काठमांडू में आयोजित सीए बीए एजीएम 2026 में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर भारत को मिला इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड बंगाणा, राष्ट्रीय एशिया बॉलीबॉल फेडरेशन की वार्षिक आम बैठक बॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ वॉलीबॉल खेल के विकास को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान भारत को वॉलीबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय एशिया बॉलीबॉल के अध्यक्ष मोहम्मद लाल थीप द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया को उसकी बेहतर उपलब्धियों और खेल के विकास में योगदान के लिए प्रदान किया गया, जिसे वीरेंद्र कंवर ने प्राप्त किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर मिला। बैठक के दौरान वॉलीबॉल के विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने, उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल विचारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर वॉलीबॉल को नई पहचान दिलाने और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ठोस रणनीतियों पर भी विचार किया गया। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ हुए सकारात्मक संवाद से भविष्य में बेहतर समन्वय और साझेदारी की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि देशों को जोड़ने और युवाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बैठक से वॉलीबॉल के विकास को नई दिशा मिलेगी और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया खिलाड़ियों के हितों की रक्षा और खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- mohseen1
- ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।1
- राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू #himachalpunjabnews1
- सुजानपुर सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है1
- :नेशनल हाईवे 103 शिमला–मटौर मार्ग पर डंगार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार चालक हमीरपुर की ओर से घुमारवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर बेशहारा पशु आ गए, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, जिसके चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं।1
- सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हवान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने क्षेत्र दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। चंदेल ने एसएमसी के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उन्होंने बच्चों के लिए आउटडोर जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और ड्रेस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय बताया। एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।यही नहीं पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है । चंदेल ने आश्वासन दिया कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाएगी और प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने को लेकर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी सहित जितेंद्र चंदेल का भी का आभार प्रकट किया है1
- *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*1
- 82 ts bbmb new clony vich balbir kumar g di scootry nu koi agg lgagyea #himachalpunjabnews1