logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेका ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक माह में 65 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने जुलाई 2026 में एक ही माह में 65 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में एक माह के भीतर बरेका का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि में बरेका ने भारतीय रेल के लिए 44 डब्ल्यूएजी-9एचसी मालवाहक विद्युत रेल इंजन, 13 डब्ल्यूएपी-7 यात्री विद्युत रेल इंजन तथा 8 अमृत भारत विद्युत रेल इंजन तैयार किए। इससे पूर्व बरेका का सर्वोच्च मासिक उत्पादन मार्च 2025 में 61 इंजन था, जिसे अब पीछे छोड़ दिया गया है।स्थापना से अब तक बरेका द्वारा कुल 11,445 रेल इंजनों का निर्माण किया जा चुका है, जिनमें 3,109 विद्युत रेल इंजन शामिल हैं। "मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड" की अवधारणा के तहत बरेका अब तक 11 देशों को 182 रेल इंजनों का निर्यात कर चुका है। निर्यात वाले देशों में मोजाम्बिक, म्यांमार, श्रीलंका, सूडान, तंजानिया, बांग्लादेश, माली, सेनेगल, अंगोला, वियतनाम एवं मलेशिया शामिल हैं।इस सफलता पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बरेका वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 468 विद्युत रेल इंजनों का लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व और गुणवत्ता के साथ पूरा करेगा।

3 hrs ago
user_कमलेश गुप्ता
कमलेश गुप्ता
Press advisory राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
75886614-86d6-4b23-a2a5-33bddc940bfa

बरेका ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक माह में 65 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने जुलाई 2026 में एक ही माह में 65 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में एक माह के भीतर बरेका का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि में बरेका ने भारतीय रेल के लिए 44 डब्ल्यूएजी-9एचसी मालवाहक विद्युत रेल इंजन, 13 डब्ल्यूएपी-7 यात्री विद्युत रेल इंजन तथा 8 अमृत भारत विद्युत रेल इंजन तैयार किए। इससे पूर्व बरेका का सर्वोच्च मासिक उत्पादन मार्च 2025 में 61 इंजन था, जिसे अब पीछे छोड़ दिया गया है।स्थापना से अब तक बरेका द्वारा कुल 11,445 रेल इंजनों का निर्माण किया जा चुका है, जिनमें 3,109 विद्युत रेल इंजन शामिल हैं। "मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड" की अवधारणा के तहत बरेका अब तक 11 देशों को 182 रेल इंजनों का निर्यात कर चुका है। निर्यात वाले देशों में मोजाम्बिक, म्यांमार, श्रीलंका, सूडान, तंजानिया, बांग्लादेश, माली, सेनेगल, अंगोला, वियतनाम एवं मलेशिया शामिल हैं।इस सफलता पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बरेका वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 468 विद्युत रेल इंजनों का लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व और गुणवत्ता के साथ पूरा करेगा।

