रेलवे टिकट काउंटर बंद होने की खबर पर सांसद की पहल रंग लाई, यात्रियों को मिली बड़ी राहत चतरा जिला मुख्यालय स्थित रेलवे टिकट काउंटर के बंद होने की सूचना मिलते ही चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित रेल प्रबंधन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया और आम जनता की परेशानी को प्रमुखता से उठाया। सांसद की सक्रियता के बाद रेल विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि चतरा का रेलवे टिकट काउंटर पूर्व की भांति नियमित रूप से संचालित होता रहेगा। इस आश्वासन के बाद जिलेभर के यात्रियों ने राहत की सांस ली है। रेलवे टिकट काउंटर चालू रहने से अब लोगों को टिकट लेने के लिए दूसरे शहरों या दूरस्थ क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था काफी सुविधाजनक साबित होगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि टिकट काउंटर बंद हो जाता, तो टिकट बनवाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती। जिससे अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होती। सांसद कालीचरण सिंह की त्वरित पहल और रेल विभाग के सकारात्मक निर्णय की आमजनों ने सराहना करते हुए इसे जनहित में बड़ा कदम बताया है।
रेलवे टिकट काउंटर बंद होने की खबर पर सांसद की पहल रंग लाई, यात्रियों को मिली बड़ी राहत चतरा जिला मुख्यालय स्थित रेलवे टिकट काउंटर के बंद होने की सूचना मिलते ही चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित रेल प्रबंधन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया और आम जनता की परेशानी को प्रमुखता से उठाया। सांसद की सक्रियता के बाद रेल विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि चतरा का रेलवे टिकट काउंटर पूर्व की भांति नियमित रूप से संचालित होता रहेगा। इस आश्वासन के बाद जिलेभर के यात्रियों ने राहत की सांस ली है। रेलवे टिकट काउंटर
चालू रहने से अब लोगों को टिकट लेने के लिए दूसरे शहरों या दूरस्थ क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था काफी सुविधाजनक साबित होगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि टिकट काउंटर बंद हो जाता, तो टिकट बनवाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती। जिससे अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होती। सांसद कालीचरण सिंह की त्वरित पहल और रेल विभाग के सकारात्मक निर्णय की आमजनों ने सराहना करते हुए इसे जनहित में बड़ा कदम बताया है।
- चतरा के गिद्धौर में बीती रात रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहाँ एक बेलगाम हाईवा सोते हुए परिवार के लिए काल बनकर घर में जा घुसा। घटना गिद्धौर के ऊपर टोला की है, जहाँ रात्रि 2 बजे कटकमसांडी से टंडवा लौट रहा एक अनियंत्रित हाईवा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बालेश्वर कुशवाहा के पुत्र राजेश कुशवाहा के घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा बाउंड्री और अशोक के पेड़ को रौंदते हुए सीधे बरामदे तक पहुँच गया, जिससे एक बाइक चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है।1
- Post by Om Singh1
- #पटना #बिहार के #खान_सर नाम से मशहूर शिक्षाविद गरीब छात्र-छात्राओं के मसीहा का गुणगान करना ठीक वैसा ही होगा जैसे सूरज को टॉर्च दिखाना..... शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही अब गरीबों के हित में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी अपना कदम रख कर दुआएं व आशीर्वाद बटोर रहे हैं। अब इन्होंने 14 अप्रैल को खान ब्लड बैंक की भी शुरुवात कर दी है...सबसे पहले इन्होंने ही #रक्तदान कर ब्लड बैंक का उद्घाटन किए और इंसानियत का सटीक परिचय दिए। आइए इनकी जुबानी सुने कि रक्तदान करने से क्या होता है और क्या नहीं होता। #khansir आपके जज्बे व नेकी को दिल की गहराईयों से Salute!!! You are the #RealHero !!! ❤️❤️❤️👏👏👏 #proud #lifesaver #humanitarian #patna #bihar #india #highlightseveryone Khan Global Studies1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के संचालक श्री नवल किशोर सिंह जी के सुपुत्र ऋषभ जी के विवाह पंडाल का एक झलक।1
- प्रतापपुर : प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि यह पेड़ पहले से ही जर्जर अवस्था में था और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना की।1
- हजारीबाग के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संभाला पदभार1
- ये बच्चा इचाक हजारीबाग का रहने वाला अभी अपनी मां से बिछड़ गया है। सभी ग्रुप में शेयर कर दीजिए, बच्चा अपने घर तक पहुंच जाए। कोर्रा थाना के संपर्क मे है।1