logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।

3 hrs ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिगरा थाने में सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध तहरीर, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा,देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा।हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है,जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण,जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों,अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता,नरेंद्र सेठ,अंशु गुप्ता,शकुंतला प्रजापति,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।
    1
    सिगरा थाने में सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध तहरीर, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा,देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा।हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है,जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण,जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों,अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता,नरेंद्र सेठ,अंशु गुप्ता,शकुंतला प्रजापति,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
    1
    संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए" न मुआवजा न विकल्प सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प अयोध्या। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। "लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई" दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं। "रोजी-रोटी पर संकट" दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट का रुख दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए। फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
    3
    कलम की धार से | अयोध्या
"बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए"  न मुआवजा न विकल्प
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प
अयोध्या।
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
"लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई"
दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। 
दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं।
"रोजी-रोटी पर संकट"
दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब हाईकोर्ट का रुख
दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए।
फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    1
    वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया
ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर  डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    23 hrs ago
  • चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    1
    चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है
    1
    निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
    1
    सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, इलाके में तनाव जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चोलापुर और सारनाथ थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जांच के दौरान गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मां काली की क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद हुई। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण राजकुमार गौतम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, इलाके में तनाव

जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी 
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चोलापुर और सारनाथ थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
जांच के दौरान गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मां काली की क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद हुई। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।
एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण राजकुमार गौतम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.