More news from Varanasi and nearby areas
  • प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को भावभीनी विदाई, नवागत प्राध्यापकों का हुआ स्वागत प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को भावभीनी विदाई, नवागत प्राध्यापकों का हुआ स्वागत वाराणसी। सेवापुरी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे स्वागत-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। साथ ही हाल ही में स्थानांतरित हुए प्राध्यापक डॉ. सर्वेश कुमार सिंह एवं डॉ. कमलेश कुमार सिंह को भी स्नेहपूर्ण अस्थायी विदाई दी गई। इसी अवसर पर महाविद्यालय में नवागत प्राध्यापक डॉ. स्वर्णिम घोष, डॉ. संजय कुमार भारती तथा डॉ. रश्मि कुमारी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने स्थानांतरित प्राध्यापकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए नवागत प्राध्यापकों से महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं शोध गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की अपेक्षा व्यक्त की। समारोह का वातावरण एक ओर विदाई की भावुकता से सराबोर रहा तो दूसरी ओर नवागत शिक्षकों के स्वागत की खुशी से उल्लासपूर्ण भी दिखाई दिया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए महाविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उन्नति की कामना की।
    2
    प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को भावभीनी विदाई, नवागत प्राध्यापकों का हुआ स्वागत
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को भावभीनी विदाई, नवागत प्राध्यापकों का हुआ स्वागत
वाराणसी। सेवापुरी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे स्वागत-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। साथ ही हाल ही में स्थानांतरित हुए प्राध्यापक डॉ. सर्वेश कुमार सिंह एवं डॉ. कमलेश कुमार सिंह को भी स्नेहपूर्ण अस्थायी विदाई दी गई।
इसी अवसर पर महाविद्यालय में नवागत प्राध्यापक डॉ. स्वर्णिम घोष, डॉ. संजय कुमार भारती तथा डॉ. रश्मि कुमारी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने स्थानांतरित प्राध्यापकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए नवागत प्राध्यापकों से महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं शोध गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की अपेक्षा व्यक्त की।
समारोह का वातावरण एक ओर विदाई की भावुकता से सराबोर रहा तो दूसरी ओर नवागत शिक्षकों के स्वागत की खुशी से उल्लासपूर्ण भी दिखाई दिया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए महाविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उन्नति की कामना की।
    user_देवेन्द्र कुमार पटेल
    देवेन्द्र कुमार पटेल
    Rajatalab, Varanasi•
    2 hrs ago
  • वाराणसी में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी, 01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा, देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा। हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है, जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण, जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता, नरेंद्र सेठ, अंशु गुप्ता, शकुंतला प्रजापति, सोनू सिंह, विशाल सिंह, सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।
    1
    वाराणसी में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी, 01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा, देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा। हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है, जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण, जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता, नरेंद्र सेठ, अंशु गुप्ता, शकुंतला प्रजापति, सोनू सिंह, विशाल सिंह, सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सराय रसूलपुर चौराहे पर अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार‌ बलुआ थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्ता आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां चंदौली बलुआ पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 31 जुलाई की देर शाम को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि सिंह पुत्र जमुना सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की चेकिंग होती रहेगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।
    1
    सराय रसूलपुर चौराहे पर अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार‌ बलुआ थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्ता
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चहनियां चंदौली बलुआ पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 31 जुलाई की देर शाम को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि सिंह पुत्र जमुना सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की चेकिंग होती रहेगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
    1
    संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए" न मुआवजा न विकल्प सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प अयोध्या। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। "लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई" दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं। "रोजी-रोटी पर संकट" दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट का रुख दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए। फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
    3
    कलम की धार से | अयोध्या
"बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए"  न मुआवजा न विकल्प
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प
अयोध्या।
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
"लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई"
दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। 
दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं।
"रोजी-रोटी पर संकट"
दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब हाईकोर्ट का रुख
दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए।
फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • भदोही: सावन के पहले सोमवार से पहले कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने NH-19 रूट का किया निरीक्षण भदोही, उत्तर प्रदेश: सावन के पहले सोमवार को संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर भदोही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने प्रयागराज-भदोही सीमा से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। और अफसरों ने सुगम एवं सुरक्षित कावड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि प्रयागराज सीमा से वाराणसी की ओर जाने वाली NH-19 की उत्तरी लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। प्रयागराज त्रिवेणी संगम से जल लेकर लाखों की संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी और भदोही के शिवालयों तक पहुंचते हैं। पूरे कांवड़ मार्ग को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। ड्यूटी पर 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल पुलिस अधिकारी, 8 सब-जोनल पुलिस अधिकारी, 20 सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा बाहरी जनपदों के जवानों सहित 628 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हाईवे पर पुलिस, पीएसी, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 42 किमी मार्ग पर छह स्थानों पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस, साथ ही फायर टेंडर, क्रेन और पीआरबी की भी व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि गोपीगंज, घोसिया समेत संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दुकानदारों को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री बेचने तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बाइट – शैलेष कुमार, जिलाधिकारी भदोही भदोही: सावन के पहले सोमवार से पहले कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने NH-19 रूट का किया निरीक्षण भदोही, उत्तर प्रदेश: सावन के पहले सोमवार को संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर भदोही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने प्रयागराज-भदोही सीमा से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। और अफसरों ने सुगम एवं सुरक्षित कावड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि प्रयागराज सीमा से वाराणसी की ओर जाने वाली NH-19 की उत्तरी लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। प्रयागराज त्रिवेणी संगम से जल लेकर लाखों की संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी और भदोही के शिवालयों तक पहुंचते हैं। पूरे कांवड़ मार्ग को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। ड्यूटी पर 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल पुलिस अधिकारी, 8 सब-जोनल पुलिस अधिकारी, 20 सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा बाहरी जनपदों के जवानों सहित 628 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हाईवे पर पुलिस, पीएसी, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 42 किमी मार्ग पर छह स्थानों पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस, साथ ही फायर टेंडर, क्रेन और पीआरबी की भी व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि गोपीगंज, घोसिया समेत संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दुकानदारों को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री बेचने तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बाइट – शैलेष कुमार, जिलाधिकारी भदोही
    1
    भदोही: सावन के पहले सोमवार से पहले कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने NH-19 रूट का किया निरीक्षण


भदोही, उत्तर प्रदेश: सावन के पहले सोमवार को संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर भदोही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने प्रयागराज-भदोही सीमा से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। और अफसरों ने सुगम एवं सुरक्षित कावड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया।

डीएम ने बताया कि प्रयागराज सीमा से वाराणसी की ओर जाने वाली NH-19 की उत्तरी लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। प्रयागराज त्रिवेणी संगम से जल लेकर लाखों की संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी और भदोही के शिवालयों तक पहुंचते हैं।

पूरे कांवड़ मार्ग को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। ड्यूटी पर 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल पुलिस अधिकारी, 8 सब-जोनल पुलिस अधिकारी, 20 सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा बाहरी जनपदों के जवानों सहित 628 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हाईवे पर पुलिस, पीएसी, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 42 किमी मार्ग पर छह स्थानों पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस, साथ ही फायर टेंडर, क्रेन और पीआरबी की भी व्यवस्था की गई है।

डीएम ने बताया कि गोपीगंज, घोसिया समेत संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दुकानदारों को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री बेचने तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बाइट – शैलेष कुमार, जिलाधिकारी भदोही
भदोही: सावन के पहले सोमवार से पहले कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने NH-19 रूट का किया निरीक्षण
भदोही, उत्तर प्रदेश: सावन के पहले सोमवार को संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर भदोही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने प्रयागराज-भदोही सीमा से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। और अफसरों ने सुगम एवं सुरक्षित कावड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया।
डीएम ने बताया कि प्रयागराज सीमा से वाराणसी की ओर जाने वाली NH-19 की उत्तरी लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। प्रयागराज त्रिवेणी संगम से जल लेकर लाखों की संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी और भदोही के शिवालयों तक पहुंचते हैं।
पूरे कांवड़ मार्ग को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। ड्यूटी पर 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल पुलिस अधिकारी, 8 सब-जोनल पुलिस अधिकारी, 20 सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा बाहरी जनपदों के जवानों सहित 628 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हाईवे पर पुलिस, पीएसी, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 42 किमी मार्ग पर छह स्थानों पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस, साथ ही फायर टेंडर, क्रेन और पीआरबी की भी व्यवस्था की गई है।
डीएम ने बताया कि गोपीगंज, घोसिया समेत संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दुकानदारों को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री बेचने तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बाइट – शैलेष कुमार, जिलाधिकारी भदोही
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने की। समाधान दिवस में कुल 285 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में सड़क, नाली, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने, भूलेख संशोधन, नामांतरण, वरासत, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मारपीट, रुपये लेकर वापस न करने तथा अन्य विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए। मटूका निवासी विजय बहादुर ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी आराजी में बिना वैध आधार के 30 फीट का बरामदा दर्शाकर नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। वहीं, एक अन्य शिकायतकर्ता महेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि खतौनी में दर्ज त्रुटिपूर्ण अंश को संशोधित कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट भेज दी गई है। कचनार, राजातालाब निवासी दीनदयाल ने शिकायत की कि उनके भतीजों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी ही भूमि के उपयोग से जबरन रोका जा रहा है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण
वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने की। समाधान दिवस में कुल 285 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में सड़क, नाली, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने, भूलेख संशोधन, नामांतरण, वरासत, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मारपीट, रुपये लेकर वापस न करने तथा अन्य विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए।
मटूका निवासी विजय बहादुर ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी आराजी में बिना वैध आधार के 30 फीट का बरामदा दर्शाकर नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
वहीं, एक अन्य शिकायतकर्ता महेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि खतौनी में दर्ज त्रुटिपूर्ण अंश को संशोधित कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट भेज दी गई है।
कचनार, राजातालाब निवासी दीनदयाल ने शिकायत की कि उनके भतीजों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी ही भूमि के उपयोग से जबरन रोका जा रहा है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
    user_देवेन्द्र कुमार पटेल
    देवेन्द्र कुमार पटेल
    Rajatalab, Varanasi•
    2 hrs ago
  • चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, इलाके में तनाव जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चोलापुर और सारनाथ थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जांच के दौरान गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मां काली की क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद हुई। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण राजकुमार गौतम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, इलाके में तनाव

जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी 
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चोलापुर और सारनाथ थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
जांच के दौरान गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मां काली की क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद हुई। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।
एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण राजकुमार गौतम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.