गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने न्यायालय भेजा जसवंतनगर/इटावा:बलरई थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 71/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना बलरई इटावा में वांछित अभियुक्त जीतू यादव (23) पुत्र अवनीश कुमार निवासी मानिकपुर विशु थाना इकदिल को केवाला तिराहा सराय भूपत रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय इटावा भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 18/2025 में धारा 109, 3(5), 309(4), 310(2), 317(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बलरई में मामला दर्ज है। इसके अलावा मु0अ0सं0 71/2025 गैंगस्टर एक्ट तथा मु0अ0सं0 113/2025 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस में भी मुकदमे दर्ज है। फोटो:-गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में ले जाती पुलिस टीम।

- इटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार पर विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एबीएसए महेवा उदयराज सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई करते दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक पर विशेष रूप से छात्रा दीक्षा से यह काम करवाने का आरोप है। बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। अभिभावकों मुनेश सिंह, बिश्राम सिंह और विमल कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है। हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। अगर वहां जाकर बच्चे पढ़ाई के बजाए कक्षा की सफाई कराई जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by PK Crime Story1
- औरैया शहर के न्यू तिलक नगर इलाके में स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू शुक्ला ने अपनी Maruti Suzuki Wagon R कार से दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान आदेश राठौर और अवधेश राठौर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।2
- Post by Kanhaiya lal1
- *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by PK Crime Story1