logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सब आएं सब ही पुण्य कमाएं शब्द-कर्म के सब पाप मिटाएं श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, इटावा, उप्र के श्री दर्शन से सबके मन में सबके प्रति न्यायसंगत प्रेमपूर्ण सु-दृष्टि, सर्व सुखदायी मधुर वाणी एवं समतामूलक कल्याणकारी भावना जागे। एवमस्तु, एवमस्तु, एवमस्तु!!!

3 hrs ago
user_राम जी दीक्षित पत्रकार
राम जी दीक्षित पत्रकार
Voice of people Nawabganj, Barabanki•
3 hrs ago

सब आएं सब ही पुण्य कमाएं शब्द-कर्म के सब पाप मिटाएं श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, इटावा, उप्र के श्री दर्शन से सबके मन में सबके प्रति न्यायसंगत प्रेमपूर्ण सु-दृष्टि, सर्व सुखदायी मधुर वाणी एवं समतामूलक कल्याणकारी भावना जागे। एवमस्तु, एवमस्तु, एवमस्तु!!!

More news from Barabanki and nearby areas
  • सब आएं सब ही पुण्य कमाएं शब्द-कर्म के सब पाप मिटाएं श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, इटावा, उप्र के श्री दर्शन से सबके मन में सबके प्रति न्यायसंगत प्रेमपूर्ण सु-दृष्टि, सर्व सुखदायी मधुर वाणी एवं समतामूलक कल्याणकारी भावना जागे। एवमस्तु, एवमस्तु, एवमस्तु!!!
    1
    सब आएं सब ही पुण्य कमाएं
शब्द-कर्म के सब पाप मिटाएं
श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, इटावा, उप्र के   श्री दर्शन से सबके मन में सबके प्रति न्यायसंगत प्रेमपूर्ण सु-दृष्टि, सर्व सुखदायी मधुर वाणी एवं समतामूलक कल्याणकारी भावना जागे। 
एवमस्तु, एवमस्तु, एवमस्तु!!!
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा। हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा। जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।
    1
    बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
बाराबंकी।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है।
बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा।
हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा।
जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अशोक नगर में घरों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी | शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन | बाराबंकी ग्राउंड रिपोर्ट यूट्यूब डिस्क्रिप्शन: बाराबंकी के बंकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकोली के अशोक नगर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जेल में हैं और बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब मिलेगी लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत? ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट देखिए और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    अशोक नगर में घरों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी | शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन | बाराबंकी ग्राउंड रिपोर्ट
यूट्यूब डिस्क्रिप्शन:
बाराबंकी के बंकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकोली के अशोक नगर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जेल में हैं और बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब मिलेगी लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत?
ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट देखिए और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Nawabganj, Barabanki•
    13 hrs ago
  • *भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए खतरा: राकेश टिकैत* 🔹 'बड़े उद्योगपति खरीदेंगे जमीन, छोटे दुकानदार बेरोजगार होंगे' #FarmersProtest #RakeshTikait #TradeDeal
    1
    *भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए खतरा: राकेश टिकैत* 🔹
'बड़े उद्योगपति खरीदेंगे जमीन, छोटे दुकानदार बेरोजगार होंगे'
#FarmersProtest #RakeshTikait #TradeDeal
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *8 वर्षीय बालक सड़क हादसे में गंभीर घायल फतेहपुर में अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारी, जिला अस्पताल रेफर* सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीरानगर गांव निवासी प्राशू पुत्र दिनेश कुमार मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ साइकिल से गांव जा रहा था, तभी यह घटना हुई। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्राशू सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने घायल बालक को तुरंत फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, प्राशू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, प्राशू को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। इस घटना से परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार मोटरसाइकिल सवार की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*8 वर्षीय बालक सड़क हादसे में गंभीर घायल फतेहपुर में अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारी, जिला अस्पताल रेफर*
सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीरानगर गांव निवासी प्राशू पुत्र दिनेश कुमार मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ साइकिल से गांव जा रहा था, तभी यह घटना हुई।
गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्राशू सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने घायल बालक को तुरंत फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, प्राशू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, प्राशू को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। इस घटना से परिवार में चिंता का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार मोटरसाइकिल सवार की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
ग्रामीणों ने सड़क पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • 🆕 मुंबई ब्रेकिंग... पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरे के दौरान मुंबई में उनका स्वागत किया "मुंबई में अपने दोस्त, प्रेसिडेंट मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई! उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और उन्होंने दिन में पहले अपनी दौड़ का भी मज़ा लिया!" ...मोदी
    1
    🆕 मुंबई ब्रेकिंग...
पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरे के दौरान मुंबई में उनका स्वागत किया
"मुंबई में अपने दोस्त, प्रेसिडेंट मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई! उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और उन्होंने दिन में पहले अपनी दौड़ का भी मज़ा लिया!" ...मोदी
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • Post by Journalist Manoj Shukla
    1
    Post by Journalist Manoj Shukla
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    रिपोर्टर सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पत्नी ने शिक्षक को चौराहे पर कालर पकड़कर पीटा. #सीतापुर तंबौर थाना क्षेत्र के सुमली गांव स्थित सहकर्मी शिक्षिका से संबंध के शक में पत्नी ने शिक्षक को चौराहे पर कालर पकड़कर पीटा.... देखिए लाइव तस्वीर........ सीतापुर जनपद के थाना तंबौर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शिक्षक की पत्नी ने बीच रास्ते पर ही अपने पति की पिटाई कर दी। मामला क्षेत्र के ग्राम सुमली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अजय नागर अपनी कार से सहायक अध्यापिका गायत्री सक्सेना को लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठी उनकी पत्नी मीनू नागर (निवासी टापाकला, जिला फिरोजाबाद) नकाब पहनकर मौके पर पहुंच गईं और शिक्षक का कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगी। मारपीट के दौरान पत्नी ने पति पर सहकर्मी शिक्षिका से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। इस घटना में शिक्षक को हल्की चोटें भी आई हैं। मामले में दोनों पक्षों ने थाना तंबौर में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
    1
    पत्नी ने शिक्षक को चौराहे पर कालर पकड़कर पीटा.
#सीतापुर तंबौर थाना क्षेत्र के सुमली गांव स्थित सहकर्मी शिक्षिका से संबंध के शक में पत्नी ने शिक्षक को चौराहे पर कालर पकड़कर पीटा.... देखिए लाइव तस्वीर........
सीतापुर जनपद के थाना तंबौर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शिक्षक की पत्नी ने बीच रास्ते पर ही अपने पति की पिटाई कर दी। मामला क्षेत्र के ग्राम सुमली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अजय नागर अपनी कार से सहायक अध्यापिका गायत्री सक्सेना को लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठी उनकी पत्नी मीनू नागर (निवासी टापाकला, जिला फिरोजाबाद) नकाब पहनकर मौके पर पहुंच गईं और शिक्षक का कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगी। 
मारपीट के दौरान पत्नी ने पति पर सहकर्मी शिक्षिका से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। इस घटना में शिक्षक को हल्की चोटें भी आई हैं।
मामले में दोनों पक्षों ने थाना तंबौर में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.