Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिलहाल कार्यकारिणी होल्ड है...युवा कांग्रेस बलरामपुर की कार्यकारिणी रोकी गई फिलहाल कार्यकारिणी होल्ड है...!
Ghanshyam soni
फिलहाल कार्यकारिणी होल्ड है...युवा कांग्रेस बलरामपुर की कार्यकारिणी रोकी गई फिलहाल कार्यकारिणी होल्ड है...!
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के बेलकोना गांव में हजारों पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर अवैध कब्जा_सुनिए क्या कहा आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने1
- फिलहाल कार्यकारिणी होल्ड है...!1
- Post by Sunil singh1
- #अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद् प्रखंड इकाई भवनाथपुर प्रखंड अंचल के प्रांगण में एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन किया गया।1
- चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा जिले के चिनीयां प्रखंड अंतर्गत रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान रविवार की रात एक ऐतिहासिक और यादगार पल का गवाह बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के रंग में रंग दिया। रात 10:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण तक लोगों के दिलों पर छाया रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अनुमंडल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी मोहम्मद फरीद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ ही पूरे माहौल में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जहां बिहार से आईं मशहूर गायिका निर्मला यादव और लोकप्रिय कलाकार पिंटू यादव ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हजारों की भीड़ पूरी रात झूमती रही। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कलाकारों को आधे-आधे घंटे का समय दिया गया, जिसमें दोनों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंततः सुबह 6:00 बजे तक चली इस संगीत प्रतियोगिता में निर्मला यादव को दर्शकों ने नंबर वन घोषित किया। वही अपने संबोधन में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि चिनीयां प्रखंड में आयोजित यह चैता दुगोला कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक मिसाल है। यहां जिस तरह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह पूरे समाज को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन मलिक ने अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अंदाज में किया, जिससे पूरी रात दर्शक कार्यक्रम से जुड़े रहे। मंच पूरी तरह सुसज्जित था और आयोजन की तैयारियां भी बेहद आकर्षक रहीं, जिसने लोगों को बांधे रखा।मौके पर मुखिया जाहेरा बीवी, रामेश्वर सिंह, चरकू परहिया, संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह, नंदू सिंह, अमरदीप प्रसाद, गुड्डू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी रात इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक क्षेत्र में सुनाई देती रहेगी।1
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राम पंचायत लब्जी की विकलांग (दिव्यांग) महिला को नहीं मिल पा रहा है शासकीय योजना का लाभ। ग्राम पंचायत लब्जी जनपद पंचायत अंबिकापुर में रहने वाली एक विकलांग महिला ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उसे सरकार की रसोई गैस योजना (उज्ज्वला योजना) का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। जबकि सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की योजना चलाई जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई पात्र हितग्राही आज भी इससे वंचित हैं। महिला ने बताया कि कई बार आवेदन करने और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी उसे कोई सहायता नहीं मिली। इससे उसे आज भी लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेकर जल्द से जल्द पात्र महिला को योजना का लाभ दिलाना चाहिए। हिमांशु राज, एमडी न्यूज़ (वाइस ब्यूरो, अंबिकापुर) 7805838076.4
- बलरामपुर जिले के थाना रघुनाथनगर क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चार आरोपी गिरफ्तार1