Shuru
Apke Nagar Ki App…
तनाव मुक्त रह कर, प्रसन्न रह कर और स्वस्थ रहकर परीक्षा ने सम्मिलित हों। सभी बच्चे अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, सकारात्मक सोच बनाए रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना
ABDUL
तनाव मुक्त रह कर, प्रसन्न रह कर और स्वस्थ रहकर परीक्षा ने सम्मिलित हों। सभी बच्चे अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, सकारात्मक सोच बनाए रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना
More news from Narmadapuram and nearby areas
- पिपरिया में मंगलवार को 12:00 बजे आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कुल 15 शिकायतें मिली एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार नीरज बेस और सीएमओ आरिफ नायक ने नागरिकों की समस्या सुनी सभी आवेदनों को संबंधित विभाग प्रमुखों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया हथवास सीताराम मंदिर वार्ड नंबर 7 की 24 से अधिक महिलाओं ने आम रास्ते की मांग की कॉलोनी वासियों ने बताया कि 10kon से लगभग 80 परिवार व्यवस्थित रास्ते के अभाव में परेशान है प्लाट बेचने वाले ने 20 फुट का रास्ता बताया था लेकिन यह काफी सकरा है आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वहां यहां नहीं पहुंच पाते कालोनीवासियों ने प्रशासन से व्यवस्थित रास्ता बनवाने की मांग की1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-समाजसेवी ठाकुर हरगोविंद पुरविया जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह जी गौर (पुरविया) की पुण्य स्मृति में दिनांक 5 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक ग्राम करनपुर में देव प्राण प्रतिष्ठा एवं भगवत सत्संग का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में पधार रहे जगदगुरु पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का शंकर मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया, शोभा यात्रा ग्राम करनपुर में संपन्न हुई। पूज्य शंकराचार्य जी के आशीर्वचन दिनांक 10 एवं 11 फरवरी को होंगे तथा 11 फरवरी को ही महाप्रसादी एवं भंडारा होगा।1
- सभी बच्चे अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, सकारात्मक सोच बनाए रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना1
- ग्राम माछा में चारा काटने के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध को लगा करंट, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग किया कायम सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माछा में एक 65 वर्षीय वृद्ध की चारा काटने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। फरियादी सुनील पिता कमल सिंह लोधी 33 वर्ष निवासी मांछा के द्वारा इस आशय की सूचना दी गई की सोमवार को सुबह मेरे पिता कमल सिंह लोधी पिता चुन्नीलाल लोधी उम्र 65 वर्ष घर से चारा काटने का बोलकर बसंत के खेत गए हुए थे दोपहर करीबन तीन बजे तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों के साथ गांव में ढूंढने के लिए निकले। सोमवार देर रात मेरे पिता कमल सिंह बसंत के खेत में पड़े मिले जिनके दाहिने हाथ में चारा काटने का दांतरा था जो बाजू में पड़ी बिजली की डोरी से चिपका हुआ था। और पिताजी अचेत अवस्था में थे। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सोहागपुर लेकर आए जहां डॉक्टरों ने कमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सुनील लोधी के द्वारा बताया गया कि पिता कमल सिंह लोधी की मृत्यु चारा काटने के दौरान लोहे का दांतरा बिजली के तार से चिपकने से करंट लगने से मृत्यु हो गई है। सोहागपुर पुलिस ने मंगलवार को शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही हैl1
- विकास को ढूंढ रहा बोरखाड़ी गांव विकाश कोसो दूर नेताओं के दावे और बड़े खोखले आजादी के वर्षों बाद भी जिला रायसेन के ब्लॉक औबेदुल्लागंज अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया निमावर का गांव बोरखाड़ी आज भी बुनियादी विकास से वंचित है। गांव तक पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है, बीच में जंगली रास्ता होने से आवागमन में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, बीमार होने पर 10–20 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर जाना पड़ता है, जिससे बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर दिक्कत होती है। बिजली की आपूर्ति भी नाममात्र की है। आवास योजना, ग्राम सड़क योजना, श्मशान घाट, अस्पताल, सामुदायिक भवन और शौचालय जैसी योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय विधायक सुरेंद्र पटवा ने सुविधाएं देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक अमल नहीं हुआ। वहीं ग्राम सचिव विशाल कीर ने जल्द सभी योजनाओं का लाभ दिलाने और मुख्य मार्ग का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।1
- भोपालशनिवार की रात पेट्रोल पंप पर खूनखराबा, वीडियो वायरल आरोपी अब तक फरार। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार रात हुए हिंसक हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामूली विवाद के बाद 4 से 5 युवकों ने मिलकर एक पैर से विकलांग युवक को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा वार किए घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी तरह कैद है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह युवक को घेरकर उस पर हमला कर रहे हैं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद एक भी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है हमले के बाद आरोपी खुलेआम फरार हैं, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो होने के बाद भी आरोपी कब पकड़ में आएंगेक्या अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है, लेकिन पीड़ित और स्थानीय लोग तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं1
- रायसेन जिले के गैरतगंज स्थित गणेश घाटी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 60 वर्षीय आयुद्धि बाई की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चों सहित 27 लोग घायल हुए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। ..1
- पिपरिया मंगलवारा थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी द्वारा आज 2:00 बजे मंगलवार जानकारी देते बताया कि फरियादी निवासी विपिन यादव पालीवाल कॉलोनी हथवास ने दिनांक 1.11.2026 को दिन में करीबन 11:00 बजे पिपरिया समेत छिन धाम बरेली दर्शन करने जाना बताया था जब वह दर्शन करने के बाद शाम को करीब 4:30 बजे वापस लौटा तो देखा कि घर और अलमारी का ताला टूटा हुआ था जिसमें रखे नगदी करीब 20 से 25000 रुपए चांदी के सिक्के बिछिया अंगूठी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 3/2026 धारा 305 ए 331 ए बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया इस प्रकार दिनांक 25.11.2025 को फरियादी प्रशांत पालीवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई दिनांक 25 .11 .2025 को उसके माता-पिता मैरिज गार्डन से रात्रि करीब 9:00 बजे घर से बाहर गए हुए थे एक घंटे के बाद1