Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर बाराबंकी मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना कोतवाली नगर द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु थानों द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में आज दिनांक 17.02.2026 को पति-पत्नी के आपसी विवाद सम्बन्धी मामले में पति-पत्नी के विवाद की शिकायत प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर में नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए समझा कर आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
Sandeep Kumar Patrakaar
फतेहपुर बाराबंकी मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना कोतवाली नगर द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु थानों द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में आज दिनांक 17.02.2026 को पति-पत्नी के आपसी विवाद सम्बन्धी मामले में पति-पत्नी के विवाद की शिकायत प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर में नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए समझा कर आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *8 वर्षीय बालक सड़क हादसे में गंभीर घायल फतेहपुर में अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारी, जिला अस्पताल रेफर* सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीरानगर गांव निवासी प्राशू पुत्र दिनेश कुमार मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ साइकिल से गांव जा रहा था, तभी यह घटना हुई। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्राशू सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने घायल बालक को तुरंत फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, प्राशू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, प्राशू को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। इस घटना से परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार मोटरसाइकिल सवार की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- Post by शहनवाज असलम4
- शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला, नेग लेने पहुंचे किन्नर दूल्हे को अपने साथ ले गए यूपी के बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला, बात फैलते ही बराती भाग निकले, गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए1
- सब आएं सब ही पुण्य कमाएं शब्द-कर्म के सब पाप मिटाएं श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, इटावा, उप्र के श्री दर्शन से सबके मन में सबके प्रति न्यायसंगत प्रेमपूर्ण सु-दृष्टि, सर्व सुखदायी मधुर वाणी एवं समतामूलक कल्याणकारी भावना जागे। एवमस्तु, एवमस्तु, एवमस्तु!!!1
- बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा। हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा। जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।1
- अशोक नगर में घरों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी | शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन | बाराबंकी ग्राउंड रिपोर्ट यूट्यूब डिस्क्रिप्शन: बाराबंकी के बंकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकोली के अशोक नगर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जेल में हैं और बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब मिलेगी लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत? ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट देखिए और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- Post by Mohd Sultan Warsi1