Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार शरीफ में माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, भावुक हुए श्रद्धालु बिहार शरीफ में माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। श्रद्धालु नम आँखों से माँ को विदाई दे रहे हैं। भक्ति, आस्था और भावनाओं से भरे इस माहौल में हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं। 🙏🚩 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Bihar Sharif Times को फॉलो करें।
Bihar Sharif Times
बिहार शरीफ में माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, भावुक हुए श्रद्धालु बिहार शरीफ में माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। श्रद्धालु नम आँखों से माँ को विदाई दे रहे हैं। भक्ति, आस्था और भावनाओं से भरे इस माहौल में हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं। 🙏🚩 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Bihar Sharif Times को फॉलो करें।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार शरीफ में माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, भावुक हुए श्रद्धालु बिहार शरीफ में माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। श्रद्धालु नम आँखों से माँ को विदाई दे रहे हैं। भक्ति, आस्था और भावनाओं से भरे इस माहौल में हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं। 🙏🚩 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Bihar Sharif Times को फॉलो करें।1
- बिहार शरीफ, नालंदा माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन पर भावुक हुए नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला बिहार शरीफ, नालंदा माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन पर भावुक हुए नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला भक्ति, श्रद्धा और नम आँखों से दी गई माँ दुर्गा को विदाई, अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना बिहार शरीफ, 21 अक्टूबर 2026। माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने गहरी श्रद्धा, भक्ति और भावुक मन से माँ दुर्गा को विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा से सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अनिल कुमार अकेला ने कहा कि माँ दुर्गा की विदाई का क्षण हर भक्त के लिए भावुक करने वाला होता है। पूरे नौ दिनों तक माँ की आराधना, पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन रहने के बाद जब विसर्जन का समय आता है, तो मन भारी हो जाता है। लेकिन यह हमारी प्राचीन धार्मिक परंपरा है, जिसका निर्वहन श्रद्धा और आस्था के साथ हम सभी करते आ रहे हैं। माँ दुर्गा को विदाई देते हुए सभी भक्तों के मन में यही कामना रहती है कि माँ अगले वर्ष पुनः पधारें और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का भी प्रतीक है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बाँधने का संदेश देता है। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आए तथा समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा कायम रहे। माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव डॉ. विपिन कुमार सिंह, संजय गुप्ता, बबलू गुप्ता, अनिल तनेजा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भक्तिमय वातावरण में माँ दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी तथा अगले वर्ष फिर से माँ के आगमन की कामना की। जय माता दी! 🙏1
- संतोष कुमार भारती बीजेपी नेता सह मेयर प्रत्याशी बिहार शरीफ नगर निगम ॐ सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥" आप सभी को दुर्गा पूजा एवं शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!1
- राजीव कुमार मुन्ना का बयान: अफवाहों पर ध्यान न दें, कांग्रेस के सभी साथी मैदान में जुटे हैं राजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि जब से कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, तब से हम सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर मैदान में उतर चुके हैं और अपने प्रत्याशियों के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव है, जिसमें शिक्षित मतदाता अपने विवेक और समझ के आधार पर मतदान करते हैं। इस चुनाव में शोर-शराबे और दिखावे से ज्यादा महत्वपूर्ण शांतिपूर्ण तरीके से जनसंपर्क करना और मतदाताओं तक अपनी बात पहुँचाना है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग भीड़ दिखाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भीड़ और वास्तविक मतदाताओं के समर्थन में अंतर होता है। हम लोग बिना किसी दिखावे के, पूरी गंभीरता और एकजुटता के साथ अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस के सभी साथी एकजुट हैं और गलत अफवाहों के बजाय सच्चाई पर भरोसा करें।1
- अकबरपुर में अपना मॉल का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगी खरीदारी की सुविधा खिलौने, प्लास्टिक आइटम और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं होंगी उपलब्ध, संचालक ने ग्राहकों से की खरीदारी की अपील संजय वर्मा अकबरपुर (नवादा)। अकबरपुर स्थित जेके कॉम्प्लेक्स में सिनेमा हॉल के निकट ‘अपना मॉल’ का शुभारंभ किया गया। मॉल के शुरू होने से स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिला है। यहां ग्राहकों को प्लास्टिक आइटम, बच्चों के खिलौने और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मॉल के संचालक चंदन कुमार सौरभ, जो सिविल इंजीनियर हैं, ने बताया कि आज के व्यस्त जीवन में लोग ऐसी जगह से खरीदारी करना पसंद करते हैं, जहां उन्हें अपनी जरूरत का सामान एक ही स्थान पर मिल सके। इसी उद्देश्य से ‘अपना मॉल’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि मॉल में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने, घरेलू उपयोग की सामग्री, प्लास्टिक से बने सामान तथा रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई वस्तुएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराकर उनकी खरीदारी को आसान और सुविधाजनक बनाना है। संचालक ने कहा कि अलग-अलग दुकानों पर जाकर सामान खरीदने में ग्राहकों का समय और मेहनत खर्च होती है। ‘अपना मॉल’ में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध होने से लोगों को एक ही जगह पर अपनी जरूरत का सामान चुनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से ‘अपना मॉल’ में पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की। साथ ही कहा कि ग्राहकों की जरूरतों और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर खरीदारी का अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा। अकबरपुर के जेके कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ ‘अपना मॉल’ स्थानीय बाजार में खरीदारी की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल है।1
- #नवादा हरिश्चन्द्र स्टेडियम में रावण और मेघनाथ का पुतला दहन किया गया,देखिये वीडियो #viralreelschallenge #vidioviral #foryouシ #feshbookreels #नवादा हरिश्चन्द्र स्टेडियम में रावण और मेघनाथ का पुतला दहन किया गया,देखिये वीडियो #viralreelschallenge #vidioviral #foryouシ #feshbookreels2
- बख्तियारपुर में Flex Shoes का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे ब्रांडेड जूते बख्तियारपुर: 20 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के विजयदशमी के शुभ अवसर पर बख्तियारपुर में Flex Shoes का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतिष्ठान सिसोदिया कॉम्प्लेक्स, मेगा शॉप के बगल में, डाक बंगला रोड, बख्तियारपुर में स्थित है। Flex Shoes में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अलग-अलग ब्रांड के ब्रांडेड जूते उपलब्ध होंगे। यहां ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार जूतों का चयन कर सकते हैं। जूते खरीदने के इच्छुक ग्राहक एक बार Flex Shoes जरूर आएं और अपनी पसंद के जूते लेकर जाएं।1
- बिहार शरीफ विसर्जन शुरू माँ काली को नम आँखों से दी विदाई बिहार शरीफ विसर्जन शुरू माँ काली को नम आँखों से दी विदाई भक्ति, आस्था और भावनाओं से भरे इस माहौल में हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं। 🙏🚩 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Bihar Sharif Times को फॉलो करें। #biharsharif #nalanda #durgapuja #durgavisarjan #maadurga1