logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें – डीएम अविनाश कुमार गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, ऑडिट आपत्ति, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण तथा मोटर देय से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मासिक स्टाफ बैठक कर लंबित एवं विवादित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने दाखिल-खारिज और अन्य विवादित वादों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करने को कहा, ताकि जनसामान्य को राजस्व योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिलाधिकारी ने धारा 33, 24, 34, 116, 80 आदि के अंतर्गत एक वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। धारा 67 के मामलों में टीम गठित कर मौके पर स्थलीय सत्यापन करते हुए कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही धारा 24 और 116 के लंबित मामलों के लिए कार्ययोजना बनाकर निस्तारण करने पर जोर दिया। बैठक में धारा 33, ई-परवाना, खसरा फीडिंग, स्वामित्व योजना, सीमा स्तंभ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट में कार्यरत सभी पटल सहायकों के कार्यों की समीक्षा की जाए। यदि किसी कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो स्पष्टीकरण मांगते हुए उसका वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पटल सहायक उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
Farmer गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
216e969b-f8c9-4da1-bb58-b759b2381d51

राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें – डीएम अविनाश कुमार गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, ऑडिट आपत्ति, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण तथा मोटर देय से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मासिक स्टाफ बैठक कर लंबित एवं विवादित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने दाखिल-खारिज और अन्य विवादित वादों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करने को

feaac242-8301-43c7-9192-a37190062d2f

कहा, ताकि जनसामान्य को राजस्व योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिलाधिकारी ने धारा 33, 24, 34, 116, 80 आदि के अंतर्गत एक वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। धारा 67 के मामलों में टीम गठित कर मौके पर स्थलीय सत्यापन करते हुए कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही धारा 24 और 116 के लंबित मामलों के लिए कार्ययोजना बनाकर निस्तारण करने पर जोर दिया। बैठक में धारा 33, ई-परवाना, खसरा फीडिंग, स्वामित्व योजना, सीमा स्तंभ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट में कार्यरत सभी पटल सहायकों के कार्यों की समीक्षा की जाए। यदि किसी कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो स्पष्टीकरण मांगते हुए उसका वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पटल सहायक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का
    1
    इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का
    user_𝔸𝕗𝕥𝕒𝕓 𝕂𝕙𝕒𝕟
    𝔸𝕗𝕥𝕒𝕓 𝕂𝕙𝕒𝕟
    मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके #जखनिया #गाजीपुर #आंगनबाड़ी #बच्चों_का_पोषण #पोषण_अभियान
    1
    जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके 
#जखनिया
#गाजीपुर
#आंगनबाड़ी
#बच्चों_का_पोषण
#पोषण_अभियान
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...! चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया। शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief
    1
    मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...!
चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया।
शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है।
#दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सैयदराजा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।ट्रक में कागज की गुल्ली (धागा लपेटने वाली) के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब। कुल 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (7473.36 लीटर) बरामद। बरामद शराब पर “For Sale in Punjab Only” अंकित। पुलिस ने ट्रक चालक व परिचालक समेत 2 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही। NH-19 हाइवे पर जेठमलपुर काले पीर बाबा मजार के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ट्रक। खबर सम्बंधित वीडियो और बाइट
    4
    सैयदराजा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।ट्रक में कागज की गुल्ली (धागा लपेटने वाली) के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब।
कुल 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (7473.36 लीटर) बरामद।
बरामद शराब पर “For Sale in Punjab Only” अंकित।
पुलिस ने ट्रक चालक व परिचालक समेत 2 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही।
NH-19 हाइवे पर जेठमलपुर काले पीर बाबा मजार के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ट्रक।
खबर सम्बंधित वीडियो और बाइट
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Karishnabala Pandey
    1
    Post by Karishnabala Pandey
    user_Karishnabala Pandey
    Karishnabala Pandey
    Voice of people Chandauli, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    1
    एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    user_Avnish Yadav
    Avnish Yadav
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • Post by Awaaz -e-Bharat
    1
    Post by Awaaz -e-Bharat
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    Chand, Kaimur (Bhabua)•
    43 min ago
  • मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन
    1
    मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.