Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में निहत्थे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ कटिहार में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। दिल्ली की घटना से आक्रोशित छात्रों ने अपनी नाराजगी जताते हुए जिला समाहरणालय का घेराव किया। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज करवा दिया।
Pawan Kumar Choudhary
दिल्ली में निहत्थे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ कटिहार में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। दिल्ली की घटना से आक्रोशित छात्रों ने अपनी नाराजगी जताते हुए जिला समाहरणालय का घेराव किया। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज करवा दिया।
More news from बिहार and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना के डाकबंगला चौराहा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को मुंगेर के जमालपुर में विशाल प्रोटेस्ट मार्च निकाला गया। विपक्षी दलों, सामाजिक, व्यावसायिक, महिला एवं छात्र संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में शहर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा झंडा, महापुरुषों की तस्वीरें और अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर शहर के व्यावसायिक केंद्र बराट चौक से जुलूस के रूप में निकले। यह मार्च स्टेशन मोड़, जुबली वेल, अवंतिका मोड़, शनि मंदिर, सदर फाड़ी, जनता मोड़ और भारत माता चौक होते हुए छह नंबर गेट पहुंचा, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने इसका समापन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज बंद कर उनके हितों की रक्षा करने की मांग की। इस मार्च में कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव, आईआईपी युवा जिला अध्यक्ष मयंक राज उर्फ छोटू, कामरेड मुरारी प्रसाद, एसयूसीआई प्रखंड अध्यक्ष सकीचन मंडल, प्रमोद कुमार, डीवाईओ विकास कुमार, सपा प्रदेश महासचिव रविकांत झा, सपा मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, ऑल इंडिया अप्रेंटिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन पासवान, महिला संस्कृति संगठन की रेणु, अंजलि, राजेश्री कुमारी, विभा देवी, कुमारी शांभवी और केंद्रीय विसर्जन समिति के अध्यक्ष बबलू पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।1
- मुंगेर में छात्रों ने RD & DJ College से लेकर जिला समाहरणालय तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला है। छात्रों का यह प्रदर्शन RD & DJ कॉलेज से शुरू होकर जिला समाहरणालय तक पहुँचा।1
- खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह जी ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इस संबंध में वे क्या जानकारी दे रहे हैं और क्या कह रहे हैं, उसे लेकर उन्होंने अपना वक्तव्य सामने रखा है, जिसे सीधे सुना जा सकता है।1
- खगड़िया के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार को इलाज कराने के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवा पूरी तरह बाधित रही थी, जिससे बड़ी संख्या में मरीज बिना इलाज कराए वापस लौटने को मजबूर हुए थे। हड़ताल खत्म होते ही गुरुवार सुबह से ही मरीज अस्पताल पहुंचने लगे और देखते ही देखते ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लग गईं। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं और परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लगातार मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। अस्पताल प्रशासन ने भी बढ़ी हुई भीड़ के बीच मरीजों को व्यवस्थित तरीके से इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया, जिससे दिनभर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही जारी रही।1
- मुंगेर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की।1