logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक ब्लॉक बैठक में ढाई करोड़ के विकास प्रस्ताव पास करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कानपुर देहात,झींझक ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।

4 hrs ago
user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

झींझक ब्लॉक बैठक में ढाई करोड़ के विकास प्रस्ताव पास करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कानपुर देहात,झींझक ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात,झींझक ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।
    1
    कानपुर देहात,झींझक ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झींझक ब्लॉक बैठक में ढाई करोड़ के विकास प्रस्ताव पास झींझक। ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।
    1
    झींझक ब्लॉक बैठक में ढाई करोड़ के विकास प्रस्ताव पास
झींझक। ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे डिलवल झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ अंशु (पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता बृजेन्द्र स्वरूप ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे डिलवल झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
मृतक की पहचान कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ अंशु (पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता बृजेन्द्र स्वरूप ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद ₹500 के विवाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या, शादी समारोह में मचा हड़कंप कानपुर देहात। जनपद के सिकंदरा क्षेत्र स्थित विमला गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब ₹500 के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव महेशपुर निवासी स्वर्गीय राघवेंद्र की पुत्री की शादी का कार्यक्रम सिकंदरा के विमल गार्डन में चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही सत्यम पुत्र छविराम निषाद का बेटा सत्यम और गौरव पुत्र अरविंद कुमार गौतम के बीच ₹500 के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस के दौरान सत्यम ने गौरव से अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर गौरव ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और गुस्से में आकर गौरव ने सत्यम के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सत्यम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों ही किशोर कक्षा 10 के छात्र थे। मृतक सत्यम अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव को ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
    4
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
₹500 के विवाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या, शादी समारोह में मचा हड़कंप
कानपुर देहात। जनपद के सिकंदरा क्षेत्र स्थित विमला गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब ₹500 के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव महेशपुर निवासी स्वर्गीय राघवेंद्र की पुत्री की शादी का कार्यक्रम सिकंदरा के विमल गार्डन में चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही सत्यम पुत्र छविराम निषाद का बेटा सत्यम और गौरव पुत्र अरविंद कुमार गौतम के बीच ₹500 के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस के दौरान सत्यम ने गौरव से अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर गौरव ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और गुस्से में आकर गौरव ने सत्यम के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सत्यम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों ही किशोर कक्षा 10 के छात्र थे। मृतक सत्यम अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव को ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • औरैया पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को 6 साल की सजा। डबल मर्डर के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी से पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में 6 साल की सजा। जेल में बंद हत्या के आरोप में सिपाही अवनीश गैंगस्टर एक्ट में बरी। अन्य सभी आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा।
    1
    औरैया पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को 6 साल की सजा। डबल मर्डर के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी से पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में 6 साल की सजा। जेल में बंद हत्या के आरोप में सिपाही अवनीश गैंगस्टर एक्ट में बरी। अन्य सभी आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • औरैया। नारायणपुर मोहल्ले में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में मंगलवार को छह साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने उनके भाई संतोष और रामू पाठक समेत आठ अन्य को पांच-पांच साल की सजा देते हुए जेल भेज दिया है। जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई है। अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है जबकि गनर अवनीश प्रताप को दोषमुक्त कर दिया। पूर्व एमएलसी पर एक लाख व अन्य सभी पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुलाई 2020 में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को अलग-अलग जेलों से कोर्ट में लाकर पेश किया गया था। सजा सुनाने के बाद सभी दोषियों को वापस जेल भेज दिया गया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को हुए दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमलएसी कमलेश पाठक समेत 11 को आरोपी बनाया गया था। इस वारदात के बाद 11 जुलाई 2020 को तत्कालीन कोतवाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को सुनाई सजा सुनाई गई जिसमें एक आरोपी किशोर था। उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। गैंगस्टर मामले में फरवरी में ही लगभग सुनवाई पूरी हो चुकी थी लेकिन आरोपी गनर अवनीश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांग लिया। इसके चलते सुनवाई आगे बढ़ गई थी। मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाया। इसमें सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को सजा सुनाई है।
    1
    औरैया। नारायणपुर मोहल्ले में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में मंगलवार को छह साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने उनके भाई संतोष और रामू पाठक समेत आठ अन्य को पांच-पांच साल की सजा देते हुए जेल भेज दिया है। 
जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई है। अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है जबकि गनर अवनीश प्रताप को दोषमुक्त कर दिया। पूर्व एमएलसी पर एक लाख व अन्य सभी पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुलाई 2020 में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को अलग-अलग जेलों से कोर्ट में लाकर पेश किया गया था। सजा सुनाने के बाद सभी दोषियों को वापस जेल भेज दिया गया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को हुए दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमलएसी कमलेश पाठक समेत 11 को आरोपी बनाया गया था। इस वारदात के बाद 11 जुलाई 2020 को तत्कालीन कोतवाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को सुनाई सजा सुनाई गई जिसमें एक आरोपी किशोर था। उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।
गैंगस्टर मामले में फरवरी में ही  लगभग सुनवाई पूरी हो चुकी थी लेकिन आरोपी गनर अवनीश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांग लिया। इसके चलते सुनवाई आगे बढ़ गई थी। मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाया। इसमें सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को सजा सुनाई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। सोशल मीडिया पर तीन युवकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बातचीत के दौरान वेश्य समाज के बारे में अभद्र टिप्पणियाँ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही समाज के लोगों में गहरी नाराज़गी फैल गई है और इसको लेकर स्थानीय स्तर पर रोष देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सदर कोतवाली औरैया क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद वेश्य समाज के प्रतिनिधियों ने इसकी कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और इसका सार्वजनिक विरोध किया जाना आवश्यक है। उधर, विवाद बढ़ता देख संबंधित युवकों ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। युवकों का कहना है कि वायरल वीडियो में कही गई बातें किसी को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं थीं। बातचीत के दौरान आवेश में कुछ शब्द निकल गए, जिनका किसी समाज या व्यक्ति को आहत करने का मकसद नहीं था। उन्होंने इस पर खेद जताते हुए क्षमा मांगी है।
    2
    औरैया। सोशल मीडिया पर तीन युवकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बातचीत के दौरान वेश्य समाज के बारे में अभद्र टिप्पणियाँ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही समाज के लोगों में गहरी नाराज़गी फैल गई है और इसको लेकर स्थानीय स्तर पर रोष देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सदर कोतवाली औरैया क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद वेश्य समाज के प्रतिनिधियों ने इसकी कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और इसका सार्वजनिक विरोध किया जाना आवश्यक है।
उधर, विवाद बढ़ता देख संबंधित युवकों ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। युवकों का कहना है कि वायरल वीडियो में कही गई बातें किसी को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं थीं। बातचीत के दौरान आवेश में कुछ शब्द निकल गए, जिनका किसी समाज या व्यक्ति को आहत करने का मकसद नहीं था। उन्होंने इस पर खेद जताते हुए क्षमा मांगी है।
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 500 रुपये के विवाद में दोस्त ने ली दोस्त की जान, शादी समारोह में खून से सना मंजर कानपुर देहात के सिकंदरा में एक मामूली उधारी का विवाद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। महज 500 रुपये के लेन-देन को लेकर एक किशोर ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार रात करीब 11 बजे एक शादी समारोह के दौरान हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, महेषपुर गांव के एक 16 वर्षीय किशोर ने दो महीने पहले अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने दोस्त सत्यम से 500 रुपये उधार लिए थे। काफी दिनों से सत्यम अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी किशोर लगातार टालमटोल कर रहा था। सोमवार रात सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में दोनों का आमना-सामना हो गया। जैसे ही सत्यम ने दोबारा पैसे मांगे, आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने पास में रखे चाकू से सत्यम पर हमला कर दिया। शादी में मौजूद लोगों ने जब सत्यम को खून से लथपथ देखा तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ का बयान: क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और साक्ष्य जुटाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    1
    500 रुपये के विवाद में दोस्त ने ली दोस्त की जान, शादी समारोह में खून से सना मंजर
कानपुर देहात के सिकंदरा में एक मामूली उधारी का विवाद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। महज 500 रुपये के लेन-देन को लेकर एक किशोर ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार रात करीब 11 बजे एक शादी समारोह के दौरान हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, महेषपुर गांव के एक 16 वर्षीय किशोर ने दो महीने पहले अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने दोस्त सत्यम से 500 रुपये उधार लिए थे। काफी दिनों से सत्यम अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी किशोर लगातार टालमटोल कर रहा था।
सोमवार रात सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में दोनों का आमना-सामना हो गया। जैसे ही सत्यम ने दोबारा पैसे मांगे, आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने पास में रखे चाकू से सत्यम पर हमला कर दिया।
शादी में मौजूद लोगों ने जब सत्यम को खून से लथपथ देखा तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
सीओ का बयान:
क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और साक्ष्य जुटाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.