Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
Laik AFTAB
सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले प्रधान विजय गुप्ता क्षेत्र के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट वाराणसी राजातालाब (भीमचंडी)। ग्राम सभा भीमचंडी प्रधान विजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान विजय गुप्ता ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया मुलाकात के दौरान प्रधान विजय गुप्ता ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं विकास कार्यों और स्थानीय जनता की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, रोजगार सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर राज्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया। प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि शालीनता ही जीवन का सबसे बड़ा गुण और सफलता का मूल मंत्र है उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा अत्यंत सरल, सहज और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं उनसे मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा वे स्वयं भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।1
- संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प1
- कलम की धार से | अयोध्या "बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए" न मुआवजा न विकल्प सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प अयोध्या। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। "लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई" दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं। "रोजी-रोटी पर संकट" दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट का रुख दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए। फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।3
- कांवड़ यात्रा को लेकर चौखंडी रेलवे फाटक को अस्थायी रूप से खोला गया कांवड़ यात्रा को लेकर चौखंडी रेलवे फाटक को अस्थायी रूप से खोला गया वाराणसी। जंसा क्षेत्र स्थित चौखंडी रेलवे फाटक को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। उप जिलाधिकारी राजातालाब शान्तनु कुमार सिनसिनवार के निर्देश पर रेलवे विभाग ने 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक फाटक को आवागमन के लिए खोलने की अनुमति प्रदान की है। बता दे कि रेलवे विभाग ने चौखंडी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे फाटक को 1 जुलाई 2026 से तीन माह के लिए बंद कर दिया था। फाटक बंद होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की थी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति का संज्ञान लिया और उप जिलाधिकारी के निर्देश पर रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर फाटक को अस्थायी रूप से खोलने का निर्णय लिया। इससे क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।1
- चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान1
- निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है1
- सिगरा थाने में सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध तहरीर, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा,देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा।हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है,जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण,जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों,अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता,नरेंद्र सेठ,अंशु गुप्ता,शकुंतला प्रजापति,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।1
- चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, इलाके में तनाव जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चोलापुर और सारनाथ थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जांच के दौरान गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मां काली की क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद हुई। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण राजकुमार गौतम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।1