तारापुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी बाजार ठाकुरबाड़ी, मोहनगंज ठाकुरबाड़ी, धौनी ठाकुरबाड़ी सहित विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुबह व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की और अनंत कथा का श्रवण किया। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 14 गांठ लगाकर अनंत सूत्र तैयार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र को अपने हाथ में धारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत सूत्र धारण करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पर्व को लेकर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। मोहनगंज स्थित ठाकुरबाड़ी में पंडित रौशन उपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को अनंत भगवान की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान विष्णु से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके अलावा पुरानी बाजार, धौनी सहित विभिन्न मंदिरों और घरों में भी लोगों ने अनंत भगवान की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल में वनवास के दौरान पांडवों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। युधिष्ठिर ने भाइयों और द्रौपदी के साथ इस व्रत का पालन किया, जिसके बाद उनके कष्ट दूर हुए। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाते हैं।
तारापुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी बाजार ठाकुरबाड़ी, मोहनगंज ठाकुरबाड़ी, धौनी ठाकुरबाड़ी सहित विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुबह व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की और अनंत कथा का श्रवण किया। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 14 गांठ लगाकर अनंत सूत्र तैयार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र को अपने हाथ में धारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत सूत्र धारण करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पर्व को लेकर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। मोहनगंज स्थित ठाकुरबाड़ी में पंडित रौशन उपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को अनंत भगवान की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान विष्णु से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके अलावा पुरानी बाजार, धौनी सहित विभिन्न मंदिरों और घरों में भी लोगों ने अनंत भगवान की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल में वनवास के दौरान पांडवों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। युधिष्ठिर ने भाइयों और द्रौपदी के साथ इस व्रत का पालन किया, जिसके बाद उनके कष्ट दूर हुए। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाते हैं।
- सीएम से पूछता रहा जमुई में एनकाउंटर समस्तीपुर में क्यों नहीं, बिना जवाब चुप चाप भागे CM Samrat देखिये Samrat Choudhary #samratchoudhary #jamui #NewsUpdate1
- भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद देवघर रवाना हुए हजारों शिवभक्त लोकेशन अजगैबीनाथ धाम , सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर - साहिल राज आगाज टाइम भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद देवघर रवाना हुए हजारों शिवभक्त सुल्तानगंज। भादों पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्य नेपाल सहित मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचे। इस दौरान पूरा अजगैबीनाथ धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। देर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा तट के विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगी थी । भक्तों ने देर रात से पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवर में गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की यात्रा के लिए रवाना हुए। भादों पूर्णिमा को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर परिसर और गंगा घाटों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिल रहा है। कांवरियों के जत्थे बोल बम के जयकारे लगाते हुए देवघर की ओर बढ़ते नजर आए। मिथिलांचल से पहुंचे कांवरियों की भी बड़ी संख्या देखने को मिली। हालांकि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण थोड़ी भीड़ में कमी देखने को मिली लेकिन सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुरा अजगैबीनाथ धाम का माहौल पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।4
- विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली 27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली 🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार) ⏰ समय: सुबह 7:00 बजे रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। ❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!” स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली 27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली 🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार) ⏰ समय: सुबह 7:00 बजे रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। ❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!” स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन1
- काली पहाड़ स्थित कुंड में तैरने के दौरान डूबा नाबालिक युवक, घंटों तलाश के बाद भी बॉडी का पता नहीं काली पहाड़ स्थित कुंड में तैरने के दौरान डूबा नाबालिक युवक घंटों तलाश के बाद भी अब तक बॉडी का पता नहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल डूबने वाले युवक की पहचान लव कुमार के रूप में हुई पिता नरेंद्र कुमार फुटपाथ पर गोलगप्पे का करते हैं व्यापार1
