500 रुपये के विवाद में दोस्त ने ली दोस्त की जान, शादी समारोह में खून से सना मंजर 500 रुपये के विवाद में दोस्त ने ली दोस्त की जान, शादी समारोह में खून से सना मंजर कानपुर देहात के सिकंदरा में एक मामूली उधारी का विवाद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। महज 500 रुपये के लेन-देन को लेकर एक किशोर ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार रात करीब 11 बजे एक शादी समारोह के दौरान हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, महेषपुर गांव के एक 16 वर्षीय किशोर ने दो महीने पहले अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने दोस्त सत्यम से 500 रुपये उधार लिए थे। काफी दिनों से सत्यम अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी किशोर लगातार टालमटोल कर रहा था। सोमवार रात सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में दोनों का आमना-सामना हो गया। जैसे ही सत्यम ने दोबारा पैसे मांगे, आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने पास में रखे चाकू से सत्यम पर हमला कर दिया। शादी में मौजूद लोगों ने जब सत्यम को खून से लथपथ देखा तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ का बयान: क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और साक्ष्य जुटाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

- डेरापुर ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित डेरापुर ब्लॉक् मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार करीब 12 बजे सफाई कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने की। बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी सफाई कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई तथा दवा का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके और मच्छर जनित रोगों से बचाव हो सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर सफाई कर्मी अशोक कुमार, राकेश कुमार, विमल कुमार, गुड्डी देवी, रामकिशोर, मोहन कुमार, रवि, गौरव, संतोष कुमार, दयाशंकर, गौरंगधर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- कानपुर देहात,झींझक ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे डिलवल झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ अंशु (पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता बृजेन्द्र स्वरूप ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद ₹500 के विवाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या, शादी समारोह में मचा हड़कंप कानपुर देहात। जनपद के सिकंदरा क्षेत्र स्थित विमला गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब ₹500 के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव महेशपुर निवासी स्वर्गीय राघवेंद्र की पुत्री की शादी का कार्यक्रम सिकंदरा के विमल गार्डन में चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही सत्यम पुत्र छविराम निषाद का बेटा सत्यम और गौरव पुत्र अरविंद कुमार गौतम के बीच ₹500 के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस के दौरान सत्यम ने गौरव से अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर गौरव ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और गुस्से में आकर गौरव ने सत्यम के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सत्यम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों ही किशोर कक्षा 10 के छात्र थे। मृतक सत्यम अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव को ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।4
- औरैया (ब्यूरो)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल अजीतमल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-02 एवं मॉड्यूल-03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 21 मार्च से 24 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने प्रतिभाग कर चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। प्रशिक्षण में एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत की महत्ता, समूह में लेन-देन की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा अवनीश राजावत (डीआरपी), बीआरपी रचना, वंदना, सुमन एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा एवं भाग्यनगर विकासखंड से महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समूह सखियों में सुधा, राधा, रजनी,चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, चांदनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में स्कूटी रैली मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई। यह रैली सदर कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती हुई वापस में कोतवाली में संपन्न हुई।1
- औरैया। बहुचर्चित डबल मर्डर प्रकरण में मंगलवार को बड़ा फैसला सामने आया। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप नि0 अधि0 से संबन्धित 9 अभियुक्तों को दण्डित किया गया।उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के मामला 11 जुलाई 2020 को पंजीकृत किया गया था। न्यायालय ने कमलेश पाठक को छह वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक लाख रुपये का अर्थदंड दिया, जबकि अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच वर्ष की सजा और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।हालांकि, इस मामले में कमलेश पाठक के गनर अवनीश प्रताप को कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।1
- झींझक ब्लॉक बैठक में ढाई करोड़ के विकास प्रस्ताव पास झींझक। ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।1