दतिया:दतिया में शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया, कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर का जला हाथ।। दतिया:दतिया में शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया, कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर का जला हाथ।। दतिया। प्रदेश में माफिया गतिविधियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किला चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं पुतला दहन के दौरान जलते हुए पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीना-झपटी हुई। मौके पर पुलिसकर्मियों ने पुतले को छीनने का प्रयास किया, जबकि कांग्रेसी उसे जलाने पर अड़े रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दाँगी के नेतृत्व में आयोजित इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,सत्येंद्र खरे,संतोष लिटोरिया,वासुदेव कमरिया,आनंद शर्मा,डॉ राकेश खरे,परवेन्द सिंह गुर्जर महिपाल सिंह गुर्जर,आशीष तिवारी,जसवंत सिंह बघेल,अनिल श्रीवास्तव रामकुमार मोगिया,मोहम्मद अरशद रज्जन भाई,स्वदेश अहिरवार,राजकुमार अहिरवार,राघवेंद्र जादौन, पंकज यादव,प्रदीप गुर्जर, उमर फारुख,सद्दाम मोहम्मद, जितेंद्र पठारी,दीपेंद्र पुरोहित दिनेश यादव मेथाना पाली, अमित लोधी,अमरीश बाल्मीकि,जितेंद्र प्रजापति पार्सद,राकेश सेन,पवन बेडर,गोवर्धन योगी,श्री राम सेन,पुष्पराज राजपूत,जाकिर मंसूरी,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे
दतिया:दतिया में शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया, कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर का जला हाथ।। दतिया:दतिया में शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया, कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर का जला हाथ।। दतिया। प्रदेश में माफिया गतिविधियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किला चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं पुतला दहन के दौरान जलते हुए पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीना-झपटी हुई। मौके पर पुलिसकर्मियों ने पुतले को छीनने का प्रयास किया, जबकि कांग्रेसी उसे जलाने पर अड़े रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दाँगी के नेतृत्व में आयोजित इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,सत्येंद्र खरे,संतोष लिटोरिया,वासुदेव कमरिया,आनंद शर्मा,डॉ राकेश खरे,परवेन्द सिंह गुर्जर महिपाल सिंह गुर्जर,आशीष तिवारी,जसवंत सिंह बघेल,अनिल श्रीवास्तव रामकुमार मोगिया,मोहम्मद अरशद रज्जन भाई,स्वदेश अहिरवार,राजकुमार अहिरवार,राघवेंद्र जादौन, पंकज यादव,प्रदीप गुर्जर, उमर फारुख,सद्दाम मोहम्मद, जितेंद्र पठारी,दीपेंद्र पुरोहित दिनेश यादव मेथाना पाली, अमित लोधी,अमरीश बाल्मीकि,जितेंद्र प्रजापति पार्सद,राकेश सेन,पवन बेडर,गोवर्धन योगी,श्री राम सेन,पुष्पराज राजपूत,जाकिर मंसूरी,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे
- दतिया:दतिया में शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया, कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर का जला हाथ।। दतिया:दतिया में शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया, कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर का जला हाथ।। दतिया। प्रदेश में माफिया गतिविधियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किला चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं पुतला दहन के दौरान जलते हुए पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीना-झपटी हुई। मौके पर पुलिसकर्मियों ने पुतले को छीनने का प्रयास किया, जबकि कांग्रेसी उसे जलाने पर अड़े रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दाँगी के नेतृत्व में आयोजित इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,सत्येंद्र खरे,संतोष लिटोरिया,वासुदेव कमरिया,आनंद शर्मा,डॉ राकेश खरे,परवेन्द सिंह गुर्जर महिपाल सिंह गुर्जर,आशीष तिवारी,जसवंत सिंह बघेल,अनिल श्रीवास्तव रामकुमार मोगिया,मोहम्मद अरशद रज्जन भाई,स्वदेश अहिरवार,राजकुमार अहिरवार,राघवेंद्र जादौन, पंकज यादव,प्रदीप गुर्जर, उमर फारुख,सद्दाम मोहम्मद, जितेंद्र पठारी,दीपेंद्र पुरोहित दिनेश यादव मेथाना पाली, अमित लोधी,अमरीश बाल्मीकि,जितेंद्र प्रजापति पार्सद,राकेश सेन,पवन बेडर,गोवर्धन योगी,श्री राम सेन,पुष्पराज राजपूत,जाकिर मंसूरी,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे1
- मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं,मसूर और सोयाबीन की आवक रही शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में आज बुधवार सुबह 11.30 बजे से मंडी में नीलामी कार्य शुरू हुआ, जिसमें सोयाबीन, मसूर और गेहूं की आवक रही, गेहूं उच्चतम 2828 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका और मसूर उच्चतम 6250 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका और सोयाबीन उच्चतम 6863 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका, मंडी सचिव रमेश कुमार धुर्वे ने बताया कि कल गुरुवार को मंडी में नीलामी कार्य चालू रहेगा1
- मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने जमनागंज में ₹15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, बिलोदापाल में बोरी बंधान कर किया श्रमदान; स्कूल का किया औचक निरीक्षण मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने जमनागंज में ₹15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, बिलोदापाल में बोरी बंधान कर किया श्रमदान; स्कूल का किया औचक निरीक्षण जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश सारंगपुर। मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों, जल संरक्षण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम जमनागंज में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के अंतर्गत ₹15 लाख की स्वीकृत राशि से सी.सी. रोड निर्माण एवं शांतिधाम के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम बिलोदापाल में काई नदी पर जल संचय अभियान के तहत बोरी बंधान कार्य में श्रमदान किया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम जमनागंज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के अंतर्गत ₹15 लाख की स्वीकृत राशि से होने वाले सी.सी. रोड निर्माण एवं शांतिधाम के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। मंत्री डॉ गौतम टेटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाकर ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके पश्चात ग्राम बिलोदापाल में मध्यप्रदेश जन अभियान के अंतर्गत संचालित जल संचय अभियान में मंत्री डॉ. टेटवाल ने सहभागिता की। उन्होंने काई नदी पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बोरी बंधान कार्य में श्रमदान किया तथा ग्रामवासियों से संवाद कर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की। मंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है। भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्षा जल का संचय, जल स्रोतों का संरक्षण और जनभागीदारी से जल संरचनाओं का निर्माण समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा जल की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मंत्री डॉ गौतम टेटवाल ने कहा कि जल है तो कल है। जल संरक्षण का संकल्प और जनभागीदारी ही जल समृद्धि का आधार बनेगी। विद्यालय का औचक निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश ग्राम बिलोदापाल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने तथा विद्यार्थियों को पौष्टिक, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है। विद्यालयों में अनुशासन, नियमित उपस्थिति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष देवनारायण नागर जी, उपाध्यक्ष कैलाश नागर जी, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन जी, भाजपा गुलावता मंडल अध्यक्ष गिरवर भंडारी जी, सरपंच दिनेश पाल जी, डॉ. बालू सिंह जी, रघु सोलंकी जी, प्रवीण पंवार जी, बद्रीलाल बामनिया जी, सुशील व्यास जी सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंत्री डॉ. टेटवाल ने अपने दौरे के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना ही सरकार का संकल्प है। विकसित सारंगपुर, समृद्ध गांव और खुशहाल मध्यप्रदेश के लक्ष्य को जनभागीदारी से साकार किया जाएगा।4
- शाजापुर से संवादाता अजहर उद्दीन की रिपोर्ट मो 9424676143 तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार और पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर दो बच्चों समेत 4 घायल,, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार और पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर दो बच्चों समेत 4 घायल,, शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार और सड़क पर पैदल चल रहे राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत कुल चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय जिला में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर मोहित सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क हादसे में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में सभी घायलों का डॉक्टर्स की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उनका उपचार जारी है।4
- सुसनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.07 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पत्रकार मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं विस्तार पूर्वक 3 लाख रुपये की स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज सुसनेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुसनेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 30.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की स्मैक, 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और 150 रुपये नकद जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम श्यामपुरा निवासी दो व्यक्ति हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635 से स्मैक लेकर सुसनेर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन ने पुलिस टीम एवं स्वतंत्र पंचों के साथ घेराबंदी की। पुलिस ने मोड़ी चौराहे से आगे एमपीईबी ग्रिड के पीछे परसुलिया रोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान देवीसिंह (45) एवं गोकुलसिंह (40), निवासी ग्राम श्यामपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गोकुलसिंह के कब्जे से 30.07 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुसनेर टी आई अनिल मालवीयजी , एसआई सचिन धाकड़ , एएसआई दरबार सिंह , एएसआई जितेन्द्र झा ,प्रधान आरक्षक शम्बू जाट ,सैनिक रविन्द्र पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से1
- जनसुनवाई में 110 आवेदन प्राप्त, जनसुनवाई कलेक्टर ने की शाजापुर - मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार दोपहर 1 बजे संपन्न हुई जनुसनवाई में 110 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।1
- जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सुसनेर में 30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त तीन लाख रुपये आंकी गई स्मैक की कीमत, मोटरसाइकिल और नकदी सहित 3.80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त आगर-मालवा।** जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुसनेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30.07 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और नकदी सहित कुल 3 लाख 80 हजार 150 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन को सूचना मिली थी कि ग्राम श्यामपुरा निवासी दो व्यक्ति हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर मोड़ी की ओर से सुसनेर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र पंचों की मौजूदगी में वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर मोड़ी चौराहे से आगे एमपीईबी ग्रिड के पीछे मोड़ी रोड से परसुलिया की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए हुलिए के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। इस दौरान पीछे बैठे गोकुलसिंह की पेंट की जेब में रखी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से 30.07 ग्राम मटमैले रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने इसे स्मैक बताते हुए इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवीसिंह (45) पिता इंदरसिंह सौंधिया और गोकुलसिंह (40) पिता दानुसिंह सौंधिया, दोनों निवासी ग्राम श्यामपुरा, थाना सुसनेर के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है, और 150 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुसनेर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले में स्मैक की उपलब्धता, उसके स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मालवीय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना सुसनेर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही।2
- जिला संवाददाता डॉ जगदीश मालवीय दैनिक सेतु संकल्प समाचार पत्र आगर मालवा मध्य प्रदेश थाना सुसनेर जिला आगर मालवा की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई कार्यवाही *जिला पुलिस आगर-मालवा (म.प्र.)* *दिनांक – 04 नवम्बर 2026* *// प्रेस नोट //* *_🚨 थाना सुसनेर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई_* *_30.07 ग्राम स्मैक, कीमत लगभग ₹3 लाख सहित दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त_* *_▶️ सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम श्यामपुरा निवासी दो आरोपियों को 30.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़ा।_* *_▶️ आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹3 लाख कीमत की स्मैक एवं ₹80 हजार कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3.80 लाख की संपत्ति जप्त।_* _पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुसनेर निरीक्षक अनिल कुमार मालवीय के नेतृत्व में थाना सुसनेर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।_ *संक्षिप्त विवरण* - _दिनांक 03 नवम्बर 2026 को सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम श्यामपुरा निवासी दो व्यक्ति हरे-सफेद पट्टे वाली हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635 से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर मोड़ी की ओर से सुसनेर तरफ आ रहे हैं। पीछे बैठे व्यक्ति के पास स्मैक रखी हुई है, जिसे वे बेचने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र पंचों को साथ लेकर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा मुखबिर द्वारा बताए गए संभावित मार्गों पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर से पुनः प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोड़ी चौराहे से आगे एमपीईबी ग्रिड के पीछे मोड़ी रोड से परसुलिया की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की।_ _कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया।_ *🔹 तलाशी में 30.07 ग्राम स्मैक बरामद* _पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम देवीसिंह पिता इंदरसिंह सौंधिया, उम्र 45 वर्ष तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गोकुलसिंह पिता दानुसिंह सौंधिया, उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम श्यामपुरा, थाना सुसनेर, जिला आगर-मालवा बताया।_ _पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को तलाशी संबंधी वैधानिक अधिकारों से अवगत कराते हुए नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी गोकुलसिंह की पेंट की जेब में रखी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में मटमैले रंग का पाउडरनुमा पदार्थ मिला। प्रारंभिक परीक्षण एवं पहचान संबंधी कार्रवाई के पश्चात इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से वजन करने पर उक्त पदार्थ का कुल वजन 30.07 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,00,000/- है।_ _पुलिस द्वारा उक्त मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635, जिसकी अनुमानित कीमत ₹80,000/- है, आरोपी देवीसिंह के कब्जे से जप्त की गई।_ *🔹 कुल ₹3.80 लाख की संपत्ति जप्त* पुलिस द्वारा कार्रवाई में निम्न सामग्री जप्त की गई— 1. अवैध मादक पदार्थ स्मैक – 30.07 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹3,00,000/-। 2. हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635, अनुमानित कीमत ₹80,000/-। 3. नगद राशि – ₹150/- इस प्रकार कुल लगभग ₹3,80,150/- की संपत्ति जप्त की गई। *🔹 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार* _उक्त कार्रवाई के संबंध में थाना सुसनेर पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मादक पदार्थ की उपलब्धता एवं उसके स्रोत तथा अन्य संभावित संलिप्तता के संबंध में विवेचना की जा रही है।_ *🔹 सराहनीय भूमिका* _उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुसनेर निरीक्षक अनिल कुमार मालवीय, उप निरीक्षक सचिन धाकड़, सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र झा, सहायक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक 193 शम्भु सिंह जाट, प्रधान आरक्षक 144 जीवन सिंह, आरक्षक 243 प्रेमचन्द्र राठौर, आरक्षक 26 मांगीलाल एवं सैनिक 1025 रविन्द्र सौराष्ट्रीय की सराहनीय भूमिका रही।_2