विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली 27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली 🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार) ⏰ समय: सुबह 7:00 बजे रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। ❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!” स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली 27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली 🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार) ⏰ समय: सुबह 7:00 बजे रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। ❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!” स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन
विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली 27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली 🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार) ⏰ समय: सुबह 7:00 बजे रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। ❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!” स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली 27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली 🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार) ⏰ समय: सुबह 7:00 बजे रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। ❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!” स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन
- भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद देवघर रवाना हुए हजारों शिवभक्त लोकेशन अजगैबीनाथ धाम , सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर - साहिल राज आगाज टाइम भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद देवघर रवाना हुए हजारों शिवभक्त सुल्तानगंज। भादों पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्य नेपाल सहित मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचे। इस दौरान पूरा अजगैबीनाथ धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। देर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा तट के विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगी थी । भक्तों ने देर रात से पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवर में गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की यात्रा के लिए रवाना हुए। भादों पूर्णिमा को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर परिसर और गंगा घाटों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिल रहा है। कांवरियों के जत्थे बोल बम के जयकारे लगाते हुए देवघर की ओर बढ़ते नजर आए। मिथिलांचल से पहुंचे कांवरियों की भी बड़ी संख्या देखने को मिली। हालांकि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण थोड़ी भीड़ में कमी देखने को मिली लेकिन सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुरा अजगैबीनाथ धाम का माहौल पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।4
- गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में बैंक कर्मियों का 3 दिन हड़ताल जारी,रविवार को खुला रहेगा बैंक। *बैंक 3 दिन बंद, रविवार को खुलेंगे: खगड़िया समेत देशभर में असर* *खगड़िया:* यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे शनिवार से पहले निपटा लें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक देशभर के सरकारी बैंकों में तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 सितंबर को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 26 सितंबर चौथा शनिवार और 27 सितंबर रविवार की छुट्टी के साथ 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से लगातार 5 दिन बैंक बंद हो जाते। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए RBI ने 27 सितंबर रविवार को सभी शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह चालू रखने की अनुमति दी है। बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसको लेकर ग्राहक सूचना जारी की है। बैंक ने नोटिस में कहा है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाएं बहाल रखने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन ग्राहक अपने महत्वपूर्ण लेन-देन हड़ताल से पहले पूरे कर लें। नकदी के लिए ATM/ADWM, ग्राहक सेवा केंद्र (CSP), इंटरनेट बैंकिंग, BOI मोबाइल बैंकिंग और UPI का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि हड़ताल अवधि में दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को शाखाएं खुली रहेंगी। बता दें कि UFBU की मुख्य मांग 5 दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। इसके अलावा वेतन-पेंशन विसंगतियों को लेकर भी नाराजगी है। हड़ताल से अर्धवार्षिक क्लोजिंग के काम पर भी असर पड़ने की आशंका है।1
- व्यवहार न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर रणग्राम धर्मशाला का निरीक्षण तारापुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को रणग्राम शिव मंदिर धर्मशाला का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल दंडाधिकारी आईएएस महेश कुमार से तारापुर विधिज्ञ संघ के साथ हुई वार्ता के आधार पर धर्मशाला में उपलब्ध स्थान और सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा, पूर्व सचिव ओंकार कुमार वर्मा एवं वरीय अधिवक्ता विजय सिंह मौजूद रहे। रणग्राम धर्मशाला अनुमंडल मुख्यालय तारापुर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। अधिवक्ताओं ने बताया कि तारापुर में व्यवहार न्यायालय शुरू होने से लोगों को न्याय पाने के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर मुंगेर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में ही हो तो अधिक सुविधाजनक रहेगा। हालांकि रणग्राम धर्मशाला में भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर यहां न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है।