Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिंडारी के बाबूडी में वार्षिक दुबे पूजा: उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक
PRESS R K PRESS R K
पिंडारी के बाबूडी में वार्षिक दुबे पूजा: उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक
More news from झारखंड and nearby areas
- देवघर न्यूज: बाभनगावा दुबे बाबा के वार्षिक पूजा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक देवघर/सारठ। देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भवांगामा स्थित दुबे बाबा के वार्षिक पूजा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से किया गया। महोत्सव में देवघर समेत आसपास के कई जिलों से हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचे और फूल, बेलपत्र, चंदन, दूध व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- पांच साल से अप्रोच सड़क के इंतजार में बेकार पड़ा चिरूडीह का पुल, आवागमन शुरू कराने की उठी मांग 2019 में शुरू हुआ था सड़क व पुल निर्माण कार्य, अप्रोच सड़क अधूरी रहने से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ पबिया–तरणी वाया जुयगुडीह सड़क पर चिरूडीह गांव के पास बना चार पिलर का पुल पिछले करीब पांच वर्षों से तैयार खड़ा है, लेकिन अप्रोच सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण आज तक इस पुल पर आवागमन शुरू नहीं हो सका है। पुल तैयार होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पहल कर पुल को चालू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पबिया से तरणी तक जाने वाले इस मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। सड़क और पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गई हैं। पुल के दोनों ओर अप्रोच सड़क नहीं बनने से वाहन तो दूर, पैदल आवाजाही भी संभव नहीं हो पा रही है। ग्रामीण तरुण मंडल, दुर्योधन मंडल, अलीम अंसारी, दुलाल मंडल, रघु गोस्वामी, राजीव मंडल, उदय मंडल, पशुपति मंडल, सपन मंडल और इलियास अंसारी ने कहा कि इस सड़क पर कुछ स्थानों पर अभी भी निर्माण कार्य बाकी है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कार्य पुल पर आवागमन शुरू कराना है। उनका कहना है कि यदि अप्रोच सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जाए तो हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों का समय व दूरी दोनों की बचत होगी। ग्रामीणों के अनुसार पुल चालू होने से पबिया, तरणी, जुयगुडीह, चिरूडीह सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लोगों को वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है, जिससे समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि अप्रोच सड़क और शेष सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल वर्षों से उपयोग के बिना खड़ा है, जिससे सरकारी राशि का भी समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र पहल कर पुल को आवागमन के लिए चालू कराएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा मिल सके।1
- निरसा के कलियासोल प्रखंड के बांदरचूहा ग्रामीणों के द्वारा आर्मी काजल महतो का स्वागत किया गया है। आर्मी जवान काजल महतो पिछले 16 वर्षों से देश में सेवा देने का काम कर रहे थे अब उन्हें रिटायर्ड कर दिया गया है लास्ट डिप्टी अवधि लद्दाख में किया गया था रिटायरमेंट होने के बाद अपने गांव पहुंचे वहां ग्रामीणों के द्वारा ढ़ोल नागरा और बाजा के साथ स्वागत किया गया1
- MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन स्थानीय लोगों को नियोजन देने की मांग, प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप; विधायक बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन निरसा। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह MPL थर्मल स्थापित एवं स्थानीय समिति के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने MPL के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलन में स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने MPL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। धरने को संबोधित करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि MPL की स्थापना के समय से ही स्थानीय लोगों के नियोजन की मांग लगातार उठाई जाती रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से इस दिशा में अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर झारखंड के बाहर के लोगों को MPL में रोजगार दिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर स्थानीय लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उनकी छंटनी की जा रही है। इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक MPL प्रबंधन बाहरी लोगों को हटाकर स्थानीय लोगों को नियोजन देने की दिशा में ठोस पहल नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि MPL प्रबंधन पर एक विशेष राजनीतिक दल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कोयला सप्लाई से लेकर सिविल कार्य तक के कई टेंडर कथित तौर पर चुनिंदा लोगों को दिए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों की समस्याओं और रोजगार के मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने MPL के लिए अपनी जमीन और अन्य संसाधन दिए हैं, ऐसे में रोजगार और विकास में स्थानीय लोगों की प्राथमिकता सुनिश्चित की जानी चाहिए। धरना दे रहे लोगों ने भी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, स्थानीय लोगों के साथ कथित भेदभाव बंद करने और पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक MPL प्रबंधन स्थानीय लोगों को नियोजन देने के मामले में सकारात्मक और ठोस पहल नहीं करता, तब तक मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। फिलहाल MPL गेट पर धरना शुरू होने से प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता होती है या फिर यह आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक रूप लेता है।6
- सावन के प्रथम सोमवारी को बाबाधाम देवघर में उमड़ी श्रद्धांलुओं की भीड़ @deoghar1
- पिंडारी के बाबूडी में वार्षिक दुबे पूजा: उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक1