कलम की धार से | अयोध्या "बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए" न मुआवजा न विकल्प सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प अयोध्या। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। "लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई" दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं। "रोजी-रोटी पर संकट" दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट का रुख दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए। फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
कलम की धार से | अयोध्या "बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए" न मुआवजा न विकल्प सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प अयोध्या। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। "लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई" दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक
प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं। "रोजी-रोटी पर संकट" दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के
सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट का रुख दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए। फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
- दिनदहाड़े विद्यालय परिसर में दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी फोटो नम्बर-महगांव स्थित विद्यालय में दुर्गा मंदिर आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर चोरों ने दुर्गा मंदिर में 3 किलो के 5,6 घंटा चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय दोपहर करीब 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। शनिवार को बलुआ थाने तहरीर दिया विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने का इंतजार करने के बाद उन्होंने सुनियोजित तरीके से करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश कर वहां लगा घंटा लेकर फरार हो गये । शनिवार को जब विद्यालय खुला तो घण्टा गायब मिला । सीसी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध घूमते नजर आया । ग्रामीणों का कहना है कि इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव गांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी होने की घटना सामने आई थी। चोर लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है । घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। शनिवार को प्रबन्धक ने बलुआ थाने में तहरीर दिया ।1
- निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है1
- पवार की पावर🥊 फिर ऊपर जाते तिरंगे🇮🇳 को देखकर आंखों में वो गौरवशाली खुशी...... एक खिलाड़ी के लिए दुनिया में इससे बेहतर पल कोई और कभी भी हो नही सकता पोडियम पर खड़े होकर गले मे गोल्ड मैडल🥇 स्टेडियम में बजती राष्ट्रगान की धुन 🎷 और धीरे धीरे ऊपर जाता तिरंगा🇮🇳🇮🇳 स्टेडियम में भारत माता की जय के लगते उदघोष😍 Goose bump☺️ गोल्ड मैडल बॉक्सिंग प्रीति पवार1
- बरहनी ब्लॉक परिसर में 26 जोड़े एक दूजे के हुए,विधायक सुशील ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया सैयदराजा विधानसभा के बरहनी ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने वैदिक रीति -रिवाजो से विवाह किया।इसमें 24 जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज व 2 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब मां पिता को अपने बेटियों के शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।प्रदेश में अब गरीब कन्या की शादी माता-पिता के लिए बोझ न हो इसके लिए प्रदेश सरकार अब सभी खर्च स्वयं वहन कर रही है।समाज में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है।दहेज के अभाव में गरीब परिवार के बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी।दहेज के अभाव बहु बेटियां दहेज के बलि बेदी पर चढ़ जाती थी।लेकिन अब गरीब परिवार के बेटियों के शादी करने में कोई समस्या नहीं है।सरकार गरीब बेटियों की शादी करवाने की जिम्मेदारी ले ली है।कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें 24 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।जबकि दो जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, बीडीओ बरहनी शरद चंद शुक्ला, राजेश कुमार सिंह एडी पीआरओ,मनोज त्रिपाठी नोडल अधिकारी ,राजेश सिंह एडीओ को-ऑपरेटिव, प्रेमचंद एडीओ पंचायत, रविंद्र उर्फ बड़े तिवारी ,मृत्युंजय सिंह दीपू ,विजय मौर्य आदि लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सियालाल यादव ने किया।4
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ARTO प्रवर्तन ने कावड़ियों के लिए तैयार किया रुट मैप,गाइडलाइन को पहना रहे अमली जामा.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ARTO प्रवर्तन ने कावड़ियों के लिए तैयार किया रुट मैप,गाइडलाइन को पहना रहे अमली जामा..1
- 25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप1
- चौबेपुर के गौर डीह गांव में रेलवे लाइन किनारे 3 मूर्तियां क्षतिग्रस्त पुलिस ने तुरंत नई मूर्ति स्थापित कराई सीसीटीवी फुटेज से अराजक तत्वों की तलाश जारी क्षेत्र में शांति बरकरार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के ग्राम सभा गौर डीह गांव के किनारे रेलवे लाइन के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर,भगवान बुद्ध और माता काली की मूर्तियों को शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मुरती को क्षतिग्रस्त कर दिया सुचना मिलने पर चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वही चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची एसीपी सारनाथ विजय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे मीडिया से बातचीत में एसीपी ने बताया की जो भी मुरती को नुकसान पहुंचाने का काम किया है उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तलाश किया जा रहा है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं दुसरी मुरती को प्रशासन के द्वारा अस्थापीत किया गया1
- 1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।1