logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मैहर में रेत माफिया बेलगाम, पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल — खुलेआम हो रहा अवैध खनन* मध्यप्रदेश के मैहर जिले में अवैध रेत खनन अब सिर्फ एक गड़बड़ी नहीं, बल्कि खुलेआम चल रहा संगठित अपराध बन चुका है। हालात इतने बदतर हैं कि यह कहना गलत नहीं होगा कि रेत माफिया के आगे प्रशासन और खासकर पुलिस पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है। कुबरी खदान से लेकर बुढ़वा और बाणसागर के आसपास तक दिन-रात मशीनों से अवैध खनन जारी है। कुबरी, बाणसागर, झिरिया, मर्यादपुर, रामनगर और अमरपाटन क्षेत्रों से हजारों ओवरलोड वाहन रोजाना निकल रहे हैं — और हैरानी की बात यह है कि ये सभी वाहन थाना और चौकियों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की “अनदेखी” जारी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस को ये सब दिखाई नहीं देता, या फिर सब कुछ देखकर भी जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? जिस तरह से ओवरलोड ट्रक खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि बिना संरक्षण के इतना बड़ा अवैध नेटवर्क चल पाना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कानून व्यवस्था का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। रेत माफिया बेखौफ हैं, और पुलिस की निष्क्रियता उन्हें खुली छूट दे रही है। अगर जल्द ही इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सिर्फ राजस्व का नुकसान नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की साख पर भी बड़ा दाग होगा। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर कब जागते हैं या फिर रेत माफिया का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

2 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter बड़ा मलहरा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

*मैहर में रेत माफिया बेलगाम, पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल — खुलेआम हो रहा अवैध खनन* मध्यप्रदेश के मैहर जिले में अवैध रेत खनन अब सिर्फ एक गड़बड़ी नहीं, बल्कि खुलेआम चल रहा संगठित अपराध बन चुका है। हालात इतने बदतर हैं कि यह कहना गलत नहीं होगा कि रेत माफिया के आगे प्रशासन और खासकर पुलिस पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है। कुबरी खदान से लेकर बुढ़वा और बाणसागर के आसपास तक दिन-रात मशीनों से अवैध खनन जारी है। कुबरी, बाणसागर, झिरिया, मर्यादपुर, रामनगर और अमरपाटन क्षेत्रों से हजारों ओवरलोड वाहन रोजाना निकल रहे हैं — और हैरानी की बात यह है कि ये सभी वाहन थाना और चौकियों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की “अनदेखी” जारी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस को ये सब दिखाई नहीं देता, या फिर सब कुछ देखकर भी जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? जिस तरह से ओवरलोड ट्रक खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि बिना संरक्षण के इतना बड़ा अवैध नेटवर्क चल पाना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कानून व्यवस्था का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। रेत माफिया बेखौफ हैं, और पुलिस की निष्क्रियता उन्हें खुली छूट दे रही है। अगर जल्द ही इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सिर्फ राजस्व का नुकसान नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की साख पर भी बड़ा दाग होगा। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर कब जागते हैं या फिर रेत माफिया का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • MP BRAKING टीकमगढ़ जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति के साथ दो युवकों और एक महिला ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौकेपर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
    1
    MP BRAKING  टीकमगढ़                                    जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति के साथ दो युवकों और एक महिला ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।
घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौकेपर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पत्नी के प्रेमी को पीटना भाजपा पार्षद को पड़ा भारी, अब जाएंगे जेल! ⚖️ ​बुलंदशहर के गुलावठी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भाजपा पार्षद हिमांशु सैनी ने घर आए अपनी पत्नी के प्रेमी को रंगे हाथों पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान दिनेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और पार्षद की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। ​नेताजी पर अब गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। #BreakingNews
    1
    पत्नी के प्रेमी को पीटना भाजपा पार्षद को पड़ा भारी, अब जाएंगे जेल! ⚖️
​बुलंदशहर के गुलावठी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भाजपा पार्षद हिमांशु सैनी ने घर आए अपनी पत्नी के प्रेमी को रंगे हाथों पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। 
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान दिनेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और पार्षद की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए।
​नेताजी पर अब गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। #BreakingNews
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छतरपुर के मोरवा कांड में अब तक कोई कार्रवाई नहीं पहले पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन जब वहां से भी न्याय नहीं मिला तो आज फिर 20-30 लोग जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर की जनसुनवाई में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों का आरोप है कि अन्नू महाराज समेत नामजद आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं, और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ❗ सवाल ये है — आखिर कब मिलेगा न्याय? क्या पीड़ितों को यूं ही भटकना पड़ेगा? 👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं स्थान - मोरवा, छतरपुर 🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें 👇
    1
    छतरपुर के मोरवा कांड में अब तक कोई कार्रवाई नहीं
पहले पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन जब वहां से भी न्याय नहीं मिला तो आज फिर 20-30 लोग जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर की जनसुनवाई में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
पीड़ितों का आरोप है कि अन्नू महाराज समेत नामजद आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं, और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
❗ सवाल ये है —
आखिर कब मिलेगा न्याय?
क्या पीड़ितों को यूं ही भटकना पड़ेगा?
👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं
स्थान - मोरवा, छतरपुर 
🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें 👇
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • छतरपुर। जिले के ईशानगर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, ईशानगर निवासी मालती अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री सीमा अहिरवार ने 25 अगस्त 2025 को नौगांव निवासी रूपनारायण अहिरवार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद द्वारा उनकी पुत्री के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं। मां का कहना है कि 25 जनवरी 2026 को दामाद ने सीमा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे ग्वालियर के नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत पहले ही नौगांव थाना, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ दोबारा आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
    1
    छतरपुर। जिले के ईशानगर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, ईशानगर निवासी मालती अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री सीमा अहिरवार ने 25 अगस्त 2025 को नौगांव निवासी रूपनारायण अहिरवार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद द्वारा उनकी पुत्री के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं।
मां का कहना है कि 25 जनवरी 2026 को दामाद ने सीमा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे ग्वालियर के नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत पहले ही नौगांव थाना, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ दोबारा आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • Post by Rahul
    1
    Post by Rahul
    user_Rahul
    Rahul
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आसमान में आग का समंदर, पनामा कैनाल पर एक पल में तबाही! ब्रिज पर कारें दौड़ रही थीं, तभी नीचे फटा तेल का टैंकर- VIDEO पनामा सिटी में 'ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज' के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। इसके बाद आसमान में काळा बादल छा गए। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पनामा सिटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब Bridge of the Americas के पास फ्यूल टैंकरों में जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार छा गया। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, बाल्बोआ इलाके के एक ऑयल टैंक फैसिलिटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़े कई टैंकरों को अपनी चपेट में ले लिया और फिर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि धमाके के समय आग की लपटें सड़क के ऊपर तक फैल गई थीं। पुल से गुजर रहे वाहन चालक घबराकर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
    1
    आसमान में आग का समंदर, पनामा कैनाल पर एक पल में तबाही! ब्रिज पर कारें दौड़ रही थीं, तभी नीचे फटा तेल का टैंकर- VIDEO
पनामा सिटी में 'ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज' के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। इसके बाद आसमान में काळा बादल छा गए। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पनामा सिटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब Bridge of the Americas के पास फ्यूल टैंकरों में जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार छा गया।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, बाल्बोआ इलाके के एक ऑयल टैंक फैसिलिटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़े कई टैंकरों को अपनी चपेट में ले लिया और फिर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि धमाके के समय आग की लपटें सड़क के ऊपर तक फैल गई थीं। पुल से गुजर रहे वाहन चालक घबराकर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
    user_Rachna devi
    Rachna devi
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • टीकमगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला समेत दो पर जानलेवा हमला—सही रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप टीकमगढ़। जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ में जमीन विवाद को लेकर गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित स्वामी प्रसाद यादव (सेवानिवृत्त सूबेदार) ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू गीता यादव और भाई भागीरथ यादव पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन थाना जतारा द्वारा सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आवेदन के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी गोवर्धन यादव, बृजपाल यादव सहित अन्य लोग पीड़ित के खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में भागीरथ यादव के कान पर गंभीर चोट आई, जिससे उनका कान कट गया और हाथ में फ्रैक्चर हो गया।वहीं, बहू गीता यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके नाक, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों से खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि खेत पर जाने पर जान से मार देंगे। पीड़ित ने यह भी बताया कि खेत में उनकी फसल और मकान है, जिसमें सरिया आदि रखा हुआ है, लेकिन आरोपियों के डर से वह वहां नहीं जा पा रहा है। आरोपियों को प्रभावशाली और दबंग बताते हुए पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पीड़ित का कहना है कि पहले दर्ज रिपोर्ट सही तरीके से नहीं लिखी गई और मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनके ऊपर दर्ज कथित झूठे मामले को हटाने की मांग की है।
    3
    टीकमगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला समेत दो पर जानलेवा हमला—सही रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
टीकमगढ़। जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ में जमीन विवाद को लेकर गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित स्वामी प्रसाद यादव (सेवानिवृत्त सूबेदार) ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू गीता यादव और भाई भागीरथ यादव पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन थाना जतारा द्वारा सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
आवेदन के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी गोवर्धन यादव, बृजपाल यादव सहित अन्य लोग पीड़ित के खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में भागीरथ यादव के कान पर गंभीर चोट आई, जिससे उनका कान कट गया और हाथ में फ्रैक्चर हो गया।वहीं, बहू गीता यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके नाक, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों से खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि खेत पर जाने पर जान से मार देंगे।
पीड़ित ने यह भी बताया कि खेत में उनकी फसल और मकान है, जिसमें सरिया आदि रखा हुआ है, लेकिन आरोपियों के डर से वह वहां नहीं जा पा रहा है। आरोपियों को प्रभावशाली और दबंग बताते हुए पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
पीड़ित का कहना है कि पहले दर्ज रिपोर्ट सही तरीके से नहीं लिखी गई और मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनके ऊपर दर्ज कथित झूठे मामले को हटाने की मांग की है।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छतरपुर: मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा आवेदन छतरपुर में मारपीट और कथित झूठे आरोपों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लखनचंद सेन नामक व्यक्ति ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 2-3 मार्च की रात ग्राम मोरवा, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में उनके भाई के साथ गंभीर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद मामले को भटकाने का प्रयास किया गया और कुछ लोगों द्वारा झूठी कहानी गढ़ी गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था, बल्कि उन्हें साजिशन फंसाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने आज एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और झूठे आरोपों से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    छतरपुर: मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा आवेदन
छतरपुर में मारपीट और कथित झूठे आरोपों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लखनचंद सेन नामक व्यक्ति ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 2-3 मार्च की रात ग्राम मोरवा, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में उनके भाई के साथ गंभीर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद मामले को भटकाने का प्रयास किया गया और कुछ लोगों द्वारा झूठी कहानी गढ़ी गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था, बल्कि उन्हें साजिशन फंसाने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित ने आज एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और झूठे आरोपों से सुरक्षा की मांग की है।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • छतरपुर में 151वां विशाल भंडारा आज: महावीर मंदिर में अभिषेक, यज्ञ और भजन संध्या के साथ होंगे धार्मिक आयोजन छतरपुर। शहर के मोटे के महावीर मंदिर में आज 7 अप्रैल को हिन्दू जोड़ो संगठन के तत्वावधान में 151वां विशाल भंडारा एवं धार्मिक आयोजन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान श्री हनुमान जी के अभिषेक से होगी। इस दौरान 11 लीटर गौ दुग्ध से अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 56 भोग महाप्रसाद, 51 हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। अंत में महाआरती संपन्न होगी। शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। भंडारे की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी, जो हरिदर्शन तक जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। हिन्दू जोड़ो संगठन ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं-बहनों से अपील की है कि वे आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
    1
    छतरपुर में 151वां विशाल भंडारा आज: महावीर मंदिर में अभिषेक, यज्ञ और भजन संध्या के साथ होंगे धार्मिक आयोजन
छतरपुर। शहर के मोटे के महावीर मंदिर में आज 7 अप्रैल को हिन्दू जोड़ो संगठन के तत्वावधान में 151वां विशाल भंडारा एवं धार्मिक आयोजन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन की शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान श्री हनुमान जी के अभिषेक से होगी। इस दौरान 11 लीटर गौ दुग्ध से अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में 56 भोग महाप्रसाद, 51 हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। अंत में महाआरती संपन्न होगी। शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।
भंडारे की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी, जो हरिदर्शन तक जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
हिन्दू जोड़ो संगठन ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं-बहनों से अपील की है कि वे आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.