Shuru
Apke Nagar Ki App…
चीनी की बढ़ती कीमत पर मंत्री का अजब तर्क! बिहार में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी चीनी नहीं खाता और चीनी खाने से लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए चीनी की कीमतें बढ़ रही हैं। मंत्री के इस तर्क पर सवाल उठना लाजिमी है—अगर आम आदमी चीनी नहीं खाता, तो फिर बाजार में चीनी की कीमत बढ़ने का असर आम लोगों की रसोई पर क्यों पड़ रहा है? वहीं, चाय, मिठाई और रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में इस्तेमाल होने वाली चीनी की कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ का जिम्मेदार कौन है?
JMBNEWS
चीनी की बढ़ती कीमत पर मंत्री का अजब तर्क! बिहार में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी चीनी नहीं खाता और चीनी खाने से लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए चीनी की कीमतें बढ़ रही हैं। मंत्री के इस तर्क पर सवाल उठना लाजिमी है—अगर आम आदमी चीनी नहीं खाता, तो फिर बाजार में चीनी की कीमत बढ़ने का असर आम लोगों की रसोई पर क्यों पड़ रहा है? वहीं, चाय, मिठाई और रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में इस्तेमाल होने वाली चीनी की कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ का जिम्मेदार कौन है?
More news from बिहार and nearby areas
- मंदिर के आगे निजी जमीन पर ईंट बिछाने का आरोप, रोकने पर पीटा1
- चीनी की बढ़ती कीमत पर मंत्री का अजब तर्क! बिहार में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी चीनी नहीं खाता और चीनी खाने से लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए चीनी की कीमतें बढ़ रही हैं। मंत्री के इस तर्क पर सवाल उठना लाजिमी है—अगर आम आदमी चीनी नहीं खाता, तो फिर बाजार में चीनी की कीमत बढ़ने का असर आम लोगों की रसोई पर क्यों पड़ रहा है? वहीं, चाय, मिठाई और रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में इस्तेमाल होने वाली चीनी की कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ का जिम्मेदार कौन है?1
- पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का प्रदर्शन जारी आज तीसरा दिन. पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का प्रदर्शन जारी आज तीसरा दिन. . . . . . #SeemanchalBytes #Patna #TRE41
- वैशाली में 800 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद, पिकअप चालक गिरफ्तार ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के जढुआ बाजार समिति स्थित एनपीएसएस पार्सल प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट एजेंसी के बाहर खड़े पिकअप वाहन से 800 लीटर अवैध कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप बरामद किया है। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की गुप्त सूचना पर 18 अगस्त को हुई छापेमारी में पिकअप चालक आदर्श कुमार, निवासी मिल्कीपुर छोटी अकौना, जहानाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1,010 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, पिकअप वाहन और एक बाइक भी जब्त की है। नगर थाना कांड संख्या 800/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक की तलाश । लापता युवक की तलाश नाम: विकाश कुमार उम्र: 16 वर्ष पिता: धर्मेंद्र सहनी ग्राम: मोगलचक (मांझा) वार्ड संख्या 03 थाना,मोहिउद्दीन नगर, जिला,समस्तीपुर। सम्पर्क सूत्र: 7986564810, 7033148015 यह लड़का बीते 13 अगस्त से लापता है अगर किसी भी सज्जन को यह लड़का कहीं भी दिखाई पड़े तो इस नम्बर पर सूचित करें या आप अपने नजदीक के थाना में सुपुर्त कर दें ताकि समय रहते हुए यह लापता लड़का अपने माता पिता एवं परिजन से मिल सके।1
- अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, शव एंबुलेंस से भेजे जाने का आरोप अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, शव एंबुलेंस से भेजे जाने का आरोप1
- गरीबों को मकान तोड़ना बंद करो नहीं तो होगा उग्र आंदोलन, अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच1
- ए.एन.एस. कॉलेज में कौशल व व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला, शिक्षकों का हुआ सम्मान अनुग्रह नारायण सिंह (ए.एन.एस.) कॉलेज, बाढ़ के प्राचार्य प्रो. शशि प्रताप शाही के मार्गदर्शन में सुमित्रा एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर, विद्यार्थी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कराना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुमित्रा एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से ए.एन.एस. कॉलेज के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। कार्यशाला में अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, कौशल निर्माण, आधुनिक शिक्षा, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं करियर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है। अपने संबोधन में राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद करती हैं। इसके बाद NEP कोऑर्डिनेटर डॉ. अनिक भट्टाचार्य एवं राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने कार्यशाला तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल, व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता एवं रोजगारपरक अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर डाॅ वरूण शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रसाद सिंह, साहित्यकार हेमंत कुमार तथा संजीव रंजन सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने कार्यशाला की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, ज्ञान, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में स्थानीय रिसोर्स ऑफिसर प्रवीण कुमार एवं रणधीर कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला उद्यमी, समाजसेवी एवं संयुक्त सचिव, महिला उद्यमी सहकारी समिति, बिहार, प्रीति सिंह ने सभी शिक्षकगण, अतिथियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया।1