logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले प्रधान विजय गुप्ता क्षेत्र के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट वाराणसी राजातालाब (भीमचंडी)। ग्राम सभा भीमचंडी प्रधान विजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान विजय गुप्ता ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया मुलाकात के दौरान प्रधान विजय गुप्ता ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं विकास कार्यों और स्थानीय जनता की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, रोजगार सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर राज्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया। प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि शालीनता ही जीवन का सबसे बड़ा गुण और सफलता का मूल मंत्र है उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा अत्यंत सरल, सहज और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं उनसे मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा वे स्वयं भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

1 hr ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले प्रधान विजय गुप्ता क्षेत्र के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट वाराणसी राजातालाब (भीमचंडी)। ग्राम सभा भीमचंडी प्रधान विजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान विजय गुप्ता ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया मुलाकात के दौरान प्रधान विजय गुप्ता ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं विकास कार्यों और स्थानीय जनता की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, रोजगार सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर राज्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया। प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि शालीनता ही जीवन का सबसे बड़ा गुण और सफलता का मूल मंत्र है उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा अत्यंत सरल, सहज और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं उनसे मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा वे स्वयं भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
    1
    सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने की। समाधान दिवस में कुल 285 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में सड़क, नाली, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने, भूलेख संशोधन, नामांतरण, वरासत, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मारपीट, रुपये लेकर वापस न करने तथा अन्य विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए। मटूका निवासी विजय बहादुर ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी आराजी में बिना वैध आधार के 30 फीट का बरामदा दर्शाकर नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। वहीं, एक अन्य शिकायतकर्ता महेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि खतौनी में दर्ज त्रुटिपूर्ण अंश को संशोधित कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट भेज दी गई है। कचनार, राजातालाब निवासी दीनदयाल ने शिकायत की कि उनके भतीजों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी ही भूमि के उपयोग से जबरन रोका जा रहा है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण
वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने की। समाधान दिवस में कुल 285 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में सड़क, नाली, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने, भूलेख संशोधन, नामांतरण, वरासत, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मारपीट, रुपये लेकर वापस न करने तथा अन्य विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए।
मटूका निवासी विजय बहादुर ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी आराजी में बिना वैध आधार के 30 फीट का बरामदा दर्शाकर नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
वहीं, एक अन्य शिकायतकर्ता महेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि खतौनी में दर्ज त्रुटिपूर्ण अंश को संशोधित कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट भेज दी गई है।
कचनार, राजातालाब निवासी दीनदयाल ने शिकायत की कि उनके भतीजों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी ही भूमि के उपयोग से जबरन रोका जा रहा है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
    user_देवेन्द्र कुमार पटेल
    देवेन्द्र कुमार पटेल
    Rajatalab, Varanasi•
    1 hr ago
  • निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है
    1
    निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पवार की पावर🥊 फिर ऊपर जाते तिरंगे🇮🇳 को देखकर आंखों में वो गौरवशाली खुशी...... एक खिलाड़ी के लिए दुनिया में इससे बेहतर पल कोई और कभी भी हो नही सकता पोडियम पर खड़े होकर गले मे गोल्ड मैडल🥇 स्टेडियम में बजती राष्ट्रगान की धुन 🎷 और धीरे धीरे ऊपर जाता तिरंगा🇮🇳🇮🇳 स्टेडियम में भारत माता की जय के लगते उदघोष😍 Goose bump☺️ गोल्ड मैडल बॉक्सिंग प्रीति पवार
    1
    पवार की पावर🥊

फिर ऊपर जाते तिरंगे🇮🇳 को देखकर आंखों में वो गौरवशाली खुशी......

एक खिलाड़ी के लिए दुनिया में इससे बेहतर पल कोई और कभी भी हो नही सकता

पोडियम पर खड़े होकर गले मे गोल्ड मैडल🥇

स्टेडियम में बजती राष्ट्रगान की धुन 🎷

और धीरे धीरे ऊपर जाता तिरंगा🇮🇳🇮🇳

स्टेडियम में भारत माता की जय के लगते उदघोष😍

Goose bump☺️

गोल्ड मैडल
बॉक्सिंग
प्रीति पवार
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    5 hrs ago
  • बरहनी ब्लॉक परिसर में 26 जोड़े एक दूजे के हुए,विधायक सुशील ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया सैयदराजा विधानसभा के बरहनी ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने वैदिक रीति -रिवाजो से विवाह किया।इसमें 24 जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज व 2 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब मां पिता को अपने बेटियों के शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।प्रदेश में अब गरीब कन्या की शादी माता-पिता के लिए बोझ न हो इसके लिए प्रदेश सरकार अब सभी खर्च स्वयं वहन कर रही है।समाज में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है।दहेज के अभाव में गरीब परिवार के बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी।दहेज के अभाव बहु बेटियां दहेज के बलि बेदी पर चढ़ जाती थी।लेकिन अब गरीब परिवार के बेटियों के शादी करने में कोई समस्या नहीं है।सरकार गरीब बेटियों की शादी करवाने की जिम्मेदारी ले ली है।कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें 24 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।जबकि दो जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, बीडीओ बरहनी शरद चंद शुक्ला, राजेश कुमार सिंह एडी पीआरओ,मनोज त्रिपाठी नोडल अधिकारी ,राजेश सिंह एडीओ को-ऑपरेटिव, प्रेमचंद एडीओ पंचायत, रविंद्र उर्फ बड़े तिवारी ,मृत्युंजय सिंह दीपू ,विजय मौर्य आदि लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सियालाल यादव ने किया।
    4
    बरहनी ब्लॉक परिसर में 26 जोड़े एक दूजे के हुए,विधायक सुशील ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया
सैयदराजा विधानसभा के बरहनी ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने वैदिक रीति -रिवाजो से विवाह किया।इसमें 24 जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज व 2 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब मां पिता को अपने बेटियों के शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।प्रदेश में अब गरीब कन्या की शादी माता-पिता के लिए बोझ न हो इसके लिए प्रदेश सरकार अब सभी खर्च स्वयं वहन कर रही है।समाज में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है।दहेज के अभाव में गरीब परिवार के बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी।दहेज के अभाव बहु बेटियां दहेज के बलि बेदी पर चढ़ जाती थी।लेकिन अब गरीब परिवार के बेटियों के शादी करने में कोई समस्या नहीं है।सरकार गरीब बेटियों की शादी करवाने की जिम्मेदारी ले ली है।कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें 24 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।जबकि दो जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, बीडीओ बरहनी शरद चंद शुक्ला, राजेश कुमार सिंह एडी पीआरओ,मनोज त्रिपाठी नोडल अधिकारी ,राजेश सिंह एडीओ को-ऑपरेटिव, प्रेमचंद एडीओ पंचायत, रविंद्र उर्फ बड़े तिवारी ,मृत्युंजय सिंह दीपू ,विजय मौर्य आदि लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सियालाल यादव ने किया।
    user_नीरज अग्रहरि
    नीरज अग्रहरि
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिगरा थाने में सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध तहरीर, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा,देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा।हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है,जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण,जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों,अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता,नरेंद्र सेठ,अंशु गुप्ता,शकुंतला प्रजापति,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।
    1
    सिगरा थाने में सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध तहरीर, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा,देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा।हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है,जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण,जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों,अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता,नरेंद्र सेठ,अंशु गुप्ता,शकुंतला प्रजापति,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है।
शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप
    1
    चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।
    1
    1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था।
बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.