बानसूर में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए खोहरी हल्का पटवारी अतुल कुमार यादव को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर तहसील में की गई। इंतकाल के लिए मांगी रिश्वत एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर प्रथम चौकी को एक शिकायत मिली थी। परिवादी ने बताया कि उसने और उसकी भाभी ने ग्राम खोहरी में साढ़े पांच बीघा जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री 22 जनवरी को हुई थी। पटवारी अतुल यादव इस खरीदी गई भूमि का इंतकाल खोलने और राजस्व रिकॉर्ड से रहन का अंकन हटाने के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था। सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग सही पाई गई। इसके बाद, एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में कार्रवाई की योजना बनाई। एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में पटवारी अतुल कुमार यादव को परिवादी से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। #satyadarshan news harsora @highlight
बानसूर में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए खोहरी हल्का पटवारी अतुल कुमार यादव को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर तहसील में की गई। इंतकाल के लिए मांगी रिश्वत एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर प्रथम चौकी को एक शिकायत मिली थी। परिवादी ने बताया कि उसने और उसकी भाभी ने ग्राम खोहरी में साढ़े पांच बीघा जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री 22 जनवरी को हुई थी। पटवारी अतुल यादव इस खरीदी गई भूमि का इंतकाल खोलने और राजस्व रिकॉर्ड से रहन का अंकन हटाने के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था। सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग सही पाई गई। इसके बाद, एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में कार्रवाई की योजना बनाई। एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में पटवारी अतुल कुमार यादव को परिवादी से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। #satyadarshan news harsora @highlight
- बानसूर के बाबरिया गांव में सोमवार देर रात नकली दूध बनाने वाले का कारखाना पकड़ा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में मिलावटी दूध और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मिलावटी और सिंथेटिक दूध बनाने की सूचना मिली थी खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में टीम को बाबरिया स्थित एक दूध कलेक्शन सेंटर में मिलावटी और सिंथेटिक दूध बनाने की सूचना मिली थी। यह सेंटर एक नामी ब्रांड की डेयरी के कोड संख्या (724) का उपयोग कर रहा था। इसकी आड़ में मिलावटी दूध का उत्पादन कर रहा था। इस कलेक्शन सेंटर का संचालन जगराम यादव कर रहा था। टीम ने घर के एक कमरे में बनी इस डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, टीम को चार बड़ी मिक्सर मशीनें, न्यूट्रीलाइट ब्रांड के रिफाइंड तेल के दो भरे और दो खाली पीपे, दो गैस चूल्हे, आधा टिन इमल्सीफायर, 25 किलोग्राम लैक्टोज पाउडर का एक कट्टा, लगभग 200 लीटर तैयार मिलावटी दूध (जो 4-5 कैन में भरा था), दो बीएमसी में लगभग 500 लीटर एकत्रित दूध और एक क्रीम निकालने की मशीन मिली।1
- सुरक्षित मुंडावर का संकल्प: शांति व्यवस्था और गश्त बढ़ाने को लेकर भाजपा उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने थाना प्रभारी से की विशेष चर्चा। अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास: मुंडावर पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच सुरक्षा को लेकर बनी सहमति, बढ़ेगा पुलिस का पहरा। भीमराज यादव की पहल: सोडावास-मुंडावर क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए थाना अधिकारी को सौंपे महत्वपूर्ण सुझाव। अब मुंडावर में गूंजेगा पुलिस का सायरन: उपखंड क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग पर थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता। मुंडावर उपखंड क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भाजपा के जाट बहरोड उपाध्यक्ष भीमराज यादव (करणीकोट) ने मुंडावर थाना प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान भीमराज यादव ने इस बात पर जोर दिया कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस का सड़कों पर सक्रिय रहना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गश्त बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सकेगी और क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहेगा। मुंडावर थाना प्रभारी ने इस मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस "अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास" के मूल मंत्र पर काम कर रही है। थाना अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही गश्त का दायरा बढ़ाया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है।1
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़ी माली, सैनी सहित संबंधित समाजों ने 12 प्रतिशत अलग आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को राजस्थान विधानसभा के घेराव की घोषणा की है। इस आंदोलन में प्रदेशभर से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य और सुमन समाज के प्रतिनिधि भरतपुर के गंधार से “जन अधिकार यात्रा” निकालकर जयपुर पहुंचे हैं। यात्रा का नेतृत्व समिति के प्रदेशाध्यक्ष सीपी सैनी कर रहे हैं। मंगलवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि यह यात्रा समाज के अधिकारों और मांगों को लेकर गांव-गांव, कस्बों और शहरों से होते हुए राजधानी पहुंची है। 22 गोदाम से विधानसभा के लिए कूच संगठन महामंत्री विनोद भूदोली ने बताया कि यात्रा बस्सी होते हुए जयपुर घाट की गूणी पहुंच चुकी है। बुधवार को यहां से 22 गोदाम के लिए रवाना होकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन गांधीवादी तरीके से किया जा रहा है और सरकार से शांतिपूर्ण संवाद की अपेक्षा है। यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। 100 से अधिक सीटों पर निर्णायक मतदाता समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश की 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ। पूर्ववर्ती सरकारों पर भी केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया गया। प्रमुख मांगें आंदोलनकारियों ने सरकार के समक्ष 11 सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिनमें— माली–सैनी समाज को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण महात्मा ज्योतिबा फुले एवं संत लिखमीदास महाराज की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा महात्मा ज्योतिबा फुले शोध संस्थान की स्थापना ओबीसी वर्ग के लिए विशेष कानून फुले दंपती संग्रहालय निर्माण बागवानी बोर्ड और महाराजा सूरजमल बोर्ड का गठन महात्मा फुले फाउंडेशन की स्थापना फल-सब्जी मंडियों में समाज को प्राथमिकता समाज के नेताओं का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा की जाएगी।1
- *कला संकाय के स्थानांतरण आदेश पर रोक की मांग,धरना जारी,विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आंदोलन तेज* विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के बाबा भगवान दास राजकीय महाविद्यालय चिमनपुरा में कला संकाय को दूर स्थानांतरित करने के आदेशों के विरोध में विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर टेंट लगाकर पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। आंदोलनकारी स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने और पूर्व की तरह एकीकृत व्यवस्था बनाए रखने की मांग कर रहे है। ब्रह्मलीन पद्मश्री बाबा नारायणदास महाराज की ओर से 45 वर्ष पूर्व स्थापित इस महाविद्यालय को पहले बीबीडी और बीएनडी नाम से अलग-अलग स्थानों पर संचालित किया जाता था,शाहपुरा के चिमनपुरा कॉलेज के बार धरने पर बैठे छात्र व ग्रामीण ,एकीकरण कर एक ही परिसर में संचालन के आदेश जारी किए गए गए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल कुमार बुनकर ने बताया कि हाल ही में कला संकाय को अलग कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को आवागमन सहित अन्य सुविधाओं में परेशानी होगी। इस निर्णय के विरोध में छात्रों और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निहाल पलसानिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिसोटिया, रोहिताश यादव, राहुल बागड़ी, प्रभु अटल, हंसराज गुर्जर, सुभाष भड़ाणा,रवि यादव आदि ने कहा कि जब तक स्थानांतरण आदेश पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक धरना जारी रहेगा1
- मुण्डावर। जाट बहरोड़ मंडल के उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने आज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर थानाधिकारी मुण्डावर से शिष्टाचार एवं व्यवहारिक भेंट की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक गतिविधियों तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। भीमराज यादव ने स्थानीय नागरिकों की ओर से समस्याएं रखते हुए समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। थानाधिकारी मुण्डावर ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है तथा प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई1
- सीहमा खण्ड के गांव अटाली में एक शादी समारोह के दौरान इस बच्ची ने किया जबरदस्त डांस इसको नहीं पता था की बनाई जा रही है वीडियो अपनी मस्ती में ही डांस करती हुई छोटी सी बच्ची प्रिया शर्मा संवाददाता सतीश कुमार1
- बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रणजीतपुरा गांव कि 13 वर्षीय बालिका वसुंधरा सैन 21 फरवरी को आठवीं बोर्ड कि परीक्षा देने घर से बाहर निकली और लापता हो गई । बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला दुष्कर्मियों ने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी । इस घटना क्रम से पुरा मानव समाज एवं सैन समाज को बडी आहत हैं।इस घटना के विरोध में 4 दिन से लगातार बज्जू थाना में प्रदर्शन जारी है । लड़की को न्याय दिलाने के लिए पुर राजस्थान में धरना प्रदर्शन जारी है।बहन वसुंधरा सैन को न्याय दिलाने के लिए आज अलवर में जिला कलेक्टर आफिस में जाकर के कलेक्टर मैडम को ज्ञापन सौंपा जिला अध्यक्ष उत्थान समिति अलवर राकेश सैन एवं जिला अध्यक्ष भारतीय सैन समाज एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अलवर उत्तर धीरज सैन के नेतृत्व में समाज वरिष्ठ लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण सैन कमल सैन नरसी सैन मुकेश सैन असरानी अनिल सैन ओमप्रकाश सैन दिनेश सैन महेश सैन सेकेट्री डूंगर डाक्टर अशोक दीनाराम सैन श्याम सुंदर फौजी हरि सिंह सैन सत्यनारायण सैन प्रमे राज आदि समाज के वरिष्ठ लोगे उपस्थित रहे। दौषियो को जल्द से जल्द एवं कडी से कडी सजा दी जाए जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हमारी आवाज बुलंद रहेगी । बेटी के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं न्याय होकर रहेगा। बहन वसुंधरा के आरोपियों को फांसी दो फांसी दो।1
- रविकिशन ने कहा, लोग फर्जी केस करते हैं और झूठे आरोप लगाकर FIR करवा देते हैं जिससे लोगों का पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ स्थानीय लोगों का कहना है की सांसद महोदय ने इस कानून में उचित बदलाव की मांग की जो न्यायसंगत भी है।1
- श्याम भक्तों की सेवा 🙏♥️#bhakti #news#sorts #trading जय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा श्याम जी1