पिस्तौल तानकर बाइक सवार को लूटा, नई स्प्लेंडर और बैग ले उड़े बदमाश राजेश सरकार प्रयागराज। कमिश्नरेट के गंगापार नवाबगंज थानाक्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर बाइक सवार युवक को लूट लिया। वारदात के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लूट के शिकार पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के बरेठी निवासी विवेक सिंह अपने छोटे भाई ललित के साथ 26 अगस्त को करीब 2:20 बजे स्प्लेंडर बाइक से कन्नौज से मिर्जापुर जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित लीलावती विद्यालय के सामने पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने विवेक सिंह की कनपटी पर पिस्तौल सटा दी और धमकाते हुए उनकी बाइक व बैग लूट लिया। बैग में आधार कार्ड और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान था। पीड़ित के मुताबिक, लूटी गई स्प्लेंडर बाइक करीब दस दिन पहले ही खरीदी गई थी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए। दिनदहाड़े हाईवे पर हुई इस वारदात से राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनुज कुमार वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। - नई बाइक, मोबाइल और दस्तावेज भी गए लूट में पीड़ित की नई स्प्लेंडर बाइक के साथ बैग में रखा आधार कार्ड और मोबाइल फोन भी बदमाश ले गए। पुलिस के सामने बदमाशों तक पहुंचने और लूटी गई बाइक बरामद करने की चुनौती है।

- प्रयागराज में रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, चलाया यातायात अभियान ए सी पी हंडिया शेषधर पाण्डेय व कोतवाल हंडिया अनूप सरोज स्वयं माइक से लोगों से की अपील प्रयागराज में रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, चलाया यातायात अभियान ए सी पी हंडिया शेषधर पाण्डेय व कोतवाल हंडिया अनूप सरोज स्वयं माइक से लोगों से की अपील रोड पर खड़ी लावारिस गाड़ियों को भिजवाया थाने प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए हंडिया कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया एसीपी हंडिया एवं कोतवाल हंडिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सड़क किनारे गलत ढंग से खड़ी गाड़ियों को पुलिसकर्मियों ने हटवाया और वाहन चालकों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी।पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं वाहन चालकों से अपील की कि त्योहार के दौरान सड़क पर अतिक्रमण या वाहनों की बेतरतीब पार्किंग न करें, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे की सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर दिखाई दी। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- प्रयागराज के लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर अज्ञात का मिला शव। मौके पर पुलिस कर रही है छानबीन व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है प्रयागराज के लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर अज्ञात का मिला शव। मौके पर पुलिस कर रही है छानबीन व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है3
- प्रयागराज-सस्ते सोने का लालच देकर 18 लाख की लूट तीन शातिर गिरफ्तार प्रयागराज नवाबगंज थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने सस्ते दामों में सोना बेचने का झांसा देकर व्यापारियों से ठगी और लूट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपये नकद, एक अवैध .315 बोर तमंचा, चार कारतूस, नकली आभूषण और घटना में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, दनियालपुर लालगोपालगंज निवासी पंकज कुमार अग्रवाल को जुबैर अहमद नामक आरोपी ने सस्ते दामों में सोना दिलाने का लालच देकर विश्वास में लिया था। 19 अगस्त को उसे पैसे लेकर रामवनगमन पथ स्थित बिहरिया के पास बुलाया गया। वहां उसे बलेनो कार में बैठाया गया। इसी दौरान दूसरी कार से पहुंचे आरोपियों ने असलहे के बल पर उसे धमकाया और सोना खरीदने के लिए लाए गए 18 लाख रुपये छोड़कर भागने को मजबूर कर दिया। मामले में 25 अगस्त को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान 26 अगस्त को पुलिस ने गढ़वा खैराजपुर, कानपुर-वाराणसी हाईवे स्थित अंडरपास के पास से फैसल, संदीप यादव और नागर गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का पांच सदस्यों का गिरोह है। पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित सरगना जुबैर अहमद है, जो व्यापारियों को सस्ते में सोना-जेवरात देने का लालच देकर सुनसान स्थान पर बुलाता था। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य असलहे के बल पर व्यापारियों से रकम छीन लेते थे। पुलिस के अनुसार लूटी गई रकम को बाद में गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में फैसल (लगभग 30 वर्ष), संदीप यादव (लगभग 29 वर्ष) और नागर गौतम (लगभग 25 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 11 लाख रुपये, नकली आभूषण, एक बलेनो कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी जोड़ी गई है। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद जुबैर अहमद और राजन दूबे की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना के सफल अनावरण पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है।4
- हर बेटी, बहन और माता रक्षाबंधन के अवसर पर UPSRTC की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक का बयान ईद मिलादुन्नबी देता है आपसी भाईचारे का पैगाम प्रयागराज के यमुनापार नैनी में ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नैनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर स्टेशन रोड और बाजार होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में लोग दरूद पढ़ते हुए पैगंबर साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे। जुलूस के दौरान क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया और ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर भी वितरित किया गया। यमुनापार के वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक ने इस मौके पर जुलूस में शामिल हुए लोगों एवं देश में अमन-चैन, भारत की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए खुशहाली बनी रहने की दुआ की। व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन और एसीपी करछना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नैनी कोतवाल सहित पुलिसकर्मी जुलूस के साथ मौजूद रहे। मोहम्मद शारिक, वरिष्ठ समाजसेवी व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज। Samajwadi Party Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक Pappu Lal Nishad aapki baat Pramod Yadav Pallavi Patel राजू पासी समर्थक बारा अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Rajul sharma Satyaveer Arya Munna Dimple Yadav Adv Anuradha Ambedkar Amar Nath Singh1
- प्रयागराज के पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह जी का 86वा जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से केपी कम्युनिटी सेंटर में मनाया गया। प्रयागराज के पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह जी का 86वा जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से केपी कम्युनिटी सेंटर में मनाया गया।4
- अमिलहवा बजहा से रामनगर बाजार तक गूंजा जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-भाईचारे का दिया संदेश2
- नैनी में ऐतिहासिक जुलूस, ईद मिलादुन्नबी की रही धूम, जुलूस में शामिल हुए वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक प्रयागराज के यमुनापार नैनी में ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नैनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर स्टेशन रोड और बाजार होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में लोग दरूद पढ़ते हुए पैगंबर साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे। जुलूस के दौरान क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया और ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर भी वितरित किया गया। यमुनापार के वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक ने इस मौके पर जुलूस में शामिल हुए लोगों एवं देश में अमन-चैन, भारत की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए खुशहाली बनी रहने की दुआ की। व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन और एसीपी करछना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नैनी कोतवाल सहित पुलिसकर्मी जुलूस के साथ मौजूद रहे। मोहम्मद शारिक, वरिष्ठ समाजसेवी व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज। Samajwadi Party Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक Pappu Lal Nishad aapki baat Pramod Yadav Pallavi Patel राजू पासी समर्थक बारा अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Rajul sharma Satyaveer Arya Munna Dimple Yadav Adv Anuradha Ambedkar Amar Nath Singh1