Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from राजस्थान and nearby areas
- आगामी 11 फरवरी को पेश होने वाले राजस्थान बजट में गंगापुर सिटी को पुन जिला बहाल करने की मांग हुई तेज, सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश मंगल एवं नरेश कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री को ईमेल व पत्र भेजकर जिला बनाने की मांग की, पूर्व सरकार द्वारा सभी मापदंडों के आधार पर जिला स्थापित किया गया था, वर्तमान सरकार ने बिना स्पष्ट कारण जिला निरस्त कर दिया था निरस्त, जिला निरस्त होने के बाद क्षेत्रीय विकास हुआ है प्रभावित ,बजट सत्र में गंगापुर सिटी-वजीरपुर-बामनवास क्षेत्र की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला बहाली की मांग की1
- गंगापुर सिटी। शहर में उदेई मोड़ स्थित मनोरथ सिद्ध हनुमानजी मंदिर से शनिवार को 121 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसी के साथ सैनिक नगर स्थित कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। यात्रा में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा। बैंडबाजों की मधुर धुनों और भजनों के साथ महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर नाचते-गाते आगे बढ़ती रहीं। कलश यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा कलशों के साथ बालाजी महाराज सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा के बाद यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में सबसे आगे मुख्य यजमान मुरारीलाल शर्मा सिर पर भागवत पोथी धारण किए हुए चल रहे थे, जबकि उनके साथ पत्नी प्रधान कलश लेकर चल रही थीं। उनके पीछे पंक्तिबद्ध रूप से 121 महिलाएं सिर पर कलश लिए यात्रा का हिस्सा बनीं। यात्रा में अनुशासन और भक्तिभाव देखने को मिला। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी से वातावरण और भी उत्साहपूर्ण हो गया। सबसे पीछे कथावाचक देवीप्रकाश कैमला वाले घोड़ी पर सवार होकर चल रहे थे, जिससे यात्रा की शोभा और बढ़ गई। कलश यात्रा उदेई मोड़ स्थित मनोरथ सिद्ध हनुमानजी मंदिर से शुरू होकर सैनिक नगर स्थित कथा स्थल तक पहुंची। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए गए। आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं ने बताया कि आगामी दिनों में श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।2
- लालसोट : श्री पहाड़ी वाले भोमिया जी महाराज बस स्टैंड लालसोट वार्ड नंबर 30 में शिव पुराण प्रतिष्ठा के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दोपहर 2:00 बजे से ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा हजारों भक्तों ने पहुंचकर पंगत में बैठकर पंकज प्रसादी की इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा डूंगरपुर, निर्वात मां सभापति पिंकी चतुर्वेदी, मीनू बहन जी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, डॉक्टर शंभू कुईवाला, शाहित हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर अपना सहयोग दिया। श्री पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज नवयुग मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पंकज प्रसादी में अपना पूर्ण सहयोग दिया गया।4
- शंकर गोरा का लालसोट में स्वागत लालसोट में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का विश्व शांति कुंज (डीडवाना) व भाजपा कार्यालय बड़ाया धर्मशाला में विधायक रामबिलास डूंगरपुर की उपस्थिति में स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- * हिण्डोन राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने हाथों से रोज़ दाना चुंगा ते हैं पशु प्रेमी करण सिंह बेनीवाल काचरोली* वीडियो देखें शुरू ऐप में4
- अंता अस्पताल में महिला डॉक्टरों की कमी, मरीज बेहाल, #rajasthan #baran #antanews #latestupdates1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- पानी गर्म करते समय रॉड से झुलसी युवती, घायल अवस्था में परिजनों ने पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डाक्टरों ने किया मृत घोषित, मृतका की पहचान निशा बानो पुत्री रफीक खान के रूप में हुई ,उस्मान कॉलोनी दशहरा मैदान गंगापुर सिटी निवासी थी मृतका,परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाएं ही ले गए शव को, परिजनों ने कोई कार्यवाही के किया मना1
- हर क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी — विधायक रामबिलास डूंगरपुर लालसोट। विधायक रामबिलास डूंगरपुर ने रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के दो वर्षों में लालसोट क्षेत्र में सड़कों पर दस वर्षों से अधिक कार्य हुए हैं तथा आगामी बजट में भी बड़े विकास कार्यों की उम्मीद है। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान डॉ. कौशल्या मीणा, उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा, विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा, सहायक विकास अधिकारी बच्चू सिंह मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।2