- 🌸 जीविका से जुड़ी और बनी आत्मनिर्भर!................... कभी दूसरों पर निर्भर रहने वाली जिंदगी, आज अपने पैरों पर खड़ी है। जीविका से जुड़कर महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह मिल रही है। 💪🌿 यह सिर्फ बदलाव की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, हौसले और आत्मनिर्भरता की कहानी है। ऐसी कहानियां समाज की दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। 🙏 📍 बांका टुडे न्यूज़ 🎥 देखिए बदलाव की पूरी कहानी और जुड़िए ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों से।1
- तारापुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी बाजार ठाकुरबाड़ी, मोहनगंज ठाकुरबाड़ी, धौनी ठाकुरबाड़ी सहित विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुबह व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की और अनंत कथा का श्रवण किया। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 14 गांठ लगाकर अनंत सूत्र तैयार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र को अपने हाथ में धारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत सूत्र धारण करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पर्व को लेकर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। मोहनगंज स्थित ठाकुरबाड़ी में पंडित रौशन उपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को अनंत भगवान की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान विष्णु से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके अलावा पुरानी बाजार, धौनी सहित विभिन्न मंदिरों और घरों में भी लोगों ने अनंत भगवान की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल में वनवास के दौरान पांडवों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। युधिष्ठिर ने भाइयों और द्रौपदी के साथ इस व्रत का पालन किया, जिसके बाद उनके कष्ट दूर हुए। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाते हैं।1
- लड़कियों से छेड़खानी पर सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है-भाई वीरेंद्र का बिहार सरकार पर बड़ा हमला* *लड़कियों से छेड़खानी पर सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है-भाई वीरेंद्र का बिहार सरकार पर बड़ा हमला* भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर के सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए मनेर विधायक सह राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और शासन-प्रशासन पूरी तरह फेल है भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में महिलाएं और लड़कियां परेशान हैं लड़कियों के साथ छेड़खानी और महिलाओं की आबरू से खिलवाड़ की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है।उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। बाइट - - भाई बीरेंद्र, राजद प्रवक्ता4
- महेशखूंट थाना पुलिस ने लूट कांड का किया सफल उद्वेदन, दो आरोपी गिरफ्तार। लूटे गए 15 हजार रुपये, मोबाइल, बैग व चाबी का गुच्छा बरामद खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेमहा बन्नी निवासी दिनेश कुमार उर्फ फुद्दो और मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। शनिवार की दोपहर एक बजे प्रेस कांफ्रेस करते हुए गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बीते 23 सितंबर को एक महिला अपने पति के साथ खगड़िया से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान चौक से करीब एक किलोमीटर आगे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोकने का प्रयास किया और बल प्रयोग करते हुए महिला के पास से हैंडबैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 15 हजार रुपये नकद, गोदरेज की चाबी का गुच्छा और दो मोबाइल फोन थे। घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन पर महेशखूंट थाना कांड संख्या 176/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद, एक लेडीज बैग, गोदरेज की चाबी का गुच्छा और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मंदार पर्वत छेड़खानी कांड: वायरल वीडियो मामले में तीन आरोपी हिरासत में, ब्लैकमेलिंग और ₹1500 वसूली का खुलासा बांका के एसपी अमितेश कुमार एक्स ने ऐतिहासिक मंदार पर्वत (बौंसी) पर एक युवती (नाबालिग) के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक बयान जारी किया है.एसपी अमितेश कुमार के बयान और पुलिस कार्रवाई के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:घटना की तारीख: एसपी ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 3 जून 2026 की घटना का है, जिसे आरोपियों ने ब्लैकमेल करने और डराने की नीयत से हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल किया.मामले की जानकारी और FIR: यह मामला 22 सितंबर को बौंसी थाना अध्यक्ष के संज्ञान में आया था. वीडियो का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करने के बाद तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू की गई.तीन आरोपी हिरासत में: एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जो बाराहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनकी पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है.रंगदारी और ब्लैकमेलिंग: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने घटना के वक्त पीड़िता के साथियों से ऑनलाइन माध्यम (PhonePe) के जरिए ₹1500 जबरन ट्रांसफर करवाए थे. बाद में और पैसों की मांग पूरी न होने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया.पीड़िता का बयान: एसपी ने बताया कि उन्होंने स्वयं पीड़िता से बात कर उसका बयान दर्ज किया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रही है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार भी खुद बौंसी थाना पहुंचकर एसपी के साथ मामले की समीक्षा कर चुके हैं और केस को स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सख्त सजा दिलाने का निर्देश दिया है.1