logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज के फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष छोटू यादव ने आरोप लगाया कि मौलाना ने सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है। धीरज कुशवाहा ने कहा कि यदि मौलाना धार्मिक ग्रंथों का सही अध्ययन करते तो किसी भी धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। श्याम जी मिश्रा ने कहा कि मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।

5 hrs ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज के फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष छोटू यादव ने आरोप लगाया कि मौलाना ने सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है। धीरज कुशवाहा ने कहा कि यदि मौलाना धार्मिक ग्रंथों का सही अध्ययन करते तो किसी भी धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। श्याम जी मिश्रा ने कहा कि मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज के फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष छोटू यादव ने आरोप लगाया कि मौलाना ने सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है। धीरज कुशवाहा ने कहा कि यदि मौलाना धार्मिक ग्रंथों का सही अध्ययन करते तो किसी भी धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। श्याम जी मिश्रा ने कहा कि मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
    1
    कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कन्नौज के फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष छोटू यादव ने आरोप लगाया कि मौलाना ने सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है।
धीरज कुशवाहा ने कहा कि यदि मौलाना धार्मिक ग्रंथों का सही अध्ययन करते तो किसी भी धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है।
श्याम जी मिश्रा ने कहा कि मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा कन्नौज। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद कन्नौज का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
    1
    कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा
कन्नौज। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद कन्नौज का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • श्रावण मास के पावन शनिवार को हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भस्म एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास के चलते धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
    3
    श्रावण मास के पावन शनिवार को हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भस्म एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास के चलते धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में 02 बाँस के डण्डे, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट
    1
    संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
02 बाँस के डण्डे, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • CITY NEWS: बारिश में दलदल बनी गांव की सड़क, स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल
    1
    CITY NEWS: बारिश में दलदल बनी गांव की सड़क, स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    24 min ago
  • महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई। जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया। सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल
महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत
कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई।
जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया।
सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • Pile Cover Block 75mm Hai To Dia 150mm Kyu Hota Hai? | Pile Reinforcement Full
    1
    Pile Cover Block 75mm Hai To Dia 150mm Kyu Hota Hai? | Pile Reinforcement Full
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.