1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र मेंआंधी-बारिश में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, 20 घंटे से बिजली बाधित आंधी-बारिश में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, 20 घंटे से बिजली बाधित मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट जाने से कई गांवों में करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली बाधित रहने से बलहा बाजार, सैदपुर, छोटी बलहा सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हुए हैं। वहीं, मोबाइल चार्ज करने से लेकर पेयजल की व्यवस्था तक में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। बारिश के बीच बिजली विभाग के मिस्त्री और कर्मी टूटे तार एवं क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मी लगातार मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। विभाग की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त हाईटेंशन लाइन को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभागीय कर्मियों ने बताया कि लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुनः बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।1
- काली पहाड़ स्थित कुंड में तैरने के दौरान डूबा नाबालिक युवक, घंटों तलाश के बाद भी बॉडी का पता नहीं काली पहाड़ स्थित कुंड में तैरने के दौरान डूबा नाबालिक युवक घंटों तलाश के बाद भी अब तक बॉडी का पता नहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल डूबने वाले युवक की पहचान लव कुमार के रूप में हुई पिता नरेंद्र कुमार फुटपाथ पर गोलगप्पे का करते हैं व्यापार1
- देखिए जमुई के इसी जगह पर लड़की के साथ हुआ था कांड,जगह देखकर आप भी डर जाएंगे| #jamuinews #bihar #bjp #samratchoudhary #MungerDastak #Sinturana1
- लड़कियों से छेड़खानी पर सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है-भाई वीरेंद्र का बिहार सरकार पर बड़ा हमला* *लड़कियों से छेड़खानी पर सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है-भाई वीरेंद्र का बिहार सरकार पर बड़ा हमला* भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर के सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए मनेर विधायक सह राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और शासन-प्रशासन पूरी तरह फेल है भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में महिलाएं और लड़कियां परेशान हैं लड़कियों के साथ छेड़खानी और महिलाओं की आबरू से खिलवाड़ की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है।उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। बाइट - - भाई बीरेंद्र, राजद प्रवक्ता4
- मेडिकल और राशि का प्रमाण नहीं मिलने पर गोगरी नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने किया हड़ताल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार सुबह स्वच्छता कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काम का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। सुबह करीब आठ बजे स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि उन्हें मेडिकल सुविधा और पीएफ के नाम पर राशि काटे जाने की जानकारी दी जाती है, लेकिन अब तक उन्हें इसकी कोई स्पष्ट जानकारी या प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया गया है। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि उनके वेतन से मेडिकल और पीएफ के नाम पर राशि की कटौती की जाती है, लेकिन संबंधित राशि कहां जमा की जा रही है और उसका रिकॉर्ड क्या है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। कर्मियों ने मांग की कि उन्हें मेडिकल और पीएफ से संबंधित राशि तथा उसका प्रमाण उपलब्ध कराया जाए। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। स्वच्छता कर्मियों के अनुसार, अपनी समस्या को लेकर जब उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षक सुमन कुमार से बात की तो कथित तौर पर उन्हें कहा गया कि काम करना है तो करो, नहीं तो काम छोड़ दो। हड़ताल के कारण नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। स्वच्छता कर्मियों ने नगर परिषद प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी मांगों का समाधान कराने की मांग की है।1
- तारापुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी बाजार ठाकुरबाड़ी, मोहनगंज ठाकुरबाड़ी, धौनी ठाकुरबाड़ी सहित विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुबह व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की और अनंत कथा का श्रवण किया। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 14 गांठ लगाकर अनंत सूत्र तैयार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र को अपने हाथ में धारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत सूत्र धारण करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पर्व को लेकर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। मोहनगंज स्थित ठाकुरबाड़ी में पंडित रौशन उपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को अनंत भगवान की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान विष्णु से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके अलावा पुरानी बाजार, धौनी सहित विभिन्न मंदिरों और घरों में भी लोगों ने अनंत भगवान की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल में वनवास के दौरान पांडवों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। युधिष्ठिर ने भाइयों और द्रौपदी के साथ इस व्रत का पालन किया, जिसके बाद उनके कष्ट दूर हुए। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाते हैं।1