चित्तौडगढ : चित्तौड़ शहर काज़ी ने मदीना शरीफ से दिया अमन-शांति का पैगाम चित्तौड़गढ़ 24 अगस्त। 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चित्तौड़ शहर काज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी मदीना शरीफ पहुंचे हैं। मदीना शरीफ से उन्होंने शहरवासियों और देशवासियों के नाम ईद मिलादुन्नबी को अमन, भाईचारे और इंसानियत के संदेश के साथ मनाने की अपील की है। शहर काज़ी ने कहा कि पैगम्बर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ के यौमे विलादत के मौके पर जुलूस में हर मजहब और मिल्लत के लोगों को मुबारकबाद पेश की जाए तथा पूरे अदब और एहतराम के साथ जश्न मनाया जाए। उन्होंने जुलूस में शामिल होने वालों से वुजू करके सफेद लिबास पहनने, दरूद शरीफ पढ़ने और सादा माइक का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जुलूस में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाए। तबर्रुक और पानी की थैलियां भी सड़क पर फेंकने के बजाय अदब के साथ लोगों में वितरित की जाएं। जुलूस के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के लिए एक टीम गठित करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क पर होने वाले कचरे और वेस्टेज को उठाकर डस्टबिन में डाला जाए, ताकि शहर साफ-सुथरा रहे और समाज के सामने सकारात्मक संदेश जाए। शहर काज़ी ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए, जिससे किसी दूसरे मजहब के लोगों को तकलीफ पहुंचे। सभी को आपसी भाईचारे, सद्भाव और अमन-शांति का संदेश देना चाहिए तथा बेजा खुराफात से बचना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से नौजवानों से अपील की कि सुबह सादिक के वक्त पटाखे न चलाएं और मोटरसाइकिलों से तेज रफ्तार या स्टंट न करें। इसके बजाय मस्जिद में जाकर नमाज अदा करें, अपने गुनाहों की माफी मांगें और अपने वतन की खुशहाली व अमन की दुआ करें। उन्होंने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी को इंसानियत की सेवा से भी जोड़ा जाए। जरूरतमंदों की मदद की जाए, अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित किए जाएं, गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में आर्थिक मदद की जाए, विधवाओं और यतीमों की सहायता की जाए तथा जरूरतमंद गरीब बच्चियों की शादी में सहयोग किया जाए। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाए। शहर काज़ी ने कहा कि इस्लाम ने इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद की शिक्षा दी है। इसलिए हर व्यक्ति को इन शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए, खुद भी खिलाफे शरीयत कार्यों से बचना चाहिए और दूसरों को भी इससे बचने की प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी अमन, सुकून, भाईचारे, स्वच्छता और इंसानियत की मिसाल बनाकर मनाएं।

- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल 😔😔 ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा1
- जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील1
- तिब्बत से आए जल सैलाब का कहर: नेपाल के रसुवा में बाढ़ , 28 पुलिसकर्मी लापता...तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति काठमांडू। नेपाल के रसुवा में बुधवार सुबह तिब्बत से आए पानी के सैलाब से हाहाकार मच गया है। इस जल आपदा में रसुवा जिले में 19 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं। बागमती प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीआईजी दीपक रेग्मी के अनुसार, रसुवागढ़ी पुलिस चौकी में तैनात 22 पुलिसकर्मियों में से केवल 9 से ही संपर्क हो पाया है। 13 पुलिसकर्मी से संपर्क नहीं हो पा रहा। स्याफ्रुबेसी में तैनात 9 पुलिसकर्मियों में से केवल 3 से संपर्क हो पाया है। पुलिसकर्मी लापता हैं। बाढ़ में पुलिस कार्यालय भी बह गया है। टिमुरे बीओपी में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी भी लापता बताए गए हैं। रसुवा में सुबह करीब 9 बजे आई बाढ़ से टिमुरे, स्याफ्रुबेसी समेत नदी तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में नेपाल के तीनों सुरक्षा निकायों को खोज, बचाव और राहत अभियान में लगाया गया है। खोज एवं बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना ने दो हेलीकॉप्टरों सहित विशेष टीम भेजी है। अस्पतालों में सेना के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी तैनात की गई है। बचाव कार्य के लिए धुन्चे, रसुवा और धादिङ के गजुरी से भी नेपाली सेना की टीमें भेजी गई हैं। काठमांडू से भरतपुर तक पृथ्वी राजमार्ग बंद भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण पृथ्वी राजमार्ग के काठमांडू के नागढुंगा से चितवन के भरतपुर तक के हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता डीआईजी अविनारायण काफ्ले के अनुसार, धादिड़ जिले के राजमार्ग क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ ने दर्जनों बस्तियों और बाजारों को प्रभावित किया है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काठमांडू से आपदा प्रबंधन पुलिस की टीम भी प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हो गई है। बाढ़ सतर्कता केंद्र ने चेतावनी दी है कि तिब्बत से आई भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ का असर चितवन तक पहुंच सकता है। केंद्र ने तत्काल सतर्कता बरतने की अपील की है। बाढ़ पूर्वानुमान शाखा ने सरकार से पृथ्वी राजमार्ग सहित क्षेत्र के प्रमुख कॉरिडोर मार्गों को बंद कर यातायात रोकने का आग्रह किया है। बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट के नदी तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है और इसका गंभीर प्रभाव मुग्लिन तक पड़ने की आशंका जताई गई है। त्रिशूली नदी से जुड़े सभी तटीय क्षेत्रों को जोखिम में बताते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में बाढ़ के दौरान इलाके में भूस्खलन भी हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने पृथ्वी राजमार्ग और पासाङल्हामु राजमार्ग से संचालित होने वाले सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही रोक दी है। काठमांडू ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एसपी नरेशराज सुवेदी ने बताया कि काठमांडू से पृथ्वी राजमार्ग होते हुए चितवन समेत पश्चिमी जिलों, पोखरा, गोरखा, लमजुंग, धादिङ्ग, नुवाकोट और रसुवा जाने वाले वाहनों को काठमांडू में ही रोक दिया गया है।2
- कुपोषित बच्चों के लिए हर माह 1500 न्यूट्री बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश नीमच, 26 अगस्त। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य जांच और पोषण गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जनसहयोग से प्रतिमाह कम से कम 1500 न्यूट्री बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण मित्रों को सक्रिय करने, हॉटस्पॉट आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष निगरानी और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को कहा। 3 से 6 वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी अथवा प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही न्यूट्री गार्डन विकसित करने, शेष 1000 आभा आईडी 15 दिनों में पूर्ण करने और आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने का आग्रह किया।1
- वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।1
- आज के श्री सांवरिया सेठ जी के लाइव दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh चैनल पर! 🙏❤️ हर दिन की तरह आज भी श्री सांवरिया सेठ जी के पावन लाइव दर्शन और आशीर्वाद सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए Hello Chittorgarh के साथ। 🙏 जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज 🙏 दर्शन भी सबसे पहले, आशीर्वाद भी सबसे पहले! आज के श्री सांवरिया सेठ जी के लाइव दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh चैनल पर! 🙏❤️ हर दिन की तरह आज भी श्री सांवरिया सेठ जी के पावन लाइव दर्शन और आशीर्वाद सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए Hello Chittorgarh के साथ। 🙏 जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज 🙏 दर्शन भी सबसे पहले, आशीर्वाद भी सबसे पहले!1
- रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला2