logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रु वसूली का आरोप? पर सच क्या,, बिलासपुर के मस्तूरी थाने में पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रुपए की कथित अवैध वसूली का आरोप लगा है। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर 5 हजार रुपए लिए गए। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। हालांकि, जांच में वसूली के आरोप सही नहीं पाए गए।

1 hr ago
user_Ziya khan
Ziya khan
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रु वसूली का आरोप? पर सच क्या,, बिलासपुर के मस्तूरी थाने में पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रुपए की कथित अवैध वसूली का आरोप लगा है। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर 5 हजार रुपए लिए गए। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। हालांकि, जांच में वसूली के आरोप सही नहीं पाए गए।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रु वसूली का आरोप? पर सच क्या,, बिलासपुर के मस्तूरी थाने में पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रुपए की कथित अवैध वसूली का आरोप लगा है। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर 5 हजार रुपए लिए गए। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। हालांकि, जांच में वसूली के आरोप सही नहीं पाए गए।
    1
    पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रु वसूली का आरोप? पर सच क्या,,
बिलासपुर के मस्तूरी थाने में पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रुपए की कथित अवैध वसूली का आरोप लगा है। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर 5 हजार रुपए लिए गए। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। हालांकि, जांच में वसूली के आरोप सही नहीं पाए गए।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल बिलासपुर में सेवानिवृत्त अभियंताओं ने मनाया अभियंता दिवस। इस अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यों और मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए फोरम की सराहना की गई। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अभियंताओं को विशेष रूप से सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
    1
    अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल
बिलासपुर में सेवानिवृत्त अभियंताओं ने मनाया अभियंता दिवस। इस अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यों और मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए फोरम की सराहना की गई। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अभियंताओं को विशेष रूप से सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर में धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, चापड़ और बड़ा चाकू जब्त बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लोहे के धारदार हथियार भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो अलग-अलग स्थानों पर युवक धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं।
    1
    बिलासपुर में धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, चापड़ और बड़ा चाकू जब्त
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लोहे के धारदार हथियार भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो अलग-अलग स्थानों पर युवक धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं।
    user_CG News Box
    CG News Box
    Newsagent बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर की सकरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप?कथित आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई और साक्ष्यों पर उठाए सवाल बिलासपुर के लोखड़ी में क्रिकेट विवाद के बाद 19 वर्षीय शेख इस्माईल गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान रायपुर के DKS अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सकरी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लाठी-डंडे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं, 15 सितंबर को कथित आरोपियों के परिजन और ग्रामीण ज्ञापन देने SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की, कुछ युवाओं को कथित तौर पर गलत तरीके से आरोपी बनाया और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी से पहले परिवार को सूचना नहीं दी गई। एक कथित आरोपी के परिजनों का कहना है कि वह घायल को 112 से अस्पताल पहुंचाने गया था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि पुलिस निष्पक्ष हो के किस तरह कार्रवाई करेगी।
    1
    बिलासपुर की सकरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप?कथित आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई और साक्ष्यों पर उठाए सवाल
बिलासपुर के लोखड़ी में क्रिकेट विवाद के बाद 19 वर्षीय शेख इस्माईल गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान रायपुर के DKS अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सकरी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लाठी-डंडे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं, 15 सितंबर को कथित आरोपियों के परिजन और ग्रामीण ज्ञापन देने SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की, कुछ युवाओं को कथित तौर पर गलत तरीके से आरोपी बनाया और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी से पहले परिवार को सूचना नहीं दी गई। एक कथित आरोपी के परिजनों का कहना है कि वह घायल को 112 से अस्पताल पहुंचाने गया था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि पुलिस निष्पक्ष हो के किस तरह कार्रवाई करेगी।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी बिल छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम बिल्हा तहसीलदार, एस डी एस, को ज्ञापन सौंपा आज बुधवार की साम 6 बजे आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के संजय गढ़े वाला जी से मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों से धोखा,लचर शिक्षा व्यवस्था,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, ख़राब सड़कें,बिजली बिल से हलाकान जनता,बढ़ता अवैध नशे का कारोबार और सड़क पर घूम रहे मवेशियों का व्यवस्थापन सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को को बिल्हा तहसीलदार /एसडीएम/कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया । बिल्हा विधानसभा के आप नेता संजय गढ़ेवाल ने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं, किसानों को इस साल भी महंगी यूरिया खाद लेना पड़ा,किसानों को एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर धोखा बंद किया जाये, ताकि पिछले साल की भांति इस साल प्रदेश में किसानों को आत्महत्या ना करना पड़े और यदि ऐसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार एसडीएम और कलेक्टर की होगी। गरीब बच्चों के लिए सरकारी शिक्षा सरकार पूरी तरह बर्बाद कर दी है, प्रदेश शिक्षा के मामले में 34 वें नंबर पर है जो कि शर्मनाक है। पेपर लीक सरकार रोक नहीं पा रही है, स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है, हर तरफ जर्ज़र सड़कें हैं, सड़को पर बैठे मवेशियों की जान जा रही है, बढ़े बिजली बिल से जनता त्रस्त है। बढ़ते नशे के कारोबार और मिलावटी शराब पर नियंत्रण किया जाये ।
    1
    छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी बिल
छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम  बिल्हा तहसीलदार, एस डी एस, को ज्ञापन सौंपा
आज बुधवार की साम 6 बजे आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के संजय गढ़े वाला जी से मिली जानकारी अनुसार 
आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों से धोखा,लचर शिक्षा व्यवस्था,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, ख़राब सड़कें,बिजली बिल से हलाकान जनता,बढ़ता अवैध नशे का कारोबार और सड़क पर घूम रहे मवेशियों का व्यवस्थापन सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को को बिल्हा तहसीलदार /एसडीएम/कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया । 
बिल्हा विधानसभा के आप नेता संजय  गढ़ेवाल ने कहा कि  प्रदेश में किसान परेशान हैं, 
किसानों को इस साल भी महंगी यूरिया खाद लेना पड़ा,किसानों को एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर धोखा बंद किया जाये, 
ताकि पिछले साल की भांति इस साल प्रदेश में किसानों को आत्महत्या ना करना पड़े 
और यदि ऐसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार एसडीएम और कलेक्टर की होगी। 
गरीब बच्चों के लिए सरकारी शिक्षा सरकार पूरी तरह बर्बाद कर दी है, प्रदेश शिक्षा के मामले में 34 वें नंबर पर है जो कि शर्मनाक है।
पेपर लीक सरकार रोक नहीं पा रही है,
स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है,
हर तरफ जर्ज़र सड़कें हैं, 
सड़को पर बैठे मवेशियों की जान जा रही है, 
बढ़े बिजली बिल से जनता त्रस्त है।
बढ़ते नशे के कारोबार और मिलावटी शराब पर नियंत्रण किया जाये ।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • हैलो दोस्तों जिंदगी में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें हम मिस तो बहुत करते हैं पर उनसे मिल नही पाते
    1
    हैलो दोस्तों जिंदगी में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें हम मिस तो बहुत करते हैं पर उनसे मिल नही पाते
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • हाथियों का कहर: किसान की धान की खड़ी फसल हुई चौपट पचपेड़ी में हाथियों ने मचाई तबाही, किसान ने सोशल मीडिया पर साझा किए फोटो-वीडियो; शासन-प्रशासन से तत्काल मुआवजे की गुहार पचपेड़ी (कसडोल)। ग्राम पचपेड़ी, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में हाथियों के विचरण से एक किसान की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हाथियों द्वारा खेत में खड़ी धान की फसल को रौंदकर चौपट किए जाने से किसान के सामने आर्थिक नुकसान की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसान ने अपने खेत में हुए नुकसान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। तस्वीरों और वीडियो में फसल को हुए नुकसान को दिखाया गया है। किसान की मेहनत पर हाथियों ने फेरा पानी किसान ने मेहनत और लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन हाथियों के खेत में पहुंचने से फसल को नुकसान होने का आरोप है। ऐसे में किसान को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। हाथियों के लगातार विचरण को देखते हुए क्षेत्र के अन्य किसानों में भी अपनी फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है। सरकार से मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग किसान ने शासन-प्रशासन से खेत का तत्काल मौका निरीक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा को देखते हुए हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ाने की भी आवश्यकता बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि जंगली हाथियों से फसल नुकसान की स्थिति में समय पर सर्वे और मुआवजा मिलने से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है।
    1
    हाथियों का कहर: किसान की धान की खड़ी फसल हुई चौपट

पचपेड़ी में हाथियों ने मचाई तबाही, किसान ने सोशल मीडिया पर साझा किए फोटो-वीडियो; शासन-प्रशासन से तत्काल मुआवजे की गुहार

पचपेड़ी (कसडोल)। ग्राम पचपेड़ी, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में हाथियों के विचरण से एक किसान की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हाथियों द्वारा खेत में खड़ी धान की फसल को रौंदकर चौपट किए जाने से किसान के सामने आर्थिक नुकसान की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

किसान ने अपने खेत में हुए नुकसान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। तस्वीरों और वीडियो में फसल को हुए नुकसान को दिखाया गया है।

किसान की मेहनत पर हाथियों ने फेरा पानी

किसान ने मेहनत और लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन हाथियों के खेत में पहुंचने से फसल को नुकसान होने का आरोप है। ऐसे में किसान को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। हाथियों के लगातार विचरण को देखते हुए क्षेत्र के अन्य किसानों में भी अपनी फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है।

सरकार से मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

किसान ने शासन-प्रशासन से खेत का तत्काल मौका निरीक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा को देखते हुए हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ाने की भी आवश्यकता बताई जा रही है।

किसानों का कहना है कि जंगली हाथियों से फसल नुकसान की स्थिति में समय पर सर्वे और मुआवजा मिलने से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.13 लाख की ठगी, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। थाना सरकंडा पुलिस ने एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लगरा निवासी सुमित केंवट (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1322/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने 14 सितंबर 2026 को थाना सरकंडा क्षेत्र की मोपका चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह 12वीं और आईटीआई की पढ़ाई कर चुका है। गांव के सुमित केवट ने जुलाई 2025 में उसे बताया कि उसकी नेताओं से अच्छी जान-पहचान है और वह एनटीपीसी में उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बदले उसने 50 हजार रुपये की मांग की। भरोसे में आकर रथ लाल ने तत्काल 34 हजार रुपये फोन-पे के जरिए सुमित को दे दिए और अपने आईटीआई व स्कूली प्रमाण पत्र भी सौंप दिए।
    1
    एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.13 लाख की ठगी, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिलासपुर में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। थाना सरकंडा पुलिस ने एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लगरा निवासी सुमित केंवट (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1322/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने 14 सितंबर 2026 को थाना सरकंडा क्षेत्र की मोपका चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह 12वीं और आईटीआई की पढ़ाई कर चुका है। गांव के सुमित केवट ने जुलाई 2025 में उसे बताया कि उसकी नेताओं से अच्छी जान-पहचान है और वह एनटीपीसी में उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बदले उसने 50 हजार रुपये की मांग की। भरोसे में आकर रथ लाल ने तत्काल 34 हजार रुपये फोन-पे के जरिए सुमित को दे दिए और अपने आईटीआई व स्कूली प्रमाण पत्र भी सौंप दिए।
    user_CG News Box
    CG News Box
    Newsagent बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.