राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली वकीलों की हड़ताल के कारण, 21 अगस्त को अगली सुनवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे की सुनवाई सोमवार को सुल्तानपुर के स्पेशल MP-MLA कोर्ट (कोर्ट संख्या 19) में टल गई। वकीलों की हड़ताल के कारण यह सुनवाई स्थगित की गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 21 अगस्त को होगी। वादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर बार एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक और पारित प्रस्ताव के चलते जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस वजह से कोर्ट में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति को देखते हुए माननीय न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। इस दिन फाइल पेश होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला वर्ष 2018 से संबंधित है। उस समय बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री (तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। इस मामले में वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता संतोष पांडेय पैरवी कर रहे हैं।
राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली वकीलों की हड़ताल के कारण, 21 अगस्त को अगली सुनवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे की सुनवाई सोमवार को सुल्तानपुर के स्पेशल MP-MLA कोर्ट (कोर्ट संख्या 19) में टल गई। वकीलों की हड़ताल के कारण यह सुनवाई स्थगित की गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 21 अगस्त को होगी। वादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर बार एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक और पारित प्रस्ताव के चलते जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस वजह से कोर्ट में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति को देखते हुए माननीय न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। इस दिन फाइल पेश होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला वर्ष 2018 से संबंधित है। उस समय बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री (तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। इस मामले में वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता संतोष पांडेय पैरवी कर रहे हैं।
- पखरौली लूटकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व लूटी गई रकम बरामद दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पखरौली में दोपहर करीब 3:00 बजे एक व्यक्ति के साथ तमंचा दिखाकर लूट की घटना कारित की गई है। पीड़ित के अनुसार उससे ₹40,000 ऑनलाइन तथा ₹17,000 नकद लूटे गए। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 243/26 में लूट की सुसंगत धाराओं एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभु मिश्रा के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा लूट की कुछ धनराशि बरामद की गई। वहीं दूसरे अभियुक्त आदर्श पांडे के कब्जे से भी लूटे गए कुछ रुपये बरामद किए गए। प्रकरण में तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर की बाइट।1
- स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि ने बांटे 241 बैग, खिले बच्चों के चेहरे स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि ने बांटे 241 बैग, खिले बच्चों के चेहरे स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्दरिया के प्राथमिक विद्यालय इन्दरिया एवं संविलित विद्यालय ठाकुरगंज इन्दरिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भाईलाल ने अनूठी पहल करते हुए दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को करीब 241 बैग वितरित किए। पठन-पाठन के लिए बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शिक्षा के प्रति मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। बैग वितरण की पहल की विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंद बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर शिक्षक अजय त्रिपाठी, राहुल, पूनम, अर्चना,सूरज प्रकाश, किरन ,राकेश,रामबाबू,गीता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं कृष्ण चंद्र राम चंद्र इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वासुदेव शुक्ला वी.डी. शुक्ला,अवधेश मिश्रा ,राजेंद्र शुक्ला, अमर बहादुर तिवारी, राम पदारथ पांडेय,गनेश पाल ,कैलाश शर्मा सहित कई संभ्रांत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन गौरीगंज। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में रविवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।1
- अमेठी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास रविवार को बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, पीपरपुर रामगंज निवासी सुनील बाइक से घर जा रहा था। तिवारीपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुनील और पिकअप चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। संयोग से उसी समय अमेठी पुलिस गश्त पर थी। पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को देखा। गंभीर रूप से घायल सुनील को पुलिस वाहन से तत्काल सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया। वहीं, बागवरिया गांव निवासी रामराज (38) को परिजन निजी साधन से अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। रामराज की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।1
- *पिता के जेल जाने के बाद बेटी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप* सुलतानपुर। सबसुखपुर में दो दिन पूर्व बिजली बनाने के दौरान जफरापुर निवासी वीरेन्द्र शुक्ला की हुई मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में जेल भेजे गए करनपुर निवासी विनोद कुमार पाण्डेय की करीब 23 वर्षीय पुत्री प्राची की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राची एमए की छात्रा बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का आरोप है कि वीरेन्द्र शुक्ला की मौत के मामले में विनोद कुमार पाण्डेय को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेजा गया, जिससे परिवार मानसिक तनाव और सदमे में था। इसी दौरान उनकी पुत्री प्राची की तबीयत बिगड़ गई और जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।प्राची की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि *“यह हमारी बेटी की हत्या है, जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।”* मृतका के परिजनों की इस घोषणा के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिवार न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ा हुआ है। अब प्रशासन और पुलिस के सामने परिजनों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है। अधिकारियों की कार्यवाही और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।3
- सुल्तानपुर में नदी में डूबे युवक का शव बरामद; तैरते समय भंवर में फंसा, 5 दिन पहले मेरठ से लौटा था घर सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के बहादुर मठिया निवासी 19 वर्षीय सूरज वर्मा का शव सोमवार को नदी से बरामद कर लिया गया। वह रविवार शाम को नदी में डूबा था। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव निकाला। जानकारी के अनुसार, नील सहिया पुल की जांच के लिए सेतु निगम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस सूचना पर बहादुर मठिया गांव से लगभग 300 ग्रामीण भी वहां जमा हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वापसी के दौरान शाम हो चुकी थी और वहां केवल एक ही नाव उपलब्ध थी। ऐसे में कुछ युवक नदी तैरकर पार करने लगे, जिनमें सूरज वर्मा भी शामिल था। अन्य लोग सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन सूरज किनारे पहुंचने से पहले भंवर में फंसकर डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद युवक के परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी देर तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया, जो अंधेरा होने तक जारी रहा। सोमवार को एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने सूरज का शव नील सहिया पुल के पास से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मेरठ में रहता था और पांच दिन पहले ही अपने घर आया था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। एसओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।1
- तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं, रामराज को निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। बताया गया कि रामगंज निवासी सुनील (26) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।4
- तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामगंज निवासी सुनील (26) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं दूसरे घायल रामराज को भी निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील की जांच की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सुनील के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।1