maharajganj #spmaharajganj #dmmaharajganj #Sonauli
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जोगिया -विकास खंड मुख्यालय से महज कुछ ही दूर पर संचालित स्वाति एच पी गैस एजेंसी द्वारा ग्राहकों को एजेंसी पर सिलेंडर न देकर सिरसिया गांव के जोगिया पकड़ी मार्ग पर वितरण किया जा रहा है जहाँ ग्राहकों को निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है जबकि वर्तमान निर्धारित मूल्य 983 रूपये मात्र है लेकिन ग्राहकों से एजेंसी पर 990 रूपये देना पड़ रहा इससे साबित होता है एजेंसी द्वारा ग्रामीण ग्राहकों के साथ खुली लूट की जा रही है! इस संबंध मे क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जानकारी दी गयी तो कुछ भी बोलना उचित नही समझा गया ज़ब इसकी जानकारी जिला पूर्ति कार्यालय मोबाइल नम्बर 9451058225 पर जानकारी दी गयी तो इनका कहना है कि लिखित शिकायत दिलाया जाय तब कार्यवाही हो सकती इससे जाहिर होता है विभागीय मिली भगत के चलते ग्रामीण गरीब किसान मजदूरों को भीड़ दिखा कर लूट किया जा रहा है जिससे ग्राहकों के जेब पर भारी असर पड़ रहा है!
    1
    जोगिया -विकास खंड मुख्यालय से महज कुछ ही दूर पर संचालित स्वाति एच पी गैस एजेंसी द्वारा ग्राहकों को एजेंसी पर सिलेंडर न देकर सिरसिया गांव के जोगिया पकड़ी मार्ग पर वितरण किया जा रहा है जहाँ ग्राहकों को निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है जबकि वर्तमान  निर्धारित मूल्य 983 रूपये मात्र है लेकिन ग्राहकों से एजेंसी पर 990 रूपये देना पड़ रहा इससे साबित होता है एजेंसी द्वारा ग्रामीण ग्राहकों के साथ खुली लूट की जा रही है!
इस संबंध मे क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जानकारी दी गयी तो कुछ भी बोलना उचित नही समझा गया ज़ब इसकी जानकारी जिला पूर्ति कार्यालय मोबाइल नम्बर 9451058225 पर जानकारी दी गयी तो इनका कहना है कि लिखित शिकायत दिलाया जाय तब कार्यवाही हो सकती इससे जाहिर होता है विभागीय मिली भगत के चलते ग्रामीण गरीब किसान मजदूरों को भीड़ दिखा कर लूट किया जा रहा है जिससे ग्राहकों के जेब पर भारी असर पड़ रहा है!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • निचलौल क्षेत्र के ग्राम झरवलिया के सिवान में मंगलवार को लगी भीषण आग ने एक व्यक्ति के भूसा गोदाम को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया। इस घटना में भूसा मालिक को करीब 25 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे वह गहरे सदमे और परेशानी में है। जानकारी के अनुसार, गेहूं के डंठलों में अचानक आग लग गई, जो तेज पछुआ हवा के चलते तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने पास में बने भूसे के बड़े भंडार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में गोदाम में रखा पूरा भूसा जलकर राख हो गया। यह भूसा पशुओं के चारे के लिए संग्रहित किया गया था, जिसके नष्ट हो जाने से अब पशुपालन पर भी संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि भूसे में आग लगने के कारण उसे पूरी तरह बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बार-बार सुलगती रही, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। पीड़ित भूसा मालिक ने बताया कि उसने लंबे समय से मेहनत कर यह भूसा इकट्ठा किया था, जो कुछ ही देर में जलकर नष्ट हो गया। अब उसे न केवल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पशुओं के चारे की व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    निचलौल क्षेत्र के ग्राम झरवलिया के सिवान में मंगलवार को लगी भीषण आग ने एक व्यक्ति के भूसा गोदाम को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया। इस घटना में भूसा मालिक को करीब 25 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे वह गहरे सदमे और परेशानी में है।
जानकारी के अनुसार, गेहूं के डंठलों में अचानक आग लग गई, जो तेज पछुआ हवा के चलते तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने पास में बने भूसे के बड़े भंडार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में गोदाम में रखा पूरा भूसा जलकर राख हो गया। यह भूसा पशुओं के चारे के लिए संग्रहित किया गया था, जिसके नष्ट हो जाने से अब पशुपालन पर भी संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि भूसे में आग लगने के कारण उसे पूरी तरह बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बार-बार सुलगती रही, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई।
पीड़ित भूसा मालिक ने बताया कि उसने लंबे समय से मेहनत कर यह भूसा इकट्ठा किया था, जो कुछ ही देर में जलकर नष्ट हो गया। अब उसे न केवल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पशुओं के चारे की व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    10 hrs ago
  • Post by Gajendra gupta
    1
    Post by Gajendra gupta
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #महाराजगंज में अर्धजला महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जुटी महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव बड़ी नहर के पश्चिम स्थित खेत में मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में सीओ अंकुर गौतम और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है, लेकिन शव बुरी तरह जला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
    1
    #महाराजगंज में अर्धजला महिला का शव मिलने से सनसनी,  पुलिस जांच जुटी 
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव बड़ी नहर के पश्चिम स्थित खेत में मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में सीओ अंकुर गौतम और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है, लेकिन शव बुरी तरह जला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग/सिद्धार्थनगर... जिले उसका विकासखंड के ग्राम महली में अज्ञात कारणों से लगी आग तेज हवाओं के चलते आग ने लिया विक्राल रूप। आधा दर्जन से अधिक जानवरों का भुसा घर जलकर राख। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सुचना मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया आग पर काबू।
    1
    ब्रेकिंग/सिद्धार्थनगर...
जिले  उसका विकासखंड के ग्राम महली  में अज्ञात कारणों से लगी आग तेज हवाओं के चलते आग ने लिया विक्राल रूप।
आधा दर्जन से अधिक जानवरों का भुसा घर जलकर राख।
ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सुचना मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया आग पर काबू।
    user_मीडिया सुदर्शन न्यूज़ चैनल
    मीडिया सुदर्शन न्यूज़ चैनल
    Reporter Shohratgarh, Siddharth Nagar•
    9 hrs ago
  • महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 35 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर लमुहा चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर फरचहिया बाग में आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। . || Maharajganj News || Indo Nepal border News . #MaharajganjNews #PoliceAction #maharajganj #aapanmaharajganj
    1
    महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 35 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। 
मुखबिर की सूचना पर लमुहा चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर फरचहिया बाग में आरोपी को पकड़ा। 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
.
|| Maharajganj News || Indo Nepal border News 
.
#MaharajganjNews #PoliceAction #maharajganj #aapanmaharajganj
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बांसी में पूरा पेट्रोल का महामारी
    1
    बांसी में पूरा पेट्रोल का महामारी
    user_Pramatma Prasad
    Pramatma Prasad
    Farmer बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Prince kumar
    1
    Post by Prince kumar
    user_Prince kumar
    Prince kumar
    Artist